Skip to content
January 10, 2026
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Aaptak News

Aaptak News

Exclusive News

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • 140 km/h की रफ्तार, कार हादसे का शिकार, पूर्व मंत्री की बेटी समेत 3 की मौत
  • NATIONAL
  • INDORE
  • MP

140 km/h की रफ्तार, कार हादसे का शिकार, पूर्व मंत्री की बेटी समेत 3 की मौत

aaptak.news28@gmail.com January 9, 2026 1 minute read
indore accident

इंदौर। शुक्रवार सुबह इंदौर में एक सड़क हादसे में पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद कसलीवाल के बेटे प्रखर समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक युवती की हालत गंभीर है और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा रालामंडल और तेजाजी नगर के बीच हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एक्सीडेंट इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार के पुर्जे 25 मीटर दूर तक बिखर गए। एक्सीडेंट के तुरंत बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतकों को कार से निकालते हुए दिख रही है। चश्मदीदों के मुताबिक, यह हादसा सुबह 5:15 से 5:30 बजे के बीच हुआ। अनुमान है कि कार लगभग 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी।

चश्मदीदों के मुताबिक, फ्लाईओवर से तेज रफ्तार से आ रही कार एक डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे की सीट पर बैठी प्रेरणा बच्चन विंडशील्ड से बाहर उछलकर बोनट पर जा गिरीं। पुलिस के मुताबिक, कार प्रखर चला रहा था, मनसंधु पैसेंजर सीट पर बैठा था, जबकि दोनों युवतियां पीछे बैठी थीं। प्रखर का जन्मदिन था और चारों कोको फार्म में सेलिब्रेट करके इंदौर लौट रहे थे। सभी नशे में थे, इसी वजह से कार बेकाबू हो गई और डंपर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में प्रेरणा बच्चन, प्रखर और मनसंधु की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जाता है कि हादसे का शिकार प्रखर, प्रेरणा, मनसंधु और अनुष्का सभी प्रखर का जन्मदिन मनाने के लिए घर से निकले थे। जानकारी के मुताबिक, चारों ने फार्म हाउस से खाना खाने के बाद रात 1 से 1:15 बजे के बीच अपनी कार से फार्म से निकले थे। कोको फार्म से यह जानकारी भी सामने आई है कि चारों रात भर बोहो फार्म में रुके थे। हालांकि, बोहो फार्म मैनेजमेंट का कहना है कि वे वहां नहीं आए थे। सूत्रों के मुताबिक, चारों रात भर कहीं और रुके थे और सुबह घूमने निकले थे। घर लौटते समय यह दुखद हादसा हुआ।

कार में महंगी शराब मिली

पुलिस के मुताबिक, ग्रे रंग की नेक्सन कार (MP 13 ZS 8994) में प्रेरणा बच्चन (26), प्रखर कसलीवाल (25), मनसंधु (26), और अनुष्का राठी थे। हादसे के बाद कार की पिछली सीट से जॉनी वॉकर व्हिस्की की तीन खाली बोतलें मिलीं। कार के अंदर एक पीने का गिलास भी मिला, जिस पर “हैप्पी बर्थडे प्रखर” लिखा हुआ था।

छह एयरबैग खुले, फिर भी नहीं बची जान

एक्सीडेंट के दौरान कार के सभी छह एयरबैग खुल गए, फिर भी उनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। माना जा रहा है कि अनुष्का इसलिए बच गईं क्योंकि वह पिछली सीट पर बाईं ओर बैठी थीं, और टक्कर दाईं ओर हुई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के पीछे CNG मीटर बॉक्स का कवर करीब 15 मीटर दूर जा गिरा। कार का स्टीयरिंग व्हील टूटकर पैसेंजर साइड जा गिरा। यहां तक ​​कि रूफ रेल और सनरूफ का इलेक्ट्रिक पैनल भी ढीला हो गया।

लोकसेवा आयोग परीक्षा की तैयारी कर रही थी प्रेरणा बच्चन

भीषण हादसे में जान गंवाने वाली प्रेरणा बच्चन ने मुंबई से MBA करने के बाद इंदौर में MPPSC परीक्षा की तैयारी कर रही थी। प्रखर कसलीवाल ने भी MBA किया था और वह अपने परिवार के मेडिकल स्टोर का बिजनेस संभाल रहा था। मनसंधु और उसका भाई ट्रांसपोर्ट बिजनेस में थे।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: भारत के ऑटो सेक्टर में जबरदस्त ग्रोथ, 20% की बढ़ोतरी : रिपोर्ट
Next: इंदौर त्रासदी: BJP MP बोले-लोगों को सरकार पर निर्भर नहीं रहना चाहिए

Related Stories

loan in mp per person
  • NATIONAL
  • BHOPAL
  • MP

मप्र में 4.80 लाख करोड़ कर्ज, हर व्यक्ति पर 50,000 का बोझ

aaptak.news28@gmail.com January 10, 2026 0
mp curreption by department
  • NATIONAL
  • BHOPAL
  • MP

इन विभागों के अफसर वसूलते हैं सबसे ज्यादा रिश्वत

aaptak.news28@gmail.com January 10, 2026 0
Eow mp
  • MP
  • BHOPAL

EOW ने भ्रष्टाचार के मामलों में दर्ज की 172 FIR, 29 लोगों को पकड़ा

aaptak.news28@gmail.com January 10, 2026 0
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविंद्र भवन में लोक निर्माण विभाग के नवाचारों, डिजिटल पहल और अभियंताओं की क्षमता निर्माण पर केंद्रित राज्य स्तरीय कार्यक्रम सह प्रशिक्षण सत्र का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
    - 10/01/2026

Recent Posts

  • मप्र में 4.80 लाख करोड़ कर्ज, हर व्यक्ति पर 50,000 का बोझ
  • इन विभागों के अफसर वसूलते हैं सबसे ज्यादा रिश्वत
  • EOW ने भ्रष्टाचार के मामलों में दर्ज की 172 FIR, 29 लोगों को पकड़ा
  • इंदौर त्रासदी: BJP MP बोले-लोगों को सरकार पर निर्भर नहीं रहना चाहिए
  • 140 km/h की रफ्तार, कार हादसे का शिकार, पूर्व मंत्री की बेटी समेत 3 की मौत

Recent Comments

  1. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

loan in mp per person
  • NATIONAL
  • BHOPAL
  • MP

मप्र में 4.80 लाख करोड़ कर्ज, हर व्यक्ति पर 50,000 का बोझ

aaptak.news28@gmail.com January 10, 2026 0
mp curreption by department
  • NATIONAL
  • BHOPAL
  • MP

इन विभागों के अफसर वसूलते हैं सबसे ज्यादा रिश्वत

aaptak.news28@gmail.com January 10, 2026 0
Eow mp
  • MP
  • BHOPAL

EOW ने भ्रष्टाचार के मामलों में दर्ज की 172 FIR, 29 लोगों को पकड़ा

aaptak.news28@gmail.com January 10, 2026 0
Gyaneswar patil bjp mp
  • POLITICS/ADMIN

इंदौर त्रासदी: BJP MP बोले-लोगों को सरकार पर निर्भर नहीं रहना चाहिए

aaptak.news28@gmail.com January 9, 2026 0
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.