एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
हेल्थ डेस्क. रात में जल्दी और हल्का खाना न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि इससे कई बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। हालांकि, मौजूदा दौर में बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोग देर रात डिनर करते हैं, जिससे वो कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। नाइट में नियमित रूप से सोने से दो-तीन घंटे पहले यानी जल्दी डिनर करते हैं तो इससे कई बड़े फायदे मिल सकते हैं।
दरअसल, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए समय पर भोजन करना बहुत ही जरूरी होने के साथ लाभदायक भी है। लेकिन अक्सर बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोगों के पास खाने को समय मुश्किल से निकल पाता है, जिससे वह कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से घिर जाते हैं। अगर स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको सुबह का नाश्ता, लंच, डिनर समय पर करना चाहिए। ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि रात में जल्दी खाना क्यों फायदेमंद होता है।
यदि आप रात में जल्दी डिनर करते हैं, तो शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए पर्याप्त समय मिलता है। इससे बेहतर नींद आती है। एक्सपर्ट के अनुसार नाइट में सोने से दो से तीन घंटे पहले डिनर करने से पाचन भी स्वस्थ रहता है और लिवर को आराम मिलता है।
अक्सर रात में जल्द डिनर करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसके लिए लाइट और हेल्दी खाएं। वैसे जब आप डिनर जल्दी करते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और भूख भी कंट्रोल होती है। इससे शरीर का वजन तेजी से घटता है।
आधुनिक दौर में बदलती लाइफस्टाइल के कारण कब्ज की समस्या आम हो चली है, जिसमें मल त्यागने में कठिनाई होती है। रात का डिनर जल्दी करने से शरीर को भोजन पचाने के लिए पर्याप्त समय मिलता है, इससे आप कब्ज, सूजन और अपच की समस्या से राहत पा सकते हैं, जो स्वस्थ शरीर के लिए लाभदायक है।
अक्सर जो लोग लेट नाइट डिनर करते हैं, उनमें दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है। रात में डिनर जल्दी करने और समय पर सोते हैं, तो इससे हार्ट के स्वास्थ्य में सुधार होता है। डिनर में हमेशा लाइट ही खाएं, ऑयली और मसालेदार फूड्स खाने से परहेज करें, ताकि कई बीमारियों से बचा जा सके।
यही नहीं नाइट में जल्दी डिनर करने से ब्लड शुगर भी कंट्रोल किया जा सकता है। जल्दी खाना खाने से शरीर इंसुलिन का प्रभावी ढंग से उपयोग करने में सक्षम होता है। यही नहीं डायबिटीज के जोखिम को कम कर सकता है। यानी हम जल्दी डिनर करने की नियमित आदत डालकर कई गंभीर बीमारियों से खुद को दूर रख सकते हैं।
Comments
Add Comment