Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • तिरुपति बालाजी दुनिया का तीसरा सबसे अमीर मंदिर
  • NATIONAL

तिरुपति बालाजी दुनिया का तीसरा सबसे अमीर मंदिर

aaptak.news28@gmail.com March 22, 2026
balaji trmple

नई दिल्ली। भारत के 10 सबसे अमीर मंदिरों की संपत्ति 9 लाख करोड़ से ज्यादा पहुंच गई है। ग्लोबल वेल्थ इंडेक्स-2026 के अनुसार, तिरुपति बालाजी मंदिर 3.38 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ दुनिया का तीसरा सबसे अमीर धर्मस्थल बन चुका है। इसके पास मौजूद संपत्ति साइप्रस, आइसलैंड और एस्टोनिया जैसे देशों की जीडीपी से भी अधिक है। यहां हर दिन औसतन 1 से 5 करोड़ का चढ़ावा आता है, जिसमें 17 मार्च को एक दिन में 4.88 करोड़ की राशि चढ़ाई गई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पद्मनाभस्वामी मंदिर का अनमोल खजाना
केरल का पद्मनाभस्वामी मंदिर प्राचीन खजाने के मामले में सबसे अमीर है। इसकी संपत्ति का 99′ हिस्सा ‘प्राचीन खजानेÓ के रूप में है, जिसमें सोने की मूर्तियां, सिक्के और हीरे शामिल हैं। आज इसकी बाजार मूल्य 2 लाख करोड़ से अधिक है और इसे सरकार और सुप्रीम कोर्ट द्वारा संरक्षण मिल रहा है।

संपत्ति में बढ़ोतरी का कारण
तिरुपति की संपत्ति में पिछले 2 सालों में 35′ की वृद्धि हुई है। इसका मुख्य कारण सोने की कीमतों में बढ़ोतरी है। 2 साल पहले सोने का मूल्य 65 हजार प्रति 10 ग्राम था जो अब 1.50 लाख है। इस तरह से तिरुपति मंदिर की संपत्ति में काफी इज़ाफा हुआ है। पद्मनाभस्वामी की संपत्ति 100′ और जगन्नाथ पुरी मंदिर की 50′ बढ़ी है।

मंदिरों का नकद दान और निवेश
इन मंदिरों में नकद दान में केवल 10 से 12′ की बढ़ोतरी हुई है। तिरुपति मंदिर की आय का एक बड़ा हिस्सा 11 टन सोने के भंडार से मिलने वाले ब्याज से आता है, जो देश के विभिन्न बैंकों में जमा है।

जगन्नाथ पुरी मंदिर की विशाल संपत्तियां
जगन्नाथ पुरी मंदिर के पास 60 हजार एकड़ से अधिक जमीन है, जो ओडिशा के 30 में से 24 जिलों में फैली हुई है। इसके अलावा, 6 राज्यों में मंदिर की 395 एकड़ जमीन मौजूद है। मंदिर की संपत्तियों का कुल मूल्य 1.2 लाख करोड़ तक पहुंचता है।

राम मंदिर में दान की बाढ़
राम मंदिर में रोजाना एक करोड़ से ज्यादा का दान मिल रहा है। पिछले दो वर्षों में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की स्थिति में तेजी से बदलाव आया है। इस मंदिर की आय का मुख्य स्रोत दान और बैंक डिपॉजिट पर मिलने वाला ब्याज है। यहां की अचल संपत्तियों में 70 एकड़ का मुख्य परिसर और अन्य अधिग्रहित भूमि शामिल है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की भव्य संरचना की निर्माण लागत 1,800 करोड़ से अधिक है, जो इसे 6,000 से 8,000 करोड़ तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त है।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: गुना SP को हटाया, सीधी कलेक्टर को हटाने के निर्देश

Related Stories

rajyasabha election madhya pradesh
  • NATIONAL
  • MP
  • POLITICS/ADMIN

राज्यसभा के मुहाने पर डगमगा रही कांग्रेस की नाव

aaptak.news28@gmail.com March 22, 2026 0
ex minister bhuller
  • NATIONAL
  • POLITICS/ADMIN

