Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • MP
  • शराब माफिया के लिए रहवासियों से भिड़ गए आबकारी अफसर
  • MP
  • BHOPAL

शराब माफिया के लिए रहवासियों से भिड़ गए आबकारी अफसर

aaptak.news28@gmail.com February 26, 2026
arera colony wine shop bhopal

भोपाल। राजधानी भोपाल के 10 नंबर मार्केट अरेरा कॉलोनी में नियम विरुद्ध संचालित हो रही अवैध शराब दुकान मामले में जिला प्रशासन‌ एक बार फिर हरकत में आया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो द्वारा किए गए निरीक्षण एवं कड़ी फटकार के बाद जिला प्रशासन, आबकारी विभाग समेत कई विभागों के अधिकारी जांच करने पहुंचे। इस दौरान रहवासियों और प्रशासनिक अमले के बीच हॉट टॉक भी हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, स्थानीय रहवासी 10 नंबर मार्केट स्थित शराब दुकान को हटाने के लिए पिछले एक वर्ष से लगातार शिकायतें कर रहे हैं। रहवासियों द्वारा जिला प्रशासन, राज्य सरकार तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक कई बार लिखित शिकायतें की गईं, किंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रहवासियों द्वारा लगातार की जा रही शिकायतों के बावजूद प्रशासन के लचर रवैए से जनसामान्य में रोष व्याप्त है।

मानवाधिकार आयोग द्वारा मामले का संज्ञान लेने के बाद जिला कलेक्टर ने एडीएम पीसी शाक्य की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच दल गठित किया है, जिसमे आबकारी अधिकारी वीरेंद्र धाकड़, विधि अधिकारी राजेंद्र उपाध्याय, पटवारी, आर आई नगर निगम के अधिकारी, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। टीम गुरुवार को अरेरा कॉलोनी स्थित शराब दुकान की वैधानिकता की जांच करने‌ पहुची। जांच के दौरान, शिकायतकर्ता, स्थानीय रहवासी एवं आर्य समाज मंदिर के व्यवस्थापक अपने-अपने दस्तावेज़ एवं साक्ष्यों के साथ उपस्थित रहें एवं शराब दुकान संचालक और जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

फर्जी जांच रिपोर्ट से गुमराह करने का आरोप

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इससे पूर्व आबकारी विभाग के कुछ अधिकारियों द्वारा फर्जी जांच रिपोर्ट तैयार कर भोपाल कलेक्टर,राज्य सरकार एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को गुमराह किया गया था। पूर्व की जांच में प्रशासन द्वारा आर्य समाज मंदिर को मंदिर मानने से ही इंकार कर दिया गया था, जो धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला और तथ्यात्मक रूप से संदिग्ध कदम था। रिपोर्ट में कई भ्रामक असत्य एव अधूरी जानकारियां दी गई, जिससे सीधा लाभ शराब माफिया को मिले।

प्रकरण दर्ज कर जुर्माना लगाने, लाइसेंस निरस्त करने की मांग

स्थानीय रहवासी विवेक त्रिपाठी ने मांग की है कि अरेरा कॉलोनी में नियम विरुद्ध संचालित शराब दुकान संचालक पर आर्थिक दंड लगाया जाए, संबंधित दुकान एवं उससे जुड़ी अन्य दुकानों के लाइसेंस नवीनीकरण के समय प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच कराई जाए और जांच में दोषी पाए जाने पर लाइसेंस निरस्तो की कार्यवाही की जाए। साथ ही स्थानीय रहवासियों के कथन एवं उनकी शिकायतों को विधिवत दर्ज कर जांच का हिस्सा बनाया जाए। रहवासी लवनीश भाटी का कहना है कि आवासीय क्षेत्र में शराब दुकान का संचालन न केवल आबकारी नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक वातावरण को भी प्रभावित करता है।

प्रशासन की निष्पक्षता पर नजर

स्थानीय रहवासी पूर्णेंदु शुक्ला ने कहा है कि वे जांच प्रक्रिया पर पूर्णतः सतर्क होकर निगरानी रखेंगे, ताकि पूर्व की तरह कोई भ्रामक रिपोर्ट प्रस्तुत कर मामले को दबाया न जा सके। उन्होंने मांग की है कि जांच पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध हो तथा दोषी अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाए। अब देखना यह है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की फटकार के बाद शुरू हुई यह कार्रवाई क्या वास्तव में अवैध शराब दुकान पर निर्णायक कार्रवाई तक पहुंचती है या फिर मामला फिर से फाइलों में दबा दिया जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो संरक्षण देने वाले सभी जिम्मेदार अधिकारियों की शिकायत मय प्रमाण न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी।

इन जिलों में भी शराब दुकानों का विरोध

मध्य प्रदेश में नई आबकारी नीति 2026-27 के लागू होने और शराब दुकानों की नीलामी प्रक्रिया के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मुख्य रूप से रिहायशी इलाकों, धार्मिक स्थलों और शैक्षणिक संस्थानों के पास स्थित दुकानों को हटाने की मांग की जा रही है।

