Skip to content
February 4, 2026
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Aaptak News

Aaptak News

Exclusive News

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • LIFESTYLE
  • Health
  • कैंसर रोगियों के लिए संजीवनी बना 8 जड़ी-बूटियों से तैयार ‘कर्कटोल’
  • Health

कैंसर रोगियों के लिए संजीवनी बना 8 जड़ी-बूटियों से तैयार ‘कर्कटोल’

aaptak.news28@gmail.com July 18, 2025 1 minute read
Oplus_131072

Oplus_131072


– मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर में कर्कटोल-एस कैप्सूल की पहले फेज की क्लिनिकल ट्रायल सही, दूसरे फेज की ट्रायल जारी
– आयुष मंत्रालय की केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद ने एमओयू किया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


भोपाल। कैंसर के कारगार व सस्ते उपचार को लेकर देश-दुनिया में एलौपैथी, आयुर्वेद, हौम्योपैथी सहित हॉलिस्टिक मेडिसन तैयार करने की कवायद चल रही है। जयपुर के 90 वर्षीय वैद्य नंदलाल तिवारी ने करीब 40 साल पहले आठ जड़ी-बूटियों को मिलाकर कैंसररोधी कर्कटोल कैप्सूल तैयार किया, जिससे देश-विदेश के सैकडों कैंसर मरीजों को नया जीवनदान मिला है।


इसकी सफलता को देख आयुष मंत्रालय के केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने इस आयुर्वेदिक औषधि पर उनके साथ एक एमओयू साइन किया है। इस कैप्सूल को परखने के लिये विधिवत क्लिनिकल ट्रायल का पहला चरण सफल रहा। अब मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर (एडवांस सेंटर फॉर ट्रीटमेंट रिसर्च एंड एज्युकेशन इन कैंसर) में ट्रायल का दूसरा चरण चल रहा है। यह आयुर्वेदिक कैप्सूल कैंसर रोगियों के लिए संजीवनी बूटी जैसा काम कर रहा है।
वैद्य तिवारी ने कई साल पहले यह कर्कटोल कैप्सूल तैयार किया था। जिसे देश-विदेश के सभी कैंसर रोगियों को देकर उनमें जीने की उम्मीद जगाई। इनमें से अधिकांश मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिला। कई मरीज अब आरामदायक जीवनयापन कर रहे है। मरीजों से जुडा डेटा व अन्य जानकारी सरकार को साझा की गई। उसके बाद सरकार ने उच्चस्तरीय कमेटी गठित की, जिसने कर्कटोल कैप्सूल को कारगर माना है। इसकी 8 जडी-बूटियों में एक घटक ब्लू फेरिस इडूलिस को कैंसररोधी मानकर ग्लोसरी ऑफ इंडियन मेडिसीन प्लांट विद एक्टिव प्रिंसिपल पुस्तक में दर्शाया गया है।


तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने 28 अक्टूबर, 2009 में अ.भा.आयुर्वेद सम्मेलन में वैद्य नंदलाल तिवाऱी द्वारा किये जा रहे हर्बल कैंसर ईलाज का जिक्र किया था। उन्होंने टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट, मुंबई के निदेशक को इसे आम रोगियों तक पहुंचाने की अपील की थी। इस आयुर्वेदिक कैप्सूल से स्वस्थ होने वाले मरीजों का ब्यौरा भी सरकार को सौंपा गया है। राज्यसभा में इस आयुर्वेदिक कैप्सूल से कैंसर ईलाज के बारे में एक सवाल पूछा गया था, तब केंद्र सरकार के आयुर्वेद विभाग ने वैद्य तिवारी से संपर्क कर एमओयू करने का प्रस्ताव रखा।


विधिवत परीक्षण में सुरक्षा मानकों पर खरा
वैद्य तिवारी की उम्र 90 वर्ष हो जाने से उन्होंने कर्कटोल कैप्सूल का लाभ अंतिम रोगी तक पहुचाने के लिये पौत्र डॉ विपिन तिवाऱी को अपने सारे अनुभव साझा किये हैं। डॉ.विपिन ने बताया कि दादा द्वारा तैयार कर्कटोल कैप्सूल का विधिवत परीक्षण केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) द्वारा किया गया। यह कैप्सूल सीसीआरएएस की जांच में प्रामाणिक व सुरक्षा मानकों पर सही पाया गया है। इस कैप्सूल की टोक्सी सिटी पूर्ण कर दिसंबर 2024 में इंटरनेशनल जर्नल ऑफ टॉक्सिकोलॉजी में प्रकाशित किया गया है। इसके ज्वाइंट पेटेंट के लिये आविष्कारक वैद्य तिवारी व केन्द्रीय आयुर्वेदिय विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा आवेदन किया गया है।


