नई दिल्ली। लगातार 6 छक्के लगाने के रिकॉर्ड के बारे में तो आपने सुना ही होगा। युवराज सिंह ने 2008 के टी20 विश्व कप में यह रिकॉर्ड बनाया था। रवि शास्त्री ने भी रणजी ट्रॉफी में यह कारनामा कर दिखाया था। अब एक नया रिकॉर्ड बना है। एक ओवर में सिर्फ छह छक्के ही नहीं, बल्कि उस ओवर समेत आठ गेंदों पर लगातार आठ छक्के जड़े गए। क्रिकेट इतिहास का यह बड़ा रिकॉर्ड रविवार को सूरत में रणजी ट्रॉफी मैच में बना। यह उपलब्धि मेघालय के बल्लेबाज आकाश कुमार चौधरी ने हासिल की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!25 वर्षीय आकाश ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 14 गेंदों में नाबाद 50 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 11 गेंदों में अर्धशतक बनाने वाले सबसे तेज खिलाड़ी भी बन गए। आकाश ने इंग्लैंड के वेन नाइट के 12 गेंदों में अर्धशतक बनाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक
आकाश चौधरी के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड है। इससे पहले सबसे तेज प्रथम श्रेणी अर्धशतक का रिकॉर्ड इंग्लिश काउंटी क्रिकेट टीम लीसेस्टरशायर के वेन नाइट के नाम था, जिन्होंने 2012 में 12 गेंदों पर 50 रन बनाए थे।
श्रीलंका के क्लाइव इनमैन ने 1965 में 13 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था। समय के लिहाज से वह दूसरे सबसे तेज अर्धशतक हैं। आकाश ने यह अर्धशतक 9 मिनट में पूरा किया, जबकि इनमैन ने सिर्फ़ 8 मिनट में 50 रन पूरे किए।
आकाश प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। गैरी सोबर्स 1968 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी थे। उन्होंने यह उपलब्धि ग्लेमोर्गन और नॉटिंघमशायर के बीच हुए मैच में मैल्कम नैश द्वारा फेंके गए एक ओवर में हासिल की थी। इसके बाद 1984-85 में रवि शास्त्री ने यह उपलब्धि हासिल की।
युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह छक्के लगाए। 2007 के टी20 विश्व कप में, युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ छह छक्के लगाए थे। एंड्रयू फ्लिंटॉफ के साथ बहस के बाद उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर की लगातार छह गेंदों पर छह छक्के लगाए थे।