Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
    • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
      • JOB
  • POLITICS/ADMIN
  • MP/CG
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • NATIONAL
  • SPORTS
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • MP
  • Atal Pension योजना में टॉप टेन में 10 जिले
  • MP
  • BHOPAL

Atal Pension योजना में टॉप टेन में 10 जिले

aaptak.news28@gmail.com July 20, 2025
union_money_-transfer_epf_goi

बालाघाट देश में अटल पेंशन योजना में पहले स्थान पर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भोपाल। देश में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को 60 वर्ष की आयु के बाद एक निश्चित पेंशन राशि प्रदान करने के लिए चलाई जा रही अटल पेंशन योजना में मध्य प्रदेश ने बड़ी छलांग लगाई है। योजना में अधिक से अधिक असंगठित क्षेत्र के लोगों को जोड़ने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा इस वर्ष 1 मई से 15 जुलाई 2025 तक पूरे देश में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में नए लोगों को जोड़ने और उनका पंजीयन कराने में मध्यप्रदेश के 10 जिलों ने देश के टॉप टेन जिलों में स्थान बनाया है। इसमें बालाघाट जिले ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि राज्य के साथ ही बालाघाट के लिए भी बड़ी उपलब्धि है। इस अभियान का फाइनल स्कोर पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण के द्वारा 18 जुलाई को जारी किया गया।

इस अभियान में बालाघाट जिले ने 2992 लक्ष्य के विरूद्ध 12 हजार 507 लोगों को अटल पेंशन योजना से जोड़कर 418 प्रतिशत उपलब्धि हासिल किया है। अभियान के अंतर्गत अटल पेंशन योजना में अधिक से अधिक लोगों के नाम जोड़ने मे देश में प्रथम 10 स्थान पर रहे इन जिलों को अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस प्रदान किया जाएगा।

टॉपटेन में मप्र के ये जिले
श्योपुर 836 के विरूद्ध 2538 लोगों को जोड़कर 304 प्रतिशत उपलब्धि के साथ दूसरा
अलीराजपुर 880 के विरूद्ध 1705 लोगों को जोड़कर 194 प्रतिशत तीसरा
उज्जैन 5676 के विरूद्ध 10813 लोगों को जोड़कर 191 प्रतिशत के साथ चौथा
अनूपपुर 1342 के विरूद्ध 2542 लोगों को जोड़कर 189 प्रतिशत के साथ पांचवां
उमरिया 990 के विरूद्ध 1819 लोगों को जोड़कर 184 प्रतिशत के साथ छठवां
छिंदवाड़ा 4994 के विरूद्ध 9148 लोगों को जोड़कर 183 प्रतिशत के साथ सातवां
डिंडोरी 946 के विरूद्ध 1720 लोगों को जोड़कर 182 प्रतिशत के साथ आठवां
शहडोल 1936 के विरूद्ध 3445 लोगों को जोड़कर 178 प्रतिशत के साथ नौवां
दमोह 1870 के विरूद्ध 3314 लोगों को जोड़कर 177 प्रतिशत के साथ दसवां

विशेष अभियान चलाया

बालाघाट जिले में कलेक्टर मृणाल मीणा के नेतृत्व एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ के साथ समन्वय कर इस योजना में लोगों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अग्रणी बैंक प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि सम्पूर्ण देश में अटल पेंशन योजना में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। बालाघाट जिले में अभियान के बाद भी जिले में पात्र लोगों को इस योजना से जोड़ने का काम निरंतर जारी रहेगा और 50 हजार के लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास किया जाएगा।

क्या है अटल पेंशन योजना

अटल पेंशन योजना भारत सरकार की एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जो मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए तैयार की गई है। यह योजना उन लोगों को पेंशन प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जो रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रूप से सुरक्षित रहना चाहते हैं। इसके लिए 18 से 40 वर्ष की आयु के भारतीय नागरिक, जो असंगठित क्षेत्र के कामगार जैसे दिहाड़ी मजदूर, छोटे व्यापारी, घरेलू कामगार, रेहड़ी-पटरी वाले, किसान, आदि पात्र हैं।

योजना के लिए ये जरूरी

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का किसी बैंक या डाकघर में बचत खाता होना चाहिए, जो आधार से लिंक हो। इस योजना का लाभ उन लोगों को दिया जाता है, जो आयकर दाता नहीं हैं। इसी के साथ आवेदक को किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना जैसे एनपीएस, ईपीएस का लाभार्थी नहीं होना चाहिए। यह योजना 1,000 रुपए से 5,000 रुपए तक की मासिक पेंशन प्रदान करती है, जो 60 वर्ष की आयु के बाद मिलती है।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Spain visit: MP के विकास में भागीदार बनें NRI: CM
Next: अप्रैल-जून में भारत से ऑटोमोबाइल निर्यात में 22% की वृद्धि

Related Stories

bank money fraud
  • MP
  • BHOPAL

12 लाख कर्मचारियों, पेंशनर्स के लिए 58% DA मंजूर, 4,000 OBC स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग

aaptak.news28@gmail.com March 23, 2026 0
ias swrochi somvanshi transfer
  • MP
  • POLITICS/ADMIN

गुना SP को हटाया, सीधी कलेक्टर को हटाने के निर्देश

aaptak.news28@gmail.com March 22, 2026 0
rajyasabha election madhya pradesh
  • NATIONAL
  • MP
  • POLITICS/ADMIN

राज्यसभा के मुहाने पर डगमगा रही कांग्रेस की नाव

aaptak.news28@gmail.com March 22, 2026 0
  • मंत्रि-परिषद ने 6,940 करोड़ रुपये के विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों की दी मंजूरी
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक सोमवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद ने 6,940 करोड़ रुपये के विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों और उनकी निरंतरता की स्वीकृति - 23/03/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव से केंद्रीय संचार मंत्री श्री सिंधिया ने की सौजन्य भेंट
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी राम सिलावट और - 23/03/2026
  • शीघ्र होगी निषादराज समाज की पंचायत: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान निषादराज ने भगवान श्रीराम को केवटराज से कहकर गंगाजी पार करवाने का पुण्य कार्य किया था। वनवास के पश्चात भगवान श्री राम ने पहली रात टोंस नदी के तट पर बि - 23/03/2026
  •  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया विशेषांक का विमोचन
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दैनिक अनोखा तीर, हरदा द्वारा प्रकाशित विशेषांक "सबके डॉ. मोहन यादव" का मुख्यमंत्री निवास में विमोचन किया। इस अवसर पर पत्रिका के संपादक श्री प्रहलाद शर्मा, श्री ओम - 23/03/2026
  • शीघ्र ही लांच करेंगे स्टेट एआई मिशन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 23/03/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव भांडेर में किसान सम्मेलन में होंगे शामिल
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दतिया जिले के भांडेर में मंगलवार 24 मार्च को मण्डी प्रांगण में किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया जिले में 62 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का - 23/03/2026
  • सच्चा वादा पक्का काम... हमने जो कहा, पूरा करके दिखाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसान हमारी धरोहर हैं। ये अन्नदाता ही देश के भाग्य विधाता हैं। सरकार प्रदेश के किसानों की समृद्धि के लिए कृत संकल्पित है। अन्नदाताओं को मजबूत करने के लिए - 23/03/2026
  • यूपीएससी परीक्षा की सफलता में मध्यप्रदेश की बढ़ती उपस्थिति हम सबके लिए गौरव का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा की सफलता में मध्यप्रदेश की बढ़ती उपस्थिति हम सबके लिए गौरव का विषय है। प्रदेश की माटी से 61 सिलेक्शन बदलते मध्यप्रदेश - 23/03/2026
  • प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने हर मौके और मोर्चे पर अदम्य साहस, शौर्य और सामर्थ्य का प्रदर्शन किया है। देश के हर व्यक्ति औ - 23/03/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धेय डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर किया स्मरण
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी चिंतक, श्रद्धेय डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उनका स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकतंत्र के प्रति लोहिया जी की आस्थ - 23/03/2026

Recent Posts

  • पैंक्रियाटिक कैंसर का बहुत पहले पता लगा सकता है नया ब्लड टेस्ट
  • वैज्ञानिकों ने खोजा दिमाग में छिपा डेथ स्विच
  • 12 लाख कर्मचारियों, पेंशनर्स के लिए 58% DA मंजूर, 4,000 OBC स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग
  • इंडिया में 10 सालों में 11 एयरलाइंस हो चुकी बंद, इसके पीछे ये हैं वजहें
  • ट्रंप के बयान पर बोला ईरान, हमारी धमकी से डरा हुआ है अमेरिका

Recent Comments

  1. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

paincriyaz cancer new research
  • Health

पैंक्रियाटिक कैंसर का बहुत पहले पता लगा सकता है नया ब्लड टेस्ट

aaptak.news28@gmail.com March 23, 2026 0
brain death switch
  • Science & Technology

वैज्ञानिकों ने खोजा दिमाग में छिपा डेथ स्विच

aaptak.news28@gmail.com March 23, 2026 0
bank money fraud
  • MP
  • BHOPAL

12 लाख कर्मचारियों, पेंशनर्स के लिए 58% DA मंजूर, 4,000 OBC स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग

aaptak.news28@gmail.com March 23, 2026 0
indian airlines shurdown1
  • BUSSINESS

इंडिया में 10 सालों में 11 एयरलाइंस हो चुकी बंद, इसके पीछे ये हैं वजहें

aaptak.news28@gmail.com March 23, 2026 0
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • POLITICS/ADMIN
  • MP/CG
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • NATIONAL
  • SPORTS
  • Artical
  • Home
    • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
      • JOB
  • POLITICS/ADMIN
  • MP/CG
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • NATIONAL
  • SPORTS
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.