Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • MP
  • शराब माफिया के लिए रहवासियों से भिड़ गए आबकारी अफसर
  • MP
  • BHOPAL

शराब माफिया के लिए रहवासियों से भिड़ गए आबकारी अफसर

aaptak.news28@gmail.com February 26, 2026
arera colony wine shop bhopal

भोपाल। राजधानी भोपाल के 10 नंबर मार्केट अरेरा कॉलोनी में नियम विरुद्ध संचालित हो रही अवैध शराब दुकान मामले में जिला प्रशासन‌ एक बार फिर हरकत में आया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो द्वारा किए गए निरीक्षण एवं कड़ी फटकार के बाद जिला प्रशासन, आबकारी विभाग समेत कई विभागों के अधिकारी जांच करने पहुंचे। इस दौरान रहवासियों और प्रशासनिक अमले के बीच हॉट टॉक भी हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, स्थानीय रहवासी 10 नंबर मार्केट स्थित शराब दुकान को हटाने के लिए पिछले एक वर्ष से लगातार शिकायतें कर रहे हैं। रहवासियों द्वारा जिला प्रशासन, राज्य सरकार तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक कई बार लिखित शिकायतें की गईं, किंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रहवासियों द्वारा लगातार की जा रही शिकायतों के बावजूद प्रशासन के लचर रवैए से जनसामान्य में रोष व्याप्त है।

मानवाधिकार आयोग द्वारा मामले का संज्ञान लेने के बाद जिला कलेक्टर ने एडीएम पीसी शाक्य की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच दल गठित किया है, जिसमे आबकारी अधिकारी वीरेंद्र धाकड़, विधि अधिकारी राजेंद्र उपाध्याय, पटवारी, आर आई नगर निगम के अधिकारी, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। टीम गुरुवार को अरेरा कॉलोनी स्थित शराब दुकान की वैधानिकता की जांच करने‌ पहुची। जांच के दौरान, शिकायतकर्ता, स्थानीय रहवासी एवं आर्य समाज मंदिर के व्यवस्थापक अपने-अपने दस्तावेज़ एवं साक्ष्यों के साथ उपस्थित रहें एवं शराब दुकान संचालक और जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

फर्जी जांच रिपोर्ट से गुमराह करने का आरोप

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इससे पूर्व आबकारी विभाग के कुछ अधिकारियों द्वारा फर्जी जांच रिपोर्ट तैयार कर भोपाल कलेक्टर,राज्य सरकार एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को गुमराह किया गया था। पूर्व की जांच में प्रशासन द्वारा आर्य समाज मंदिर को मंदिर मानने से ही इंकार कर दिया गया था, जो धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला और तथ्यात्मक रूप से संदिग्ध कदम था। रिपोर्ट में कई भ्रामक असत्य एव अधूरी जानकारियां दी गई, जिससे सीधा लाभ शराब माफिया को मिले।

प्रकरण दर्ज कर जुर्माना लगाने, लाइसेंस निरस्त करने की मांग

स्थानीय रहवासी विवेक त्रिपाठी ने मांग की है कि अरेरा कॉलोनी में नियम विरुद्ध संचालित शराब दुकान संचालक पर आर्थिक दंड लगाया जाए, संबंधित दुकान एवं उससे जुड़ी अन्य दुकानों के लाइसेंस नवीनीकरण के समय प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच कराई जाए और जांच में दोषी पाए जाने पर लाइसेंस निरस्तो की कार्यवाही की जाए। साथ ही स्थानीय रहवासियों के कथन एवं उनकी शिकायतों को विधिवत दर्ज कर जांच का हिस्सा बनाया जाए। रहवासी लवनीश भाटी का कहना है कि आवासीय क्षेत्र में शराब दुकान का संचालन न केवल आबकारी नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक वातावरण को भी प्रभावित करता है।

प्रशासन की निष्पक्षता पर नजर

स्थानीय रहवासी पूर्णेंदु शुक्ला ने कहा है कि वे जांच प्रक्रिया पर पूर्णतः सतर्क होकर निगरानी रखेंगे, ताकि पूर्व की तरह कोई भ्रामक रिपोर्ट प्रस्तुत कर मामले को दबाया न जा सके। उन्होंने मांग की है कि जांच पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध हो तथा दोषी अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाए। अब देखना यह है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की फटकार के बाद शुरू हुई यह कार्रवाई क्या वास्तव में अवैध शराब दुकान पर निर्णायक कार्रवाई तक पहुंचती है या फिर मामला फिर से फाइलों में दबा दिया जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो संरक्षण देने वाले सभी जिम्मेदार अधिकारियों की शिकायत मय प्रमाण न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी।

इन जिलों में भी शराब दुकानों का विरोध

मध्य प्रदेश में नई आबकारी नीति 2026-27 के लागू होने और शराब दुकानों की नीलामी प्रक्रिया के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मुख्य रूप से रिहायशी इलाकों, धार्मिक स्थलों और शैक्षणिक संस्थानों के पास स्थित दुकानों को हटाने की मांग की जा रही है।

भोपाल (अरेरा कॉलोनी): 10 नंबर मार्केट में आर्य समाज मंदिर और एक अस्पताल के पास स्थित शराब दुकान का भारी विरोध हो रहा है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन और आबकारी विभाग ने इस पर कार्रवाई शुरू की है।

छिंदवाड़ा (चंदन गांव): मुख्य नागपुर मार्ग पर स्थित शराब दुकान को हटाने के लिए स्थानीय निवासियों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस दुकान के कारण क्षेत्र में दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं और महिलाओं की सुरक्षा को खतरा है।

रबेली (ग्रामीण इलाका): इस गांव में नई शराब दुकान खोलने के विरोध में महिलाओं ने तीन दिनों से धरना दे रखा है और दुकान पर ताला जड़ दिया है।

