Skip to content
February 4, 2026
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Aaptak News

Aaptak News

Exclusive News

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • MPPSC-2024 का परिणाम घोषित, सागर के ऋषव को दूसरा स्थान, शीर्ष 13 में 5 महिलाएं
  • MP
  • BHOPAL
  • INDORE
  • JOB
  • NATIONAL

MPPSC-2024 का परिणाम घोषित, सागर के ऋषव को दूसरा स्थान, शीर्ष 13 में 5 महिलाएं

aaptak.news28@gmail.com September 12, 2025 1 minute read
mppsc 2024 result

भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने शुक्रवार शाम राज्य सेवा परीक्षा-2024 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए। शीर्ष 13 में 5 महिलाएं हैं। इसमें 13 पद डिप्टी कलेक्टर के थे। इसमें 8 पुरुष और 5 महिलाओं का चयन हुआ। आयोग ने अभी 87 प्रतिशत पदों की पदवार सूची जारी की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा (2024) 21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित की गई थी। ये परीक्षाएं 110 पदों के लिए आयोजित की गई थीं। इसमें तीन हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 110 पदों में से 102 पदों को 87 प्रतिशत के फॉर्मूले में रखा गया है, जिसमें 306 अभ्यर्थी सफल हुए। वहीं, 13 प्रतिशत प्रोविजनल परिणाम श्रेणी में कुल 8 पद रखे गए हैं। इसके लिए 33 अभ्यर्थी सफल हुए। साक्षात्कार के लिए 339 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।

सागर के ऋषभ दूसरे स्थान पर आकर डिप्टी कलेक्टर बने। दूसरे स्थान पर आने वाले ऋषभ सागर के देवरी निवासी हैं। उन्होंने इंदौर के जीएससीसी से बीए और एमए किया। कोरोना काल में उन्होंने देवरी से ही पीएससी की तैयारी शुरू की। यह उनका पहला मेन्स और इंटरव्यू था। इसमें वे 945.50 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर आकर डिप्टी कलेक्टर बने हैं। ऋषभ के पिता सेवानिवृत्त होमगार्ड प्लाटून कमांडर हैं और माता गृहिणी हैं।

इंदौर की हर्षिता महिलाओं में टॉपर परीक्षा में महिलाओं में टॉप करने वाली और मेरिट में 5वें स्थान पर रहीं हर्षिता दवे साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे की बेटी हैं और वे भी इंदौर की ही रहने वाली हैं। उन्होंने बीए और एमए किया है। मां एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। यह उनका दूसरा प्रयास था। इससे पहले उन्होंने 2023 का प्री दिया था। इस बार उन्होंने मेन्स और इंटरव्यू दोनों दिए और पांचवां स्थान प्राप्त किया।

शीर्ष 13 छात्र

1- देवांशु शिवहरे- कुल अंक 953
2- ऋषव अवस्थी- 945.50 अंक
3- अंकित 942 अंक
4- शुभम – 913 अंक
5- हर्षिता दवे- 893.75 अंक
6- रुचि जाट- 891 अंक
7- नम्रता जैन- 890 अंक
8- गिर्राज परिहार- 859.75 अंक
9- स्वर्णा दीवान-833.75 अंक
10- विक्रमदेव सरायम-765.50 अंक
11- शिवानी सिरमचे-761.50 अंक
12- जतिन ठाकुर- 759.75 अंक
13- हिमांशु सोनी- 716 अंक नोट (1685 अंकों में से)

13% पद रखने का कारण

साल 2019 से पहले एमपी में सरकारी नौकरियों में ओबीसी को 14 फीसदी का आरक्षण मिलता था. एसटी को 20% और एससी को 20%, ओबीसी को 16% आरक्षण दिया गया। शेष 50% पद अनारक्षित वर्ग से भरे गए। यानी आरक्षण की सीमा 50% थी। 2019 में तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने ओबीसी आरक्षण को 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर दिया। इससे आरक्षण की सीमा 63 प्रतिशत हो गई।

आरक्षण की इस बढ़ी हुई सीमा को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। 20 जनवरी 2020 को कोर्ट ने 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण देने के फैसले पर रोक लगा दी। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि ओबीसी को पहले की तरह भर्तियों में 14 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए।

हाईकोर्ट ने यह आदेश 1992 में इंद्रा साहनी बनाम भारत सरकार मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर दिया। इस फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि किसी भी राज्य में आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती। इस फैसले के बाद, मध्य प्रदेश सरकार ने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित करने के लिए याचिका दायर की।

