
गुना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को मध्य प्रदेश के गुना लोकसभा क्षेत्र की 880 से अधिक लड़कियों के सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) खाते खोले। उन्होंने इस प्रक्रिया के लिए आवश्यक राशि से दोगुनी राशि अपने निजी खाते से जमा की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे 1 मई 2025 से 1 मई 2026 के बीच जन्म लेने वाली लड़कियों के लिए भी इस योजना के लिए आवश्यक न्यूनतम प्रारंभिक जमा राशि का भुगतान करेंगे। एसएसवाई खाता मात्र ₹250 की न्यूनतम प्रारंभिक जमा राशि से खोला जा सकता है।
एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए संचार मंत्री ने कहा कि उन्होंने 1 मई से एक वर्ष में जन्म लेने वाली लड़कियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना खाते खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से राशि जमा करनी होगी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस निर्णय की प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके (सिंधिया के) अपने पारिवारिक मूल्यों से मिली है।
अभिनव प्रयोग के तहत सिंधिया ने 886 नवजात लड़कियों के एसएसवाई खाते खोलने के लिए प्रत्येक खाते में 250 रुपए बजाय 500 रुपए जमा किए। गुना जिले में 222, अशोकनगर जिले में 274 और शिवपुरी जिले में 390 नवजात लड़कियों के खाते खोले।
सिंधिया ने यह भी कहा कि ऐसी लड़कियों के माता-पिता को एसएसवाई खाते खोलने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सिंधिया ने बताया कि अब तक उन्होंने अपने निजी खाते से 4.30 लाख रुपए से अधिक राशि जमा करवाई है। कार्यक्रम के दौरान सिंधिया ने इनमें से कुछ नवजात बालिकाओं और उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें योजना के प्रमाण पत्र सौंपे।