कब आएगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त? ऐसे चेक करें?
भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कृषि उपज मण्डी की उत्तम व्यवस्था के कारण किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल पा रहा है। मैं प्रदेश के सभी किसानों और मण्डी बोर्ड की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ। मुख्यमंत्री शुक्रवार को प्रशासन अकादमी में मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के स्वर्ण-जयंती महोत्सव में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन और कन्या-पूजन के साथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल, राज्य नीति एवं योजना आयोग के उपाध्यक्ष प्रो. सचिन चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मूलत: हम सभी किसान हैं। मैंने खेती-किसानी की है और हल-बक्खर चलाया है। अत: किसानों के दुख-दर्द और परेशानियाँ समझते हैं। सरकार किसानों के कल्याण और उन्हें उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने के लिये निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड के शेष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का भी आमेलन किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसानों को हर तरह की सुविधाएँ दी जा रही हैं। किसान अब एमपी फार्म एप के माध्यम से वे अपनी कृषि उपज को अपने घर, खेत अथवा गोदाम कहीं से भी आसानी से विक्रय कर सकते हैं। इलेक्ट्रिक तौल-काँटे से लेकर बोली लगाने के लिये सरकारी कर्मचारी तक की व्यवस्था को पारदर्शी बनाया है।
मुख्यमंत्री ने बोर्ड की 50 वर्ष की सफल यात्रा के लिए सभी संबंधितों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी बोर्ड निरंतर किसानों के कल्याण और प्रदेश के विकास के लिये कार्य करता रहेगा।
बीजेपी सरकारों ने दी किसानों को कई सौगातें : तोमर
केन्द्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश दिन दूनी-रात चौगुनी प्रगति कर रहा है। मध्यप्रदेश कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर निरंतर कृषि कर्मण अवार्ड जीत रहा है। यह हमारे प्रदेश के किसानों के परिश्रम का प्रतिफल है। कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि सरकार ने किसानों को कई सौगातें दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किसान को अतिरिक्त आय अर्जित हो रही है। कार्यक्रम में हम्मालों और तुलावटियों को सम्मानित किया गया।
Comments
Add Comment