Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • LIFESTYLE
  • 25 नहीं, 30 की उम्र तक पूरी तरह विकसित होता है दिमाग
  • LIFESTYLE
  • Health

25 नहीं, 30 की उम्र तक पूरी तरह विकसित होता है दिमाग

aaptak.news28@gmail.com February 21, 2026
brain devlop in 30s

नई दिल्ली। दशकों से यह दावा किया जाता रहा है कि इंसान का फ्रंटल लोब 25 वर्ष की उम्र तक पूरी तरह विकसित हो जाता है। ब्रेन-इमेजिंग अध्ययनों के सीमित डाटा पर बनी यह मान्यता अब अधूरी मानी जा रही है। हालिया शोध से संकेत मिला है कि मस्तिष्क की वायरिंग, नेटवर्क दक्षता और संरचनात्मक संतुलन में महत्वपूर्ण बदलाव 30 की शुरुआती उम्र तक जारी रहते हैं। इसका अर्थ है कि 25 वर्ष मस्तिष्क परिपक्वता की अंतिम सीमा कभी था ही नहीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शोध के अनुसार फ्रंटल लोब को योजना बनाने, निर्णय लेने, निर्णय क्षमता, भावनात्मक नियंत्रण और सामाजिक व्यवहार जैसे उच्च-स्तरीय कार्यों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। इसी वजह से जब युवा आवेगपूर्ण व्यवहार करते हैं या अस्थिरता महसूस करते हैं, तो अक्सर कहा जाता है कि उनका फ्रंटल लोब अभी पूरी तरह विकसित नहीं हुआ है।

20 और 30 के शुरुआती उम्र के कई लोगों के लिए यह विचार सांत्वना देने वाला भी रहा है कि जीवन की उलझनों के पीछे आंशिक रूप से जैविक कारण हो सकते हैं। जब हम छोटे होते हैं, तो मस्तिष्क बहुत ज्यादा रास्ते बना लेता है जैसे हर सडक़ में गली बना दी जाए। उम्र बढऩे के साथ दिमाग तय करता है कि कौन-से रास्ते उपयोगी हैं और कौन-से नहीं। जो कम इस्तेमाल होते हैं, वे खत्म हो जाते हैं और जरूरी रास्ते चौड़े व मजबूत हो जाते हैं। यही प्रक्रिया न्यूरल प्रूनिंग कहलाती है। इसी कारण किशोरावस्था में सोचने का तरीका बदलता है।

न्यूरोप्लास्टिसिटी: बेहतर मस्तिष्क निर्माण की कुंजी

यदि 20 की उम्र तक मस्तिष्क निर्माणाधीन है, तो सवाल उठता है कि इस संरचना को बेहतर बनाने के लिए क्या किया जा सकता है। इसका उत्तर न्यूरोप्लास्टिसिटी में निहित है, यानी मस्तिष्क की स्वयं को पुनर्गठित और पुनर्संरचित करने की क्षमता। हालांकि, मस्तिष्क जीवन भर परिवर्तनशील रहता है, लेकिन ९ से 32 वर्ष की अवधि संरचनात्मक विकास के लिए महत्वपूर्ण अवसर मानी गई है। शोध से पता चलता है कि उच्च-तीव्रता वाला एरोबिक व्यायाम, नई भाषाएं सीखना और शतरंज जैसे संज्ञानात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण शौक मस्तिष्क की न्यूरोप्लास्टिक क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

परिपक्वता कोई जादुई स्विच नहीं

शोध से स्पष्ट होता है कि 25 या 32 वर्ष कोई जादुई सीमा नहीं है, जहां मस्तिष्क