Skip to content
February 4, 2026
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Aaptak News

Aaptak News

Exclusive News

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • MP
  • रक्षाबंधन के पहले बहनों को शगुन, अगस्त में मिलेंगे 1500 रुपए
  • MP
  • BHOPAL

रक्षाबंधन के पहले बहनों को शगुन, अगस्त में मिलेंगे 1500 रुपए

aaptak.news28@gmail.com July 12, 2025 1 minute read
cm mohan yadav ladli behna

भोपाल। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राखी भाई-बहन के परस्पर स्नेह का बंधन है। यह अनंतकाल से चला आ रहा अटूट बंधन है। राखी आई है, तो भाई का बहन को शगुन देना लाजिमी है। राखी 9 अगस्त को है। इसलिए राखी से पहले हमारी सरकार सभी लाड़ली बहनों को 250 रुपए की अतिरिक्त राशि शगुन के रूप में देगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अगस्त माह में प्रत्येक लाड़ली बहन को 1500 रुपए मिलेंगे। हम यही नहीं रुकेंगे, बल्कि प्रदेश की हर लाड़ली बहन को पक्का मकान भी बनाकर देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को उज्जैन जिले की ग्राम पंचायत नलवा में लाड़ली बहनों को आर्थिक सहायता राशि सहित अन्य योजनाओं के तहत बहनों को सहायता राशि वितरण के राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की 1.27 करोड़ लाडली बहनों को 26वीं किश्त के रूप में 1543.16 करोड़ रुपए की सहायता राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 30 लाख से अधिक बहनों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 46.34 करोड़ रुपए सब्सिडी राशि तथा 56.74 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 340 करोड़ रुपए की पेंशन राशि भी उनके बैंक खातों में अंतरित की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की सभी बहनें हमारा मान हैं, अभिमान हैं। इनके मान-सम्मान और कल्याण के लिए हम कोई कसर नहीं रखेंगे। दीपावली के बाद आने वाली भाईदूज तक राज्य सरकार सभी लाड़ली बहनों को 1250 रुपए से बढ़ाकर हर माह 1500 रुपए सहायता राशि देगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य सरकार का संकल्प दोहराते हुए कहा कि लाड़ली बहनों को दी जा रही यह सहायता राशि धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह कर दी जाएगी।

इस अवसर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना एवं प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में हितग्राहियों को मंच से हितलाभ भी वितरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्जवलन एवं कन्या-पूजन के साथ राज्यस्तरीय राशि अंतरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही लाड़ली बहनों का पुष्पवर्षा के साथ अभिवादन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित माता-बहनों ने पवित्र श्रावण मास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखी बांधी। बहनों की ओर से मुख्यमंत्री को एक विशाल राखी भी भेंट की गई।

चार करोड़ से अधिक पक्के मकानों की रजिस्ट्री हो रही है बहनों के नाम पर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में नारी सशक्तिकरण का अभियान जारी है। बहनों के कल्याण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार सभी दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रही है। बहनों के मान-सम्मान और उनके सिंदूर की रक्षा करना और उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना सरकार की प्राथमिकता मे है। हम देश की आधी आबादी को उनका पूरा हक दिलाने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। देश की सभी बहनों को पक्के घर की सौगात मिले, इसके लिए पीएम आवास योजना के तहत निर्मित 4 करोड़ से अधिक पक्के मकानों की रजिस्ट्री बहनों के नाम से ही की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में बहनें मायके और ससुराल दोनों को धन्य करती हैं। बहनें देश का सौभाग्य हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन के त्यौहार से पहले 1543 करोड़ राशि दी गई है। राखी से पहले बहनों को 250 रुपए का शगुन अलग से भेजा जाएगा। दीपावली के बाद भाईदूज भी अलग होगी, बहनों को हर माह 1500 रुपए प्रतिमाह सहायता राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनें अपने पैसों को सहेजना अच्छी तरह से जानती हैं। बहनों के हाथ में पैसा रहे, तो परिवार और बच्चों को बेहतर जीवन मिलता है। बहनों के जतन से ही घर में खुशियां आती हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज प्रदेश की 30 लाख बहनों को उज्ज्वला गैस योजना की सब्सिडी के रूप में 46.34 करोड़ रुपए भेजे गए हैं। इसी क्रम में अलग-अलग 6 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 56.74 लाख से अधिक हितग्राहियों को कुल 340 करोड़ रुपए की पेंशन राशि भी दी गई है।

अब मजरे-टोलों तक भी बनवाएंगे सड़कें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में अब तक 5 लाख किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ गांव-कस्बों तक ही नहीं, अब हम प्रदेश के सभी मजरे-टोलों तक भी पक्की सड़कें बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार गांव-गांव को पक्की सड़क से जोड़ने का अभियान शुरू किया था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसानों के लिए सम्मान निधि शुरू की गई है।

किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पंप

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए संकल्पित है। हमारी सरकार ‘हर खेत को पानी, हर हाथ को काम’ की भावना से काम कर रही है। प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत प्रदेश के सभी किसानों को भारी भरकम बिजली बिल से मुक्ति दिलाने के लिए 90 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पंप दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के लिए हमने डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना की शुरुआत की है। प्रदेश में पशुपालकों से सहकारी समितियों के माध्यम से दूध खरीदा जाएगा।

दूध उत्पादन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ेगी। हमने प्रदेश में दूध उत्पादन वर्तमान 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार विरासत के साथ विकास की राह पर आगे बढ़ रही है। हमारी सरकार जन्माष्टमी, दशहरा, शस्त्र-पूजन, दीपावली, भाईदूज जैसे सभी त्यौहार धूमधाम से मनाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों को बधाई देते हुए कहा कि अगले कुछ सालों में ही देश की सभी बहनों को लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा में आरक्षण का लाभ मिलेगा। अभी निकाय चुनावों में महिलाओं को आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, उज्जैन लोकसभा सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, उज्जैन के विधायकगण अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, तेज बहादुर चौहान, जितेंद्र सिंह पण्ड्या, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल कुंवर देवड़ा सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित थीं।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: भारतीय न्याय व्यवस्था अनोखी चुनौतियों का सामना कर रही है: CJI
Next: स्वच्छ सर्वेक्षण: MP के इन शहरों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

Related Stories

mp_cabinet_meeting
  • MP
  • BHOPAL

कैबिनेट: विस्थापितों को राहत, 25,602 परिवारों को मिलेगा बड़ा लाभ

aaptak.news28@gmail.com February 3, 2026 0
tiger death in mp shahdol
  • NATIONAL
  • MP

टाइगर स्टेट: शहडोल में बाघ-बाघिन करंट मरे मिले, 1 माह में 8 मौतें

aaptak.news28@gmail.com February 2, 2026 0
nh in mp average road accident highest & death
  • NATIONAL
  • MP

जानलेवा हाइवे: हर साल डेवलपमेंट, मेटेंनेंस पर 7,740 करोड़ खर्च, फिर भी नहीं थम रहे हादसे

aaptak.news28@gmail.com February 2, 2026 0
  • अधोसंरचना विस्तार के साथ बेहतर स्वास्थ्य संकेतकों की ओर तेज गति से अग्रसर हो रहा है म.प्र. : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आम नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर सशक्त किया जा रहा है। समन्वित प्रयासों से स्वास्थ्य अधोसंरचना का व्यापक - 04/02/2026
  • दलहन क्षेत्र का राष्ट्रीय सम्मेलन 7 फरवरी को सीहोर के अमलाहा में
    - 04/02/2026
  • कृषक कल्याण वर्ष में किसानों को मिल रही है वैज्ञानिक कृषि तकनीक की जानकारी
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। कृषि को आधुनिक तकनीक, परम्परागत ज्ञान और प्राकृतिक संतुलन के साथ नई ऊँचाइयों तक ले जाने तथा अन्न - 04/02/2026

Recent Posts

  • WhatsApp को फटकार, CJI बोले-नियम नहीं मानना तो भारत छोड़ दो
  • India-US ट्रेड डील पर राहुल का बड़ा आरोप, बोले-PM ने समझौता किया
  • India-US ट्रेड डील: मोदी सरकार रातों-रात क्यों नहीं रोक सकती रूसी तेल इंपोर्ट
  • वैज्ञानिकों ने पता लगाया-कैसे काम करती है मेमोरी
  • कैबिनेट: विस्थापितों को राहत, 25,602 परिवारों को मिलेगा बड़ा लाभ

Recent Comments

  1. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

whatsapp to sc cji justice surykant
  • NATIONAL
  • LIFESTYLE

WhatsApp को फटकार, CJI बोले-नियम नहीं मानना तो भारत छोड़ दो

aaptak.news28@gmail.com February 3, 2026 0
rahul gandhi english
  • NATIONAL

India-US ट्रेड डील पर राहुल का बड़ा आरोप, बोले-PM ने समझौता किया

aaptak.news28@gmail.com February 3, 2026 0
india us trade deal effect russia
  • WORLD

India-US ट्रेड डील: मोदी सरकार रातों-रात क्यों नहीं रोक सकती रूसी तेल इंपोर्ट

aaptak.news28@gmail.com February 3, 2026 0
memory works research
  • Science & Technology

वैज्ञानिकों ने पता लगाया-कैसे काम करती है मेमोरी

aaptak.news28@gmail.com February 3, 2026 0
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.