Skip to content
December 13, 2025
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS

AapTak

Exclusive News

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • पांच ज़िलों में 66 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 49 पर 2.27 करोड़ का इनाम
  • NATIONAL
  • CG

पांच ज़िलों में 66 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 49 पर 2.27 करोड़ का इनाम

aaptak.news28@gmail.com July 25, 2025
naxal

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के पांच ज़िलों में गुरुवार को कुल 66 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें 49 पर कुल 2.27 करोड़ रुपए का इनाम था। बीजापुर में 25 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, दंतेवाड़ा में 15, कांकेर में 13, नारायणपुर में आठ और सुकमा में पाँच नक्सलियों ने हथियार डाले। इनमें 27 महिलाएं भी थीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने खोखली माओवादी विचारधारा, निर्दोष आदिवासियों पर नक्सलियों द्वारा किए जा रहे अत्याचारों और प्रतिबंधित संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेदों से निराशा जताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों के सामने आत्मसमर्पण किया।

उन्होंने कहा, उन्होंने राज्य सरकार की ‘नियाद नेल्लनार’ (आपका अच्छा गांव) योजना से भी प्रभावित होने का दावा किया, जिसका उद्देश्य दूरदराज के गांवों में विकास कार्यों को सुगम बनाना है। इसके अलावा राज्य सरकार की नई आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति और बस्तर रेंज पुलिस द्वारा शुरू की गई पुनर्वास पहल, पूना मार्गम (सामाजिक पुनर्मिलन के लिए पुनर्वास) से भी वे प्रभावित हैं।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बीजापुर में आत्मसमर्पण करने वाले 25 लोगों में से 23 पर कुल 1.15 करोड़ रुपए का इनाम था। इनमें ओडिशा राज्य समिति का सदस्य और माओवादियों की विशेष क्षेत्रीय समिति का सदस्य रमन्ना इरपा (37) और उसकी पत्नी रमे कलमू (30) शामिल हैं, जो प्लाटून पार्टी समिति की सदस्य (पीपीसीएम) है और जिस पर 8 लाख रुपये का इनाम है।

यादव ने बताया कि सुक्कू कल्मू (38), बबलू माडवी (30), कोसी मडकम (28) और रीना वंजाम (28), जो माओवादियों के विभिन्न समूहों में महत्वपूर्ण पदों पर सक्रिय थे, सहित अन्य आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था। दंतेवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर ने बताया कि दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण करने वाले 15 कैडरों में से पांच पर कुल 17 लाख रुपए का इनाम था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 15 नक्सलियों में संभागीय समिति सदस्य बुधराम उर्फ लालू कुहराम और उसकी पत्नी कमली उर्फ मोती पोतावी भी शामिल हैं, जिन पर क्रमशः 8 लाख रुपये और 5 लाख रुपए का इनाम है।

उन्होंने बताया कि इस आत्मसमर्पण के साथ ही, जून 2020 में शुरू किए गए ‘लोन वर्राटू’ (स्थानीय गोंडी बोली में गढ़ा गया शब्द जिसका अर्थ है अपने घर/गांव लौट जाओ) अभियान के तहत अब तक 254 इनामी नक्सलियों सहित 1020 नक्सली हिंसा छोड़ चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि कांकेर में आत्मसमर्पण करने वाले 13 नक्सलियों पर कुल 62 लाख रुपये का इनाम था। स्थानीय पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया ने बताया कि नारायणपुर में आत्मसमर्पण करने वाले आठ नक्सलियों पर कुल 33 लाख रुपए का इनाम था।

गुरिया ने बताया, इनमें से माओवादियों के उत्तर ब्यूरो तकनीकी दल के प्रभारी वट्टी गंगा उर्फ मुकेश (44) पर 8 लाख रुपए का इनाम था। इन अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 50-50 हजार रुपए की सहायता दी गई है और राज्य सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार चुनाव का बहिष्कार करेगा INDIA ब्लॉक?
Next: Free Trade Agreement: भारत में सस्ते होंगे व्हिसकी, कार और मेडिकल डिवाइस

Related Stories

ias santosh verma
  • NATIONAL
  • BHOPAL
  • MP
  • POLITICS/ADMIN

IAS संतोष वर्मा को कृषि विभाग से हटाया, बर्खास्तगी की तैयारी

aaptak.news28@gmail.com December 12, 2025
naxal deepak & Rohit in balaghat
  • NATIONAL
  • MP

