28.8 c Bhopal

Breaking News :

  • Wed, 07 May 25

सेंसेक्स में 1,200 अंक की गिरावट, निफ्टी भी 400 अंक फिसला  

मुंबई. नवरात्र के पहले दिन यानी 3 अक्टूबर को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा की गिरावट के बाद 83,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 400 अंक की गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल ये 25,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शेयर बाजार में गिरावट का सबसे ज्यादा असर ऑटो, एनर्जी और बैंकिंग शेयर्स में दिखा है। वहीं टाटा मोटर्स, मारुति, कोटक बैंक और एक्सिस बैंक में भी 2% से ज्यादा की गिरावट देखी गई है। इस हफ्ते अब तक बाजार में करीब 2,500 अंक की गिरावट आई है। 

इसके चलते गिरावट 

मध्य—पूर्व एरिशा में ईरान और इजराइल के बीच युद्ध की आशंका के कारण ग्लोबल मार्केट में निगेटिव सेंटिमेंट है। इसके चलते भारतीय शेयर बाजार भी अछूते नहीं हैं। भारतीय शेयर बाजार के मौजूदा वैल्यूएशन बढ़े हुए हैं। खासकर मिड और स्मॉल-कैप सेगमेंट में। बाजार में इस कारण अच्छा-खासा करेक्शन दिख सकता है।
अमेरिका में मंदी की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण पिछले कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार में गिरावट रही। इसका असर दुनियाभर के बाजारों में दिख रहा है।

एशियाई बाजार में मिला-जुला कारोबार

एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 2.24% की तेजी है। वहीं हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 2.43% और कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 1.22% की गिरावट है। 2 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.09% चढ़कर 42,196 पर और नैस्डैक 0.08% चढ़कर 17,925 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.01% बढ़कर 5,709 पर बंद हुआ।
NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1 अक्टूबर को 5,579 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,60 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। 

इससे पहले मंगलवार 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 33 अंक की गिरावट के साथ 84,266 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 15 अंक की गिरावट रही, ये 25,796 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर बाजार बंद था।

Comments

Add Comment

Most Popular