विदेशी रोगियों को भी कैंसर से मिली राहत
बीपी कोइराला मैमोरियल कैंसर हॉस्पिटल,चिटवान, नेपाल के वरिष्ठ ओंकोलॉजिस्ट डॉ.सुरेश चंद्र रेगमी ने इसकी पुष्टि करते हुये बताया कि वे 2008 से इस कैप्सूल से महिला व पुरूष कैंसर रोगियों को ठीक कर रहे हैं। यह सुरक्षित, प्रभावी व जीरो साइड इफेक्ट वाला उपचार है।


लंदन की हॉलिस्टिक कैंसर विशेषज्ञ डॉ.रोजी डेनियल के अनुसार, ब्रिटेन में 800 से अधिक कैंसर रोगियों में केटरोल कैप्सूल से आश्चर्यजनक सुधार दिखाई दिया। इनमें ब्लेडर कैंसर, पेंक्रियाज कैंसर, 2 महिलाओं में ओवरी कैंसर, फेफडे में कैंसर व ओरल कैंसर रोगियों के स्वास्थ्य में चमत्कारिक सुधार हुआ। उन्होंने 4 वर्ष तक इसका सेवन कर कैंसर को हराया। एक स्टडी के अनुसार, भारत के 1900 से अधिक कैंसर रोगियों पर कर्कटोल कैप्सूल की जांच में 25 फीसदी को 75 से 100 फीसदी आराम मिला। 50 प्रतिशत रोगियों को 25 से 75 प्रतिशत एवं शेष 25 प्रतिशत को भी राहत मिली है।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: भारत की बड़ी छलांग, आसमान में और मजबूत हुई ताकत
Next: शराब घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य गिरफ्तार

Related Stories

diabetes Patient in india H
  • LIFESTYLE
  • Health

दुनिया का हर चौथा डायबिटीज पीड़ित भारतीय

aaptak.news28@gmail.com February 2, 2026 0
heart suger research
  • LIFESTYLE
  • Health

नई रिसर्च में दावा: शुगर की दवा दिल की बीमारी में भी कारगर

aaptak.news28@gmail.com January 31, 2026 0
sandwitch make in bhopal of the world record
  • LIFESTYLE
  • Health

भोपाल में बना दुनिया का सबसे लंबा सैंडविच, सिर्फ 7.26 मिनिट में तैयार

aaptak.news28@gmail.com December 14, 2025 0
  • अधोसंरचना विस्तार के साथ बेहतर स्वास्थ्य संकेतकों की ओर तेज गति से अग्रसर हो रहा है म.प्र. : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आम नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर सशक्त किया जा रहा है। समन्वित प्रयासों से स्वास्थ्य अधोसंरचना का व्यापक - 04/02/2026
  • दलहन क्षेत्र का राष्ट्रीय सम्मेलन 7 फरवरी को सीहोर के अमलाहा में
    - 04/02/2026
  • कृषक कल्याण वर्ष में किसानों को मिल रही है वैज्ञानिक कृषि तकनीक की जानकारी
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। कृषि को आधुनिक तकनीक, परम्परागत ज्ञान और प्राकृतिक संतुलन के साथ नई ऊँचाइयों तक ले जाने तथा अन्न - 04/02/2026

Recent Posts

  • WhatsApp को फटकार, CJI बोले-नियम नहीं मानना तो भारत छोड़ दो
  • India-US ट्रेड डील पर राहुल का बड़ा आरोप, बोले-PM ने समझौता किया
  • India-US ट्रेड डील: मोदी सरकार रातों-रात क्यों नहीं रोक सकती रूसी तेल इंपोर्ट
  • वैज्ञानिकों ने पता लगाया-कैसे काम करती है मेमोरी
  • कैबिनेट: विस्थापितों को राहत, 25,602 परिवारों को मिलेगा बड़ा लाभ

Recent Comments

  1. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

whatsapp to sc cji justice surykant
  • NATIONAL
  • LIFESTYLE

WhatsApp को फटकार, CJI बोले-नियम नहीं मानना तो भारत छोड़ दो

aaptak.news28@gmail.com February 3, 2026 0
rahul gandhi english
  • NATIONAL

India-US ट्रेड डील पर राहुल का बड़ा आरोप, बोले-PM ने समझौता किया

aaptak.news28@gmail.com February 3, 2026 0
india us trade deal effect russia
  • WORLD

India-US ट्रेड डील: मोदी सरकार रातों-रात क्यों नहीं रोक सकती रूसी तेल इंपोर्ट

aaptak.news28@gmail.com February 3, 2026 0
memory works research
  • Science & Technology

वैज्ञानिकों ने पता लगाया-कैसे काम करती है मेमोरी

aaptak.news28@gmail.com February 3, 2026 0
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.