Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • LIFESTYLE
  • Health
  • कैंसर रोगियों के लिए संजीवनी बना 8 जड़ी-बूटियों से तैयार ‘कर्कटोल’
  • Health

कैंसर रोगियों के लिए संजीवनी बना 8 जड़ी-बूटियों से तैयार ‘कर्कटोल’

aaptak.co.in1@gmail.com July 18, 2025
Oplus_131072

Oplus_131072


– मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर में कर्कटोल-एस कैप्सूल की पहले फेज की क्लिनिकल ट्रायल सही, दूसरे फेज की ट्रायल जारी
– आयुष मंत्रालय की केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद ने एमओयू किया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


भोपाल। कैंसर के कारगार व सस्ते उपचार को लेकर देश-दुनिया में एलौपैथी, आयुर्वेद, हौम्योपैथी सहित हॉलिस्टिक मेडिसन तैयार करने की कवायद चल रही है। जयपुर के 90 वर्षीय वैद्य नंदलाल तिवारी ने करीब 40 साल पहले आठ जड़ी-बूटियों को मिलाकर कैंसररोधी कर्कटोल कैप्सूल तैयार किया, जिससे देश-विदेश के सैकडों कैंसर मरीजों को नया जीवनदान मिला है।


इसकी सफलता को देख आयुष मंत्रालय के केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने इस आयुर्वेदिक औषधि पर उनके साथ एक एमओयू साइन किया है। इस कैप्सूल को परखने के लिये विधिवत क्लिनिकल ट्रायल का पहला चरण सफल रहा। अब मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर (एडवांस सेंटर फॉर ट्रीटमेंट रिसर्च एंड एज्युकेशन इन कैंसर) में ट्रायल का दूसरा चरण चल रहा है। यह आयुर्वेदिक कैप्सूल कैंसर रोगियों के लिए संजीवनी बूटी जैसा काम कर रहा है।
वैद्य तिवारी ने कई साल पहले यह कर्कटोल कैप्सूल तैयार किया था। जिसे देश-विदेश के सभी कैंसर रोगियों को देकर उनमें जीने की उम्मीद जगाई। इनमें से अधिकांश मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिला। कई मरीज अब आरामदायक जीवनयापन कर रहे है। मरीजों से जुडा डेटा व अन्य जानकारी सरकार को साझा की गई। उसके बाद सरकार ने उच्चस्तरीय कमेटी गठित की, जिसने कर्कटोल कैप्सूल को कारगर माना है। इसकी 8 जडी-बूटियों में एक घटक ब्लू फेरिस इडूलिस को कैंसररोधी मानकर ग्लोसरी ऑफ इंडियन मेडिसीन प्लांट विद एक्टिव प्रिंसिपल पुस्तक में दर्शाया गया है।


तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने 28 अक्टूबर, 2009 में अ.भा.आयुर्वेद सम्मेलन में वैद्य नंदलाल तिवाऱी द्वारा किये जा रहे हर्बल कैंसर ईलाज का जिक्र किया था। उन्होंने टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट, मुंबई के निदेशक को इसे आम रोगियों तक पहुंचाने की अपील की थी। इस आयुर्वेदिक कैप्सूल से स्वस्थ होने वाले मरीजों का ब्यौरा भी सरकार को सौंपा गया है। राज्यसभा में इस आयुर्वेदिक कैप्सूल से कैंसर ईलाज के बारे में एक सवाल पूछा गया था, तब केंद्र सरकार के आयुर्वेद विभाग ने वैद्य तिवारी से संपर्क कर एमओयू करने का प्रस्ताव रखा।


विधिवत परीक्षण में सुरक्षा मानकों पर खरा
वैद्य तिवारी की उम्र 90 वर्ष हो जाने से उन्होंने कर्कटोल कैप्सूल का लाभ अंतिम रोगी तक पहुचाने के लिये पौत्र डॉ विपिन तिवाऱी को अपने सारे अनुभव साझा किये हैं। डॉ.विपिन ने बताया कि दादा द्वारा तैयार कर्कटोल कैप्सूल का विधिवत परीक्षण केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) द्वारा किया गया। यह कैप्सूल सीसीआरएएस की जांच में प्रामाणिक व सुरक्षा मानकों पर सही पाया गया है। इस कैप्सूल की टोक्सी सिटी पूर्ण कर दिसंबर 2024 में इंटरनेशनल जर्नल ऑफ टॉक्सिकोलॉजी में प्रकाशित किया गया है। इसके ज्वाइंट पेटेंट के लिये आविष्कारक वैद्य तिवारी व केन्द्रीय आयुर्वेदिय विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा आवेदन किया गया है।


विदेशी रोगियों को भी कैंसर से मिली राहत
बीपी कोइराला मैमोरियल कैंसर हॉस्पिटल,चिटवान, नेपाल के वरिष्ठ ओंकोलॉजिस्ट डॉ.सुरेश चंद्र रेगमी ने इसकी पुष्टि करते हुये बताया कि वे 2008 से इस कैप्सूल से महिला व पुरूष कैंसर रोगियों को ठीक कर रहे हैं। यह सुरक्षित, प्रभावी व जीरो साइड इफेक्ट वाला उपचार है।