भोपाल (अरेरा कॉलोनी): 10 नंबर मार्केट में आर्य समाज मंदिर और एक अस्पताल के पास स्थित शराब दुकान का भारी विरोध हो रहा है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन और आबकारी विभाग ने इस पर कार्रवाई शुरू की है।

छिंदवाड़ा (चंदन गांव): मुख्य नागपुर मार्ग पर स्थित शराब दुकान को हटाने के लिए स्थानीय निवासियों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस दुकान के कारण क्षेत्र में दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं और महिलाओं की सुरक्षा को खतरा है।

रबेली (ग्रामीण इलाका): इस गांव में नई शराब दुकान खोलने के विरोध में महिलाओं ने तीन दिनों से धरना दे रखा है और दुकान पर ताला जड़ दिया है।

धार्मिक शहरों में पाबंदी: राज्य सरकार ने उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, अमरकंटक और ओरछा सहित 19 पवित्र शहरों में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है, जो 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी है।

नई आबकारी नीति 2026-27 के मुख्य बिंदु

प्रदेश में कोई नई शराब दुकान नहीं खोली जाएगी।
शराब की दुकानों के पास बैठकर शराब पीने (अहाता व्यवस्था) पर पूर्ण प्रतिबंध जारी रहेगा।
नर्मदा नदी के दोनों किनारों से 5 किलोमीटर के दायरे में शराब दुकानें प्रतिबंधित रहेंगी।
लाइसेंस का स्वतः नवीनीकरण बंद कर दिया गया है; अब सभी 3,553 दुकानों का आवंटन ई-टेंडर और ई-नीलामी के जरिए होगा।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: WhatsApp यूजर्स को झटका

Related Stories

rakesh singh 90 deegree bridge
  • MP
  • BHOPAL

90 डिग्री ब्रिज सही, ऐसे टर्न होना अजीब बात नहीं: राकेश सिंह

aaptak.news28@gmail.com February 26, 2026 0
cm mohan yadav vidhansabha
  • POLITICS/ADMIN
  • BHOPAL
  • MP

500 Cr. का घोटाला: पूर्व CS बैंस, मिशन CEO बेलवाल पर FIR नहीं: CM

aaptak.news28@gmail.com February 26, 2026 0
kisan mahapanchayat amarpatan
  • MP
  • SATNA

सीमेंट कंपनी के खिलाफ किसानों का कूच, खोला मोर्चा

aaptak.news28@gmail.com February 25, 2026 0
  • "स्व से सृष्टि" तक मंगल ही हमारा संकल्प, सेवा ही हमारा परम धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को राजस्थान के भीलवाड़ा में हरिशेवा उदासीन आश्रम के स्थानापति परमपूज्य श्री महामण्डलेश्वर स्वामी हंसरामजी महाराज की मौजूदगी में हुए सनातन मंगल महोत्सव, संत स - 26/02/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाकोट एयर स्ट्राइक की 7वीं वर्षगांठ पर वायुसेना के शौर्य को किया नमन
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाकोट एयर स्ट्राइक की 7वीं वर्षगांठ पर भारतीय वायुसेना के अद्वितीय साहस, शौर्य एवं पराक्रम को नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत के वीर जवानों ने अपनी - 26/02/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के इज़रायली संसद में सम्मान पर किया अभिनंदन
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इज़रायली संसद द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट’ मेडल से सम्मानित करने पर उनका अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि यह संप - 26/02/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भीलवाड़ा के हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में गादी पूजन किया।
    - 26/02/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वकील और समाज सुधारक स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मातृभूमि की सेवा के लिए स - 26/02/2026

Recent Posts

  • शराब माफिया के लिए रहवासियों से भिड़ गए आबकारी अफसर
  • WhatsApp यूजर्स को झटका
  • इंडियन UPI अब इजरायल में भी, दुनियाभर में 50% से ज्यादा लेन-देन
  • 90 डिग्री ब्रिज सही, ऐसे टर्न होना अजीब बात नहीं: राकेश सिंह
  • 500 Cr. का घोटाला: पूर्व CS बैंस, मिशन CEO बेलवाल पर FIR नहीं: CM

Recent Comments

  1. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

arera colony wine shop bhopal
  • MP
  • BHOPAL

शराब माफिया के लिए रहवासियों से भिड़ गए आबकारी अफसर

aaptak.news28@gmail.com February 26, 2026 0
whatsapp
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT

WhatsApp यूजर्स को झटका

aaptak.news28@gmail.com February 26, 2026 0
pm modi tour isreal connet indian upi
  • WORLD

इंडियन UPI अब इजरायल में भी, दुनियाभर में 50% से ज्यादा लेन-देन

aaptak.news28@gmail.com February 26, 2026 0
rakesh singh 90 deegree bridge
  • MP
  • BHOPAL

90 डिग्री ब्रिज सही, ऐसे टर्न होना अजीब बात नहीं: राकेश सिंह

aaptak.news28@gmail.com February 26, 2026 0
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।
संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP
खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.