एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
नई दिल्ली. महाराष्ट्र की 288 और झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को मतदान हो गया। अब नतीजे तो 23 नवंबर को आएंगे। हालांकि, इसके पहले एग्जिट पोल्स के नतीजे आ गए हैं।
एग्जिट पोल के मुताबिक, महाराष्ट्र में 11 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा गठबंधन यानी महायुति की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। बाकी 4 एग्जिट पोल्स में कांग्रेस गठबंधन यानी महाविकास अघाड़ी को बहुमत मिलने की बात कही गई है। एक में हंग एसेंबली है।
झारखंड में 8 एग्जिट पोल आए। इनमें से 4 में भाजपा गठबंधन, जबकि 2 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। बाकी 2 एग्जिट पोल्स ने हंग असेंबली के आसार जताए हैं।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव कार्यक्रम का ऐलान 15 अक्टूबर को हुआ था। झारखंड की 81 सीटों पर 2 फेज में वोटिंग हुई। पहले फेज में 13 नवंबर को 43 और दूसरे फेज में 20 नवंबर को 38 सीटों पर वोटिंग हुई। महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर सिंगल फेज में 20 नवंबर को ही वोटिंग हुई।
Comments
Add Comment