28.8 c Bhopal

डायबिटीज को जड़ से खत्म कर देंगे ये 5 फल

हेल्थ डेस्क. दुनियाभर में आज करीब 50 करोड़ से अधिक आबादी डायबिटीज से पीड़ित है। यानी यह आज हर देश में सभी उम्र के महिला—पुरुष ही नहीं, बच्चों तक को प्रभावित कर रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो आगामी 30 वर्षों में यह संख्या दोगुना से अधिक करीब 130 करोड़ आबादी तक पहुंच सकता है। इसका दायरा सीमा से परे हर देश में बढ़ रहा है। यह दावा हालिया रिपोर्ट में किया गया है।

सिर्फ़ 30 मिनट सैर, बदल जाएगी ज़िंदगी

ऐसे में आज सबसे बड़ी चिंता डायबिटीज को नियंत्रित करने की है। यानि इस पर समय रहते कंट्रोल नहीं किया गया तो भविष्य में इसके परिणाम घातक हो सकते हैं। ऐसे में आप इसे काफी हद तक नियंत्रित कर सकते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में थोड़ा सा बदलाव कर इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।

डायबिटीज को कंट्रोल करने में ये फल सबसे फायदेमंद.... 

सेब मीठा होने के कारण शुगर के मरीजों के लिए काफी लाभदायक होता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सेब कम मात्रा में रोजाना खाने से शरीर में इंसुलिन रजिस्टेंस को रोकने में काफी सहायता मिलती है। यही नहीं सेब में पॉलीफेनोल्स भी होते हैं, जो पैंक्रियाज को इंसुलिन रिलीज करने के लिए स्टिम्युलेट करते हैं और कोशिकाओं को शुगर लेने में हेल्प करते हैं। इससे शुगर कंट्रोल किया जा सकता है। 

वैसे तो फलों को सेवन सेहत के लिए लाभदायक ही होता है। खासकर संतरा खाने से शुगर के मरीजों के लिए कई तरह से लाभदायक है। दरअसल, संतरे में फाइबर, विटामिन—सी और फोलेट की मात्रा बहुतायत में पायी जाती है। इसके चलते यह हमारे शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल कर इम्यून सिस्टम को ताकत देता है। संतरे में मिलने वाला फोलेट इंसुलिन प्रोडक्शन को रेगुलेट करने में मदद कर सकता है। शुगर पीड़ित मरीज रोज एक संतरे का सेवन कर ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। 

शुगर को नियंत्रित करने के लिए ब्लैकबेरी को सबसे अच्छा और फायदेमंद बताया गया है। एक कप ब्लैकबेरी में 62 कैलोरी, 13.8 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 7.6 ग्राम फाइबर पाया जाता है। यह उच्च फाइबर के चलते ब्लैकबेरी खाने से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में काफी मदद मिलती है। ब्लैकबेरी में अन्य कई पोषक तत्व होते हैं, जो कई अन्य बीमारियों से भी छुटकारा दिलाते हैं। सभी बेरीज में एंटीडायबिटिक प्रॉपर्टी होती हैं, जो इसके लिए काफी फायदेमंद होता है।

अच्छी नींद चाहिए तो रात में न खाएं ये चीजें

शुगर के मरीजों के लिए कीवी फ्रूट को भी रामबाण माना जा सकता है। कीवी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है और इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर शरीर में शुगर के अवशोषण को धीमा करने में सहायक होता है, इसमें विटामिन सी काफी मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने में उपयोगी है। डायबिटीज के पेशेंट प्रतिदिन एक कीवी फ्रूट खा सकते हैं, जिससे शुगर को नियंत्रित करने में काफी मदद मिलेगी।

70+ बुजुर्गों को बड़ी राहत, अस्पतालों में मुफ्त इलाज

डायबिटीज के मरीजों के लिए इन फलों के अलावा एवोकाडो भी काफी फायदेमंद होता है। एवोकाडो में हेल्दी अनसेचुरेटेड फैटी एसिड और फाइबर समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड ग्लूकोज को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। ये तत्व इंसुलिन कंसंट्रेशन में सुधार करते हैं, साथ ही कम मात्रा में एवोकाडो का सेवन सुरक्षित माना जाता है।

सर्दी में ये 10 खाद्य पदार्थ रखेंगे एम्यूनिटी, हृदय को स्वस्थ

Comments

Add Comment

Most Popular