Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • भाजपा-कांग्रेस में मालवा का दबदबा, बुंदेलखंड-विंध्य की पॉलिटिकल पकड़ ढीली
  • POLITICS/ADMIN
  • BHOPAL
  • Gwalior
  • INDORE
  • MP/CG
  • NATIONAL
  • SATNA

भाजपा-कांग्रेस में मालवा का दबदबा, बुंदेलखंड-विंध्य की पॉलिटिकल पकड़ ढीली

aaptak.news28@gmail.com November 24, 2025
bjp congress in mp

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में मालवा का सबसे अधिक दबदबा रहा है। खासकर सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस दोनों में मालवा इलाके का जबरदस्त प्रतिनिधित्व है। भाजपा संगठन में हाल ही में हुई नियुक्तियों में भी मालवा के नेताओं को सबसे ज्यादा पद मिले हैं। यही नहीं सरकार में पहले से ही मालवा से सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व है। विपक्षी दल कांग्रेस में भी यही हाल है, जहां नेता विपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष अहम पदाधिकारी मालवा क्षेत्र से हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, BJP में हालिया नियुक्तियों में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर शाजापुर से हैं, जो मालवा इलाके में आता है। इससे पहले, संगठन के पद भी मालवा के नेताओं को दिए गए थे, जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत खरे, प्रभुलाल जाटव और महासचिव गौरव रणदिवे और सुमेर सिंह सोलंकी शामिल हैं। इनके अलावा, कई और संगठन पदाधिकारी मालवा और निमाड़ का प्रतिनिधित्व करते हैं।

मप्र की BJP की सरकार में मुख्यमंत्री मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, निर्मला भूरिया, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप, और इंदर सिंह परमार सभी मालवा इलाके से हैं। कांग्रेस में भी, नेता विपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मालवा से हैं।

कभी राजनीतिक रूप से असरदार रहे ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड के इलाके अब राज्य की राजनीति में अपनी ताकत खोते दिख रहे हैं। बुंदेलखंड से सिर्फ एक कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सरकार का हिस्सा हैं। उनके अलावा, दो राज्य मंत्री (स्वत्रंत प्रभार) लखन पटेल और धर्मेंद्र लोधी और राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार इस इलाके का प्रतिनिधित्व करते हैं। बुंदेलखंड को पार्टी संगठन में भी सबसे कम प्रतिनिधित्व मिला है।

इसी तरह सरकार और पार्टी संगठन में ग्वालियर-चंबल और मध्य भारत का असर पहले के मुकाबले कम हुआ है। पहले कप्तान सिंह सोलंकी, नरेंद्र सिंह तोमर, नरोत्तम मिश्रा, अनूप मिश्रा, जयभान सिंह पवैया, माया सिंह और यशोधरा राजे सिंधिया जैसे ताकतवर नेताओं का राज्य की राजनीति पर काफी कंट्रोल था। बुंदेलखंड के नेता जैसे उमा भारती, गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह और वीडी शर्मा भी काफी असरदार थे। धीरे-धीरे, दोनों इलाकों का राजनीतिक दबदबा कम होता गया।

यही हाल प्रदेश की राजनीति में अहम विंध्य क्षेत्र का भी है। यहां से बीजेपी संगठन में कोई बड़ा चेहरा नहीं है। प्रदेश बीजेपी संगठन में बतौर प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा सिंह यहां से प्रतिनिधित्व करती हैं। यही हाल बीजेपी सरकार में भी है। मोहन सरकार में विंध्य से मंत्री, उप मुख्यमंत्री के रूप में राजेंद्र शुक्ला, राज्य मंत्री प्रदीप जायसवाल, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी और राज्यमंत्री राधा सिंह ही शामिल हैं। लेकिन मालवा की तुलना में विंध्य का दबदबा कम है।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 2 महीने में खोये 8 बाघ, 2025 में मारे गए 46 टाइगर
Next: भारत के 53वें चीफ जस्टिस बने जस्टिस सूर्यकांत, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

Related Stories

tiger in panna
  • MP/CG

पन्ना में रेस्क्यू किए बाघ का मिला शव, इस साल 28 बाघों की मौत

aaptak.news28@gmail.com May 5, 2026 0
Left was left politics in india
  • NATIONAL

इतिहास में वामपंथ: भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक मोड़

aaptak.news28@gmail.com May 5, 2026 0
vijay chandrashekhar tamilnadu tvk
  • NATIONAL

TN: दक्षिण की राजनीति में नया ‘सूर्योदय’

aaptak.news28@gmail.com May 5, 2026 0
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बुराहनपुर के श्री परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम परिसर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे उद्यमियों से संवाद किया।
    - 06/05/2026
  • लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए प्रदेश में 9 मई को नेशनल लोक अदालत
    - 06/05/2026

Recent Posts

  • जागी सरकार, प्रदर्शन खत्म होेते ही 4000 शिक्षकों की नियुक्ति
  • कैंसर मरीजों को संजीवनी, इस दवा से सर्जरी के पहले ट्यूमर गायब
  • पन्ना में रेस्क्यू किए बाघ का मिला शव, इस साल 28 बाघों की मौत
  • इतिहास में वामपंथ: भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक मोड़
  • TN: दक्षिण की राजनीति में नया ‘सूर्योदय’

Recent Comments

  1. चांद पर खोजा नया क्रेटर, टकराने के बाद छोड़ा चमकदार निशान - AapTak on MUSK की स्टारलिंक को लाइसेंस, अब भारत में भी सैटेलाइट नेटवर्क
  2. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

dpi bhopal
  • LIFESTYLE

जागी सरकार, प्रदर्शन खत्म होेते ही 4000 शिक्षकों की नियुक्ति

aaptak.news28@gmail.com May 6, 2026 0
Cancer
  • LIFESTYLE

कैंसर मरीजों को संजीवनी, इस दवा से सर्जरी के पहले ट्यूमर गायब

aaptak.news28@gmail.com May 6, 2026 0
tiger in panna
  • MP/CG

पन्ना में रेस्क्यू किए बाघ का मिला शव, इस साल 28 बाघों की मौत

aaptak.news28@gmail.com May 5, 2026 0
Left was left politics in india
  • NATIONAL

इतिहास में वामपंथ: भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक मोड़

aaptak.news28@gmail.com May 5, 2026 0
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.