लंदन की हॉलिस्टिक कैंसर विशेषज्ञ डॉ.रोजी डेनियल के अनुसार, ब्रिटेन में 800 से अधिक कैंसर रोगियों में केटरोल कैप्सूल से आश्चर्यजनक सुधार दिखाई दिया। इनमें ब्लेडर कैंसर, पेंक्रियाज कैंसर, 2 महिलाओं में ओवरी कैंसर, फेफडे में कैंसर व ओरल कैंसर रोगियों के स्वास्थ्य में चमत्कारिक सुधार हुआ। उन्होंने 4 वर्ष तक इसका सेवन कर कैंसर को हराया। एक स्टडी के अनुसार, भारत के 1900 से अधिक कैंसर रोगियों पर कर्कटोल कैप्सूल की जांच में 25 फीसदी को 75 से 100 फीसदी आराम मिला। 50 प्रतिशत रोगियों को 25 से 75 प्रतिशत एवं शेष 25 प्रतिशत को भी राहत मिली है।

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: भारत की बड़ी छलांग, आसमान में और मजबूत हुई ताकत
Next: शराब घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य गिरफ्तार

Related Stories

cancer disease
  • LIFESTYLE

WHO रिपोर्ट में खुलासा, 92% लोगों को जीवन में एक बार होगा कैंसर

aaptak.co.in1@gmail.com July 9, 2026
Brain Cancer
  • LIFESTYLE

नई रिसर्च में ब्रेन कैंसर से पीड़ितों में जगी उम्मीद

aaptak.co.in1@gmail.com June 29, 2026
yoga cm
  • Artical

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग”

aaptak.co.in1@gmail.com June 20, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय निशानेबाज सुश्री इलावेनिल वलारिवन को दी बधाई
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 में महिला 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. या - 20/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गांधी सागर अभयारण्य में छोड़ी मादा चीता राधा
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नीमच-मंदसौर जिले के गांधी सागर वन्य अभयारण्य में मादा चीता राधा को छोड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में मादा चीता का नामकरण राध - 20/09/2026
  • नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नीमच में शीघ्र ही एयरपोर्ट बनाया जायेगा। साथ ही खेल सुविधाओं में विस्तार के लिये सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम बनाया जायेगा। प्रदेश में पिछले ढाई वर्षों में ए - 20/09/2026
  • ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को प्रोत्साहित कर किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित किए जा रहे है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 20/09/2026
  • आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। आईटी पार्क एवं इंजीनियरिंग कैंपस के माध्यम - 20/09/2026
  • उज्जैन की ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक वैभव से रूबरू होंगे युवा इन्फ्लुएंसर
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को देवास रोड स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस में बिहार से उज्जैन आए 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दल से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवा इन् - 20/09/2026
  • हम जो कार्य कर रहे हैं, वह होता है ईश्वर की इच्छा से : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे हाथ में न तो जन्म लेना है और न ही शरीर छोडऩा।अपने जीवन में जिन्होंने त्याग का मार्ग प्रशस्त किया, वे महावीर है। हम जीवन में जो भी कार्य करते है, वह सब - 20/09/2026
  • एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा कीर्तिमान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि एशियन गेम्स-2026 में भारत की बेटियों ने कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर राइफल वूमेन्स टीम के फ - 20/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैदल भ्रमण कर सिंहस्थ :2028 के विकास कार्यों का लिया जायजा
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सिंहस्थ महापर्व के लिए उज्जैन शहर में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीलगंगा से केटीएम - 20/09/2026
  • पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में युवाओं को सुलभता से रोज़गार उपलब्ध कराने के लिए हमारी सरकार कई नवाचारी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि हम ऐसी व्यवस्था करने जा रहे हैं कि - 20/09/2026

Recent Posts

  • जातिवाद और छुआछूत हिंदू समाज पर कलंक: होसबोले
  • एशियन गेम्स: पहले दिन शूटिंग में 2 सिल्वर, 2 मेडल और पक्के
  • आज की टॉप 50 खबरें
  • आज की टॉप खबरें
  • आज की टॉप 50 खबरें

Recent Comments

  1. Robertcealo on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  2. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  3. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  4. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  5. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

rss bhopal
  • NATIONAL

जातिवाद और छुआछूत हिंदू समाज पर कलंक: होसबोले

aaptak.co.in1@gmail.com September 20, 2026
asia games 2026 indian players win medals
  • SPORTS

एशियन गेम्स: पहले दिन शूटिंग में 2 सिल्वर, 2 मेडल और पक्के

aaptak.co.in1@gmail.com September 20, 2026
today top news aaptak
  • Breaking News

आज की टॉप 50 खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com September 20, 2026
today top news aaptak
  • Breaking News

आज की टॉप खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com September 18, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.