कौन हैं पंजाब के मंत्री भुल्लर, जिन्हें छोड़ना पड़ा पद

aaptak.news28@gmail.com March 22, 2026 0
taragiri indian navay
  • NATIONAL

‘तारागिरी’ नेवी में कमीशन के लिए तैयार, स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट सहित इन खूबियों से लैस

aaptak.news28@gmail.com March 21, 2026 0
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर सीधी और गुना एसपी को हटाने के दिये निर्देश
    - 22/03/2026
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश में सर्वाधिक समय तक सेवा का कीर्तिमान स्थापित किया
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज भारत में सर्वाधिक समय तक शासन प्रमुख के रूप में सेवा का कीर्तिमान स्थापित करने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत के - 22/03/2026
  • मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव यूपीएससी परीक्षा में प्रदेश के सफल चयनित अभ्यर्थियों से 23 मार्च को करेंगे संवाद
    मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव यूपीएससी परीक्षा में चयनित होकर देश भर में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 61 अभ्यर्थियों से सोमवार को संवाद कर उनका सम्‍मान करेंगे। कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थी, अपनी मेहनत, - 22/03/2026
  • मध्यप्रदेश बनेगा स्पेसटेक नीति-2026 से अंतरिक्ष तकनीक का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश स्पेसटेक नीति-2026 लागू की है - 22/03/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिहार के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार प्रदेशवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि नालंदा और विक्रमशिला की ज्ञान परम्परा, भगवान बुद्ध की - 22/03/2026
  • जल है तो कल है, जल ही जीवन है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को विश्व जल दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि जल है तो ही सुरक्षित हमारा आने वाला कल है। जल ही जीवन है, यह सूत्र हम सबको आत्मसात करना ही - 22/03/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर जिले के सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम के पीठाधीश विश्वगुरु स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज से भेंट की और जनकल्याण के लिए शुभाशीष प्राप्त किया।
    - 22/03/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु अंगद देव के पावन ज्योति दिवस पर किया नमन
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिख धर्म के द्वितीय गुरु एवं युगदृष्टा श्रद्धेय गुरु अंगद देव जी के पावन ज्योति-जोत दिवस पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रृद्धेय अंगद देव ज - 22/03/2026
  • दिव्यांगता भी नहीं बनी बाधा
    संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में प्रदेश के 61 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने चयनित होकर न सिर्फ मध्यप्रदेश, बल्कि पूरे देश में नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 मार्च को इन सफल अभ् - 22/03/2026
  • राज्य की जीएसडीपी पंहुचेगी 18.48 लाख करोड़ रुपये
    मध्यप्रदेश में मोहन सरकार के अथक प्रयासों से राज्य की अर्थव्यवस्था 2026-27 में 18.48 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच जायेगी। राज्य के बजट प्रावधानों को देखते हुए उल्लेखनीय वृद्धि का अनुमान लगाया गया - 22/03/2026

Recent Posts

  • तिरुपति बालाजी दुनिया का तीसरा सबसे अमीर मंदिर
  • गुना SP को हटाया, सीधी कलेक्टर को हटाने के निर्देश
  • राज्यसभा के मुहाने पर डगमगा रही कांग्रेस की नाव
  • कौन हैं पंजाब के मंत्री भुल्लर, जिन्हें छोड़ना पड़ा पद
  • 300 करोड़ के साथ धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस की नई किंग, ‘KGF 2’ को पीछे छोड़ा

Recent Comments

  1. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

balaji trmple
  • NATIONAL

तिरुपति बालाजी दुनिया का तीसरा सबसे अमीर मंदिर

aaptak.news28@gmail.com March 22, 2026 0
ias swrochi somvanshi transfer
  • MP
  • POLITICS/ADMIN

गुना SP को हटाया, सीधी कलेक्टर को हटाने के निर्देश

aaptak.news28@gmail.com March 22, 2026 0
rajyasabha election madhya pradesh
  • NATIONAL
  • MP
  • POLITICS/ADMIN

राज्यसभा के मुहाने पर डगमगा रही कांग्रेस की नाव

aaptak.news28@gmail.com March 22, 2026 0
ex minister bhuller
  • NATIONAL
  • POLITICS/ADMIN

कौन हैं पंजाब के मंत्री भुल्लर, जिन्हें छोड़ना पड़ा पद

aaptak.news28@gmail.com March 22, 2026 0
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.