इसके बाद हाईकोर्ट ने कहा कि जब तक सुप्रीम कोर्ट ट्रांसफर याचिका पर अपना रुख स्पष्ट नहीं कर देता, तब तक हाईकोर्ट भी इस पर सुनवाई नहीं करेगा।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: E-KYC के अभाव में 3.50 लाख लोगों की पेंशन रुकी
Next: ओबीसी वर्ग के हितों की रक्षा में साथ है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

Related Stories

whatsapp to sc cji justice surykant
  • NATIONAL
  • LIFESTYLE

WhatsApp को फटकार, CJI बोले-नियम नहीं मानना तो भारत छोड़ दो

aaptak.news28@gmail.com February 3, 2026 0
rahul gandhi english
  • NATIONAL

India-US ट्रेड डील पर राहुल का बड़ा आरोप, बोले-PM ने समझौता किया

aaptak.news28@gmail.com February 3, 2026 0
mp_cabinet_meeting
  • MP
  • BHOPAL

कैबिनेट: विस्थापितों को राहत, 25,602 परिवारों को मिलेगा बड़ा लाभ

aaptak.news28@gmail.com February 3, 2026 0
  • सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों को आवंटित आवासीय भूखंडो का पंजीयन नि:शुल्क कराये जाने का निर्णय
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा नर्मदा घाटी की सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों को आवंटित किये गए आव - 03/02/2026
  • प्रदेश में ओला-पाला से प्रभावित फसलों का सर्वे कर किसानों को तत्काल उपलब्ध कराई जाए सहायता राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में जहां-जहां भी ओला-पाला से फसलें प्रभावित हुई हैं, उन जिलों के कलेक्टर्स, सर्वे कराकर तत्काल सहायता राशि किसानों को उपलब्ध कराएं। किसानों के सभी प्रकार - 03/02/2026
  • कुसुम योजनाओं में किसानों की रूचि से प्रदेश बनेगा नवकरणीय ऊर्जा में आदर्श राज्य :मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम को लाभ की स्थिति में आने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कुसुम योजनाओं में किसानों द्वारा ली जा रही रूचि प्रदेश को नव - 03/02/2026
  • भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील, मेक इन इंडिया को देगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 03/02/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की।
    - 03/02/2026
  • मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब निर्माण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
    मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध निरंतर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। श्योपुर एवं कटनी जिलों में अलग-अलग मामलों में पुलिस ने अवैध शराब के विरूद्ध कार - 03/02/2026
  • मध्‍यप्रदेश पुलिस ने डकैती और चोरी की दो बड़ी वारदातों का किया खुलासा
    प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत निरंतर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में - 03/02/2026
  • प्रदेश के ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को मिलेगा पूरा मुआवजा – राजस्व मंत्री श्री वर्मा
    राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ है। सरकार अत्यंत संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों, मकानों एवं मवेशियों की क्षतिपूर्ति - 03/02/2026
  • स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स, आरपीएफ और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
    मध्यप्रदेश में वन्यजीव तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (STSF) मध्यप्रदेश, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं वन मंडल भोपाल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हु - 03/02/2026
  • पुराने फाउंडेशन पर स्थापित किया गया अधिक क्षमता का कैपेसिटर बैंक
    ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने आगर स्थित 132 के.वी. सब स्टेशन में तकनीकी नवाचार करते हुए पुराने कैपेसिटर बैंक के फाउं - 03/02/2026

Recent Posts

  • WhatsApp को फटकार, CJI बोले-नियम नहीं मानना तो भारत छोड़ दो
  • India-US ट्रेड डील पर राहुल का बड़ा आरोप, बोले-PM ने समझौता किया
  • India-US ट्रेड डील: मोदी सरकार रातों-रात क्यों नहीं रोक सकती रूसी तेल इंपोर्ट
  • वैज्ञानिकों ने पता लगाया-कैसे काम करती है मेमोरी
  • कैबिनेट: विस्थापितों को राहत, 25,602 परिवारों को मिलेगा बड़ा लाभ

Recent Comments

  1. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

whatsapp to sc cji justice surykant
  • NATIONAL
  • LIFESTYLE

WhatsApp को फटकार, CJI बोले-नियम नहीं मानना तो भारत छोड़ दो

aaptak.news28@gmail.com February 3, 2026 0
rahul gandhi english
  • NATIONAL

India-US ट्रेड डील पर राहुल का बड़ा आरोप, बोले-PM ने समझौता किया

aaptak.news28@gmail.com February 3, 2026 0
india us trade deal effect russia
  • WORLD

India-US ट्रेड डील: मोदी सरकार रातों-रात क्यों नहीं रोक सकती रूसी तेल इंपोर्ट

aaptak.news28@gmail.com February 3, 2026 0
memory works research
  • Science & Technology

वैज्ञानिकों ने पता लगाया-कैसे काम करती है मेमोरी

aaptak.news28@gmail.com February 3, 2026 0
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP/CG
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.