28.8 c Bhopal

पाकिस्तानी जहाज को भारत ने खदेड़ा 

नई दिल्ली. भारतीय तटरक्षक जहाज अग्रिम ने पाकिस्तानी सीमा के पास से सात भारतीय मछुआरों को आखिरकार बचा लिया। इन मछुआरों को भारत-पाकिस्तान समुद्री सीमा के पास पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने पकड़ा था। 

मछुआरों को बचाने के लिए भारतीय तटरक्षक जहाज अग्रिम ने दो घंटे तक पाकिस्तानी जहाज का पीछा किया। भारतीय जहाज ने पहले पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी के जहाज पीएमएस नुसरत को अलर्ट किया गया। उसे बताया गया कि किसी भी हालत में वह भारतीय क्षेत्र से मछुआरों को नहीं ले जा सकते।

दरअसल, कोस्ट गार्ड के मुताबिक पाकिस्तानी मेरिटाइम सिक्योरिटी एजेंसी भारतीय मछुआरों को हिरासत में लेकर जा रहे थे और कोस्ट गार्ड ने पाकिस्तानी शिप का पीछा किया, उन्हें रोका और मछुआरों को छुड़ाया। रक्षा अधिकारी ने बताया कि 17 नवंबर को इंडियन कोस्ट गार्ड के शिप को भारतीय मछुआरों की बोट से डिस्ट्रेस कॉल आया जो कि नो फिंशिंग जोन से किया गया था। 

मैसेज में जानकारी दी कि भारत पाकिस्तान मेरीटाइम बाउंड्री के पास पाकिस्तानी मेरिटाइम सिक्योरिटी एंजेसी ने तकरीबन 3:30 बजे 7 भारतीय मछुआरों को पकड़ा लिया। जानकारी मिलते ही कोस्ट गार्ड के शिप उस इलाके की तरफ बढ़े और उस पाकिस्तानी शिप को रोक लिया और भारतीय मछुआरों को छुड़वाया।

आईसीजी जहाज सात मछुआरों को सुरक्षित निकालने में सफल रहा, जिनकी मेडिकल स्थिति स्थिर पाई गई। जिस मछली पकड़ने वाली नाव को पाकिस्तानी मेरिटाइम सिक्योरिटी एजेंसी ने पकड़ा था उसका नाम काल भैरव था। काल भैरव बोट क्षतिग्रस्त होने के चलते समुद्र में डूब गई। 

भारतीय जहाज सोमवार को ओखा हार्बर लौटा, जहां आईसीजी, राज्य पुलिस, खुफिया एजेंसियों और मत्स्य अधिकारियों की भागीदारी में एक संयुक्त जांच की गई ताकि टक्कर के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों और उसके बाद के बचाव अभियान की जांच की जा सके।

Comments

Add Comment

Most Popular