समय से पहले हासिल किया लक्ष्य, मप्र अब नक्सल मुक्त: CM

aaptak.news28@gmail.com December 12, 2025
vallabh bhavan bhopal ias transfer
  • NATIONAL
  • BHOPAL
  • MP
  • POLITICS/ADMIN

एम. सेल्वेंद्रन बनेंगे प्रमुख सचिव, कौशलेंद्र के साथ 2010 बैच के IAS अफसर होंगे प्रमोट

aaptak.news28@gmail.com December 12, 2025
  • देश का दिल मध्यप्रदेश, दिल खोल कर स्वागत को है तैयार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार, केन्द्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ने के संकल्प के साथ ह - 12/12/2025
  • झाबुआ-निमाड़ में आज बरस रहा है आनंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 12/12/2025
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एफ.आई.एच. हॉकी पुरुष जूनियर्स विश्व कप-2025 में कांस्य पदक जीतने पर टीम को बधाई दी
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एफ .आई. एच. हॉकी पुरुष जूनियर्स विश्व कप-2025 में भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास रचने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत - 12/12/2025
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. गोपीनाथ मुंडे की जयंती पर नमन किया
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री, स्व.गोपीनाथ मुंडे की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नए भारत के निर्माण के प्रति स्व.ग - 12/12/2025
  • मोबिलिटी और नई तकनीक क्षेत्रीय विकास के लिए आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के ग्राम नलवा स्थित श्री गायत्री पेट्रोलियम- मोबिलिटी स्टेशन का मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालक श्री गोविंद सिंह आ - 12/12/2025
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्र कवि मैथिली शरण गुप्त की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मभूषण से विभूषित राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजागृति के साथ राष्ट्रीय नैतिक चेतना से अनुप्राण - 12/12/2025
  • बीएड योग्यताधारी नवनियुक्त शिक्षकों के लिये सूचना
    लोक शिक्षण संचालनालय ने जानकारी दी है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सिविल अपील और उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा पारित आदेशों के क्रम में प्राथमिक शिक्षक पात्र परीक्षा वर्ष 2020 के परिणाम के आधार प - 12/12/2025
  • माध्यमिक तथा प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2024 के दस्तावेज अपलोड की सूचना
    मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित माध्यमिक शिक्षक विषय खेल, गायन, वादन तथा प्राथमिक शिक्षक खेल, गायन, वादन, नृत्य चयन परीक्षा वर्ष 2024 के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने सूचना जारी - 12/12/2025
  • पी.एच.डी शोध छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन आमंत्रित
    उच्च शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2025-26 में पी.एच.डी. शोध छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत विश्वविद्यालयों में अध्ययरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्गों के दिव्यांग शोधार्थियों से नवीन - 12/12/2025
  • मोबाइल यूनिट रूट चार्ट के अनुसार दवा वितरित करें : राज्यपाल श्री पटेल
    - 12/12/2025

Recent Posts

  • IRCTC: रेलवे ने 30.2 करोड़ फेक अकाउंट किए बंद
  • मरीजों को बड़ी राहत: मेडिकल ई-प्रिस्क्रिप्शन अपनाने वाला ये पहला जिला
  • राजधानी में पुलिस का नया प्रयोग: QR-बेस्ड टूल से क्राइम कंट्रोल
  • मप्र विधानसभा: 75वीं सालगिरह पर 17 को विशेष सत्र
  • मोहन सरकार के 2 साल: बोले-नक्सलवाद खत्म, सिस्टम मजबूत हुआ

Recent Comments

  1. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

irctc fake account closed
  • BUSSINESS
  • Breaking News

IRCTC: रेलवे ने 30.2 करोड़ फेक अकाउंट किए बंद

aaptak.news28@gmail.com December 12, 2025
Medical Prescriptions To Go Digital In State
  • Health

मरीजों को बड़ी राहत: मेडिकल ई-प्रिस्क्रिप्शन अपनाने वाला ये पहला जिला

aaptak.news28@gmail.com December 12, 2025
mp_police
  • MP
  • BHOPAL

राजधानी में पुलिस का नया प्रयोग: QR-बेस्ड टूल से क्राइम कंट्रोल

aaptak.news28@gmail.com December 12, 2025
mp vidhansabha session
  • Breaking News
  • POLITICS/ADMIN

मप्र विधानसभा: 75वीं सालगिरह पर 17 को विशेष सत्र

aaptak.news28@gmail.com December 12, 2025
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.