एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
हर इंसान की चाहत होती है कि वह सुख, शांति और समृद्धि हासिल कर सके। इसके लिए लोग तमाम उपाय भी करते हैं। सुख, शांति और समृद्धि की चाहत में लोग अपने घरों में मनी प्लांट का पौधा लगाकर रखते हैं। कहते हैं इससे घर में पैसा आता है, लेकिन अगर मनी प्लांट के साथ कुछ और पौधे लगा दिए जाएं, तो इससे पैसों के साथ सुख, शांति और समृद्धि भी घर में बनी रहती है।
माना जाता है कि मनी प्लांट का पौधा ना सिर्फ घर को सुंदर बनाता है, बल्कि सुख समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसे में लोग अपने घरों में गमले या कांच की बोतलों में मनी प्लांट जरूर लगाते हैं और कहते हैं इसकी बेल जितनी लंबी होती है घर में उतना ही पैसा आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनी प्लांट के साथ अगर हम कुछ और पौधे भी लगाएं तो ये बहुत शुभ होता है और इससे घर में सुख समृद्धि और संपत्ति का विकास होता है।
कुछ ऐसे उपाय से आएगी सुख—समृद्धि
1. मनी प्लांट के साथ तुलसी का पौधा
मनी प्लांट के साथ अगर घर में तुलसी का पौधा भी लगा लिया जाए, तो ये काफी शुभदायक माना जाता है। माना जाता है कि इससे घर के सारे दुख दूर होते हैं, इसे पॉजिटिव एनर्जी, समृद्धि और सौभाग्य से जोड़ा जाता है।
2. मनी प्लांट के साथ स्पाइडर प्लांट
कहते हैं कि स्पाइडर प्लांट एक शो प्लांट होता है, लेकिन अगर इसे मनी प्लांट के साथ घर में लगाया जाए, तो इससे घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। साथ ही सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।
3. मनी प्लांट के साथ केले का पेड़
शास्त्रों के मुताबिक, घर के आंगन में केले का पेड़ लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर मनी प्लांट के साथ केले के पेड़ को लगाया जाए तो इससे आर्थिक संकट से छुटकारा मिलने के साथ गृह क्लेश भी दूर होता है। हालांकि, घर में लगे केले के पेड़ पर किसी बाहरी व्यक्ति को पूजा करने ना दें। यह नुकसानदायक होता है।
4. ऑफिस में भी मनी प्लांट
मौजूदा दौर में अब दफ्तरों में भी मनी प्लांट लगाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। यह लाभदायक होता है। कहते हैं, आप अपने आफिस में जिस टेबल पर बैठते हैं उसके किनारे पर अगर छोटा सा मनी प्लांट लगाते हैं तो इससे करियर के क्षेत्र में सफलता मिलती है। माना जाता है कि मनी प्लांट की बेल जितनी लंबी होती है तरक्की उतनी ही बड़ी होती है। इतना ही ये अन्य इनडोर पौधों की तरह न सिर्फ तनाव को कम करताहै, बल्कि हमें पॉजिटिव फील करवाने में अहम भूमिका निभाता है।
Comments
Add Comment