धार्मिक शहरों में पाबंदी: राज्य सरकार ने उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, अमरकंटक और ओरछा सहित 19 पवित्र शहरों में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है, जो 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी है।

नई आबकारी नीति 2026-27 के मुख्य बिंदु

प्रदेश में कोई नई शराब दुकान नहीं खोली जाएगी।
शराब की दुकानों के पास बैठकर शराब पीने (अहाता व्यवस्था) पर पूर्ण प्रतिबंध जारी रहेगा।
नर्मदा नदी के दोनों किनारों से 5 किलोमीटर के दायरे में शराब दुकानें प्रतिबंधित रहेंगी।
लाइसेंस का स्वतः नवीनीकरण बंद कर दिया गया है; अब सभी 3,553 दुकानों का आवंटन ई-टेंडर और ई-नीलामी के जरिए होगा।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सरकारी मातहतों पर पहरा, CM के निेर्देश पर 35 विभागों में छापा
Next: शराब केस: केजरीवाल, सिसोदिया कोर्ट से बरी, हाईकोर्ट जाएगी CBI

Related Stories

mohan cabinet
  • MP
  • BHOPAL

फ्री होगी 46 लाख लोगों की रजिस्ट्री, हर ब्लॉक से 15 युवाओं को रोजगार

aaptak.news28@gmail.com March 10, 2026 0
mla mukesh malhotra & ramnivas rawat1
  • POLITICS/ADMIN
  • MP

विधायक मल्होत्रा का चुनाव रद्द, बाद में 15 दिन की मिली मोहलत

aaptak.news28@gmail.com March 9, 2026 0
mp board exam copying case in topten district
  • MP
  • EDUCATION

इस जिले में पकड़े गए सबसे ज्यादा मुन्नाभाई

aaptak.news28@gmail.com March 8, 2026 0
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल प्रबंधन के लिये की जा रही हैं जनभागीदारी
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये प्रभावी रूप से जनभागीदारी की पहल की गई है। प्रदेश में “जल महोत्सव-2026” आयोजित किया जा रहा है। जल जीवन - 12/03/2026
  • जल संरक्षण के लिए करें नवाचार, जल स्त्रोतों की सुरक्षा के हों प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 12/03/2026
  • सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सतत् प्रयासों का परिणाम है कि मध्यप्रदेश के किसानों को केंद्र सरकार से बड़ी राहत और कई महत्वपूर्ण मंजूरियां मिली हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली - 12/03/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये की राशि अंतरित
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को ग्वालियर जिले के शबरी माता मंदिर घाटीगाँव में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के बैंक खातों में 1836 करोड़ रुपय - 12/03/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ नई दिल्ली के कृषि भवन में हुई बैठक में सहभागिता की।
    - 12/03/2026
  • विकास के लिए पूंजीगत व्यय सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा
    उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि दूसरी वार्षिक रिपोर्ट में मध्यप्रदेश के राजस्व प्रदर्शन का सकारात्मक आकलन राज्य की वित्तीय अनुशासन और विकासोन्मुख नीतियों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मुख्य - 12/03/2026
  • कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों से प्रदेश ने हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि : मंत्री श्री वर्मा
    राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 को “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में मनाते हुए किसानों की आय वृद्धि, आधुनिक कृषि - 12/03/2026
  • जीपीएफ संबंधी समस्या के निराकरण के लिए जबलपुर में लगेगा 16 मार्च को शिविर
    मध्यप्रदेश राज्य विद्युत मण्डल की विभिन्न उत्तरवर्ती कंपनियों से सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के सामान्य भविष्यनिधि भुगतान या अंतिम या अनंतिम आहरण आदि से संबंधित प्रकरणों के त्वरित निराकरण - 12/03/2026
  • अप्रैल माह में पैक्स से 10 लाख किसानों को जोड़ने के लिए चलाया जाएगा वृहद सदस्यता अभियान
    सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभाग की वर्तमान गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मंत्री श्री सारंग ने निर् - 12/03/2026
  • निर्माण कार्य प्रारम्भ करने की सूचना देना है अनिवार्य, सूचना नहीं देने पर हो सकती है कार्रवाई
    - 12/03/2026

Recent Posts

  • भीषण हमले के बाद भी अमेरिका नहीं डिगा पाया ईरान की सत्ता: रिपोर्ट
  • ईरान की दो टूक- इलाके में सभी US बेस तुरंत बंद करें
  • प्रीपेड रिचार्ज प्लान पर ‘लूट’, चड्ढा ने उठाए सवाल
  • होर्मुज स्ट्रेट को पार कर 2 तेल टैंकर पहुंचे भारत, जगी उम्मीद
  • US-Israel & Iran War: किसने किस पर किए कितने मिसाइल, ड्रोन हमले

Recent Comments

  1. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

us iran war
  • WORLD

भीषण हमले के बाद भी अमेरिका नहीं डिगा पाया ईरान की सत्ता: रिपोर्ट

aaptak.news28@gmail.com March 12, 2026 0
Mojtaba Khamenei, son of the slain former leader
  • WORLD

ईरान की दो टूक- इलाके में सभी US बेस तुरंत बंद करें

aaptak.news28@gmail.com March 12, 2026 0
raghav chaddha mobile preped recharge issue
  • NATIONAL

प्रीपेड रिचार्ज प्लान पर ‘लूट’, चड्ढा ने उठाए सवाल

aaptak.news28@gmail.com March 12, 2026 0
strate of hormuz
  • WORLD

होर्मुज स्ट्रेट को पार कर 2 तेल टैंकर पहुंचे भारत, जगी उम्मीद

aaptak.news28@gmail.com March 12, 2026 0
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.