Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • MP/CG
  • Atal Pension योजना में टॉप टेन में 10 जिले
  • MP/CG
  • BHOPAL

Atal Pension योजना में टॉप टेन में 10 जिले

aaptak.co.in1@gmail.com July 20, 2025
union_money_-transfer_epf_goi

बालाघाट देश में अटल पेंशन योजना में पहले स्थान पर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भोपाल। देश में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को 60 वर्ष की आयु के बाद एक निश्चित पेंशन राशि प्रदान करने के लिए चलाई जा रही अटल पेंशन योजना में मध्य प्रदेश ने बड़ी छलांग लगाई है। योजना में अधिक से अधिक असंगठित क्षेत्र के लोगों को जोड़ने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा इस वर्ष 1 मई से 15 जुलाई 2025 तक पूरे देश में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में नए लोगों को जोड़ने और उनका पंजीयन कराने में मध्यप्रदेश के 10 जिलों ने देश के टॉप टेन जिलों में स्थान बनाया है। इसमें बालाघाट जिले ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि राज्य के साथ ही बालाघाट के लिए भी बड़ी उपलब्धि है। इस अभियान का फाइनल स्कोर पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण के द्वारा 18 जुलाई को जारी किया गया।

इस अभियान में बालाघाट जिले ने 2992 लक्ष्य के विरूद्ध 12 हजार 507 लोगों को अटल पेंशन योजना से जोड़कर 418 प्रतिशत उपलब्धि हासिल किया है। अभियान के अंतर्गत अटल पेंशन योजना में अधिक से अधिक लोगों के नाम जोड़ने मे देश में प्रथम 10 स्थान पर रहे इन जिलों को अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस प्रदान किया जाएगा।

टॉपटेन में मप्र के ये जिले
श्योपुर 836 के विरूद्ध 2538 लोगों को जोड़कर 304 प्रतिशत उपलब्धि के साथ दूसरा
अलीराजपुर 880 के विरूद्ध 1705 लोगों को जोड़कर 194 प्रतिशत तीसरा
उज्जैन 5676 के विरूद्ध 10813 लोगों को जोड़कर 191 प्रतिशत के साथ चौथा
अनूपपुर 1342 के विरूद्ध 2542 लोगों को जोड़कर 189 प्रतिशत के साथ पांचवां
उमरिया 990 के विरूद्ध 1819 लोगों को जोड़कर 184 प्रतिशत के साथ छठवां
छिंदवाड़ा 4994 के विरूद्ध 9148 लोगों को जोड़कर 183 प्रतिशत के साथ सातवां
डिंडोरी 946 के विरूद्ध 1720 लोगों को जोड़कर 182 प्रतिशत के साथ आठवां
शहडोल 1936 के विरूद्ध 3445 लोगों को जोड़कर 178 प्रतिशत के साथ नौवां
दमोह 1870 के विरूद्ध 3314 लोगों को जोड़कर 177 प्रतिशत के साथ दसवां

विशेष अभियान चलाया

बालाघाट जिले में कलेक्टर मृणाल मीणा के नेतृत्व एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ के साथ समन्वय कर इस योजना में लोगों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अग्रणी बैंक प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि सम्पूर्ण देश में अटल पेंशन योजना में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। बालाघाट जिले में अभियान के बाद भी जिले में पात्र लोगों को इस योजना से जोड़ने का काम निरंतर जारी रहेगा और 50 हजार के लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास किया जाएगा।

क्या है अटल पेंशन योजना

अटल पेंशन योजना भारत सरकार की एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जो मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए तैयार की गई है। यह योजना उन लोगों को पेंशन प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जो रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रूप से सुरक्षित रहना चाहते हैं। इसके लिए 18 से 40 वर्ष की आयु के भारतीय नागरिक, जो असंगठित क्षेत्र के कामगार जैसे दिहाड़ी मजदूर, छोटे व्यापारी, घरेलू कामगार, रेहड़ी-पटरी वाले, किसान, आदि पात्र हैं।

योजना के लिए ये जरूरी

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का किसी बैंक या डाकघर में बचत खाता होना चाहिए, जो आधार से लिंक हो। इस योजना का लाभ उन लोगों को दिया जाता है, जो आयकर दाता नहीं हैं। इसी के साथ आवेदक को किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना जैसे एनपीएस, ईपीएस का लाभार्थी नहीं होना चाहिए। यह योजना 1,000 रुपए से 5,000 रुपए तक की मासिक पेंशन प्रदान करती है, जो 60 वर्ष की आयु के बाद मिलती है।

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Spain visit: MP के विकास में भागीदार बनें NRI: CM
Next: अप्रैल-जून में भारत से ऑटोमोबाइल निर्यात में 22% की वृद्धि

Related Stories

mohan yadav shivraj
  • POLITICS/ADMIN

शिवराज की आपत्ति पर CM मोहन बोले-दूध का दूध, पानी का पानी होगा

aaptak.co.in1@gmail.com October 13, 2026
Screenshot_2026-10-12-23-45-55-33_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12
  • NATIONAL

डिप्टी सीएम देवड़ा के पूर्व OSD रायचूरा सस्पेंड

aaptak.co.in1@gmail.com October 12, 2026
shivraj singh chouhan budni
  • NATIONAL

गरीबों के घरों पर बुलडोजर से शिवराज नाराज, CS को लगाया फोन, बोले-CM से भी करूंगा बात

aaptak.co.in1@gmail.com October 11, 2026
  • वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में सरकार की प्रतिबद्धता का संकल्प सर्वसम्मति से किया पारित
    - 12/10/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री ढालसिंह बिसेन सहित नव नियुक्त राज्यपालों को दी बधाई
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नव नियुक्त राज्यपालों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री , वरिष्ठ नेता श्री ढालसि - 12/10/2026
  • दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दमोह जिले को नई सड़कों की सौगत मिल रही है। इनमें दमोह-कटनी और दमोह-सागर फोर लेन रोड शामिल हैं। इनकी संयुक्त लागत साढ़े छह हजार करोड़ रूपये से अधिक है। इसके - 12/10/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव काफिला रुकवाकर पहुंचे स्कूल
    - 12/10/2026
  • कान्हा एशिया का सबसे बड़ा नेशनल पार्क, वन्य प्राणियों के नैसर्गिंक जीवन निहारने एक बार कान्हा जरूर आएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 12/10/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर किया नमन
    - 12/10/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
    - 12/10/2026
  • डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 55 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा
    मध्यप्रदेश में साइबर अपराधों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रतलाम पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 55 लाख रुपये की साइबर ठगी के प्रकरण का खुलासा करत - 12/10/2026
  • अलीराजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध दो बड़ी कार्रवाई
    - 12/10/2026
  • मंत्री श्री सारंग ने वार्ड 77 में विभिन्न विकास कार्यों का किया वर्चुअल भूमिपूजन
    सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 77 के हाउसिंग बोर्ड गैस राहत कॉलोनी में सीवेज एवं विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन किया। मं - 12/10/2026

Recent Posts

  • शिवराज की आपत्ति पर CM मोहन बोले-दूध का दूध, पानी का पानी होगा
  • डिप्टी सीएम देवड़ा के पूर्व OSD रायचूरा सस्पेंड
  • 6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति, बिसेन को उत्तराखण्ड भेजा
  • 60 सेकंड में देखें आज की बड़ी खबरें
  • गरीबों के घरों पर बुलडोजर से शिवराज नाराज, CS को लगाया फोन, बोले-CM से भी करूंगा बात

Recent Comments

  1. बंगाल में भाजपा मजबूत, तमिलनाडु में विजय की पार्टी का जादू - AapTak on By Election: चार राज्य पांच सीटें, कहीं खुशी कहीं गम
  2. राहुल के बालाघाट दौरे में कलेक्टर-एसपी पर बड़ा आरोप, शाह को लिखा पत्र - AapTak on अंग्रेजी ‘शर्मनाक’ नहीं, बल्कि सशक्तीकरण करती है : राहुल
  3. कांग्रेस नेता ने की सिंधिया की तारीफ, पूर्व मंत्री ने याद दिलाया वादा - AapTak on सिंधिया का कांग्रेस पर निशाना, बोले— ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’
  4. Robertcealo on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  5. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

mohan yadav shivraj
  • POLITICS/ADMIN

शिवराज की आपत्ति पर CM मोहन बोले-दूध का दूध, पानी का पानी होगा

aaptak.co.in1@gmail.com October 13, 2026
Screenshot_2026-10-12-23-45-55-33_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12
  • NATIONAL

डिप्टी सीएम देवड़ा के पूर्व OSD रायचूरा सस्पेंड

aaptak.co.in1@gmail.com October 12, 2026
Screenshot_2026-10-12-22-52-22-04_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817
  • NATIONAL

6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति, बिसेन को उत्तराखण्ड भेजा

aaptak.co.in1@gmail.com October 12, 2026
aaptak news update logo
  • Breaking News

60 सेकंड में देखें आज की बड़ी खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com October 12, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.