एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
सतना। बीजेपी सरकारों ने देश और प्रदेश में विकास किया है। गरीब जनता और देश के उत्थान के लिए जमीनी स्तर पर काम किया है। विकास और गरीब कल्याण के इन्हीं कामों को लेकर पार्टी की जन आशीर्वाद यात्राएं जनता के बीच जाएंगी। रविवार को पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा चित्रकूट के मझगवां में पहली जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह बात सांसद गणेश सिंह ने जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ के एक दिन पहले सतना में पत्रकारों से चर्चा में कही।
कांग्रेस ने किया था बंटाढार, भाजपा ने दी खुशहाली
सांसद गणेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्ट शासन और बंटाधार सरकार ने मप्र को पिछड़ा राज्य बना दिया था, जिसमें न तो शिक्षा थी, न चलने के लिए सड़कें थीं और न बिजली-पानी की व्यवस्था। जनता को मूलभूत सुविधाएं देने के बारे में कांग्रेस की सरकार ने कभी नहीं सोचा था। 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने भी प्रदेश में ट्रांसफर उद्योग चलाने और भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाने का काम किया। नेताओं के पुत्र मोह और तालमेल न होने के कारण आज कांग्रेस पूरे देश से विलुप्त होने की कगार पर आ चुकी है।
लगातार झूठ परोस रही है कांग्रेस
सांसद गणेश सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता को 20 साल पहले का कांग्रेस का शासन आज भी याद है। बीजेपी की सरकारों ने प्रदेश में जो काम किया है, वह भी हर किसी को दिखाई दे रहा है। जनता कांग्रेस और भाजपा सरकारों के फर्क को बहुत अच्छे से अनुभव कर रही है। इसके बावजूद कांग्रेस झूठ परोसने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। विकास यात्राओं को लेकर भी कांग्रेस और विरोधी दल तरह-तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। विकास यात्राओं के माध्यम से बीजेपी सरकार के कामों को लेकर एक बार फिर जनता के बीच जा रही है।
चित्रकूट के मझगवां से जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ
गणेश सिंह ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को चित्रकूट के मझगवां से प्रदेश की पहली जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह यात्रा 19 दिनों में करीब 2345 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दौरान यह यात्रा 12 जिलों की 48 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। यात्रा का 311 स्थानों पर स्वागत होगा। यात्रा के दौरान पार्टी नेता 100 से अधिक रथ सभाओं एवं 44 मंचीय सभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी अनिल पटेल, महापौर योगेश ताम्रकार, प्रदेश प्रवक्ता प्रहलाद कुशवाहा और जिला मीडिया प्रभारी कामता पांडेय उपस्थित रहे।
Comments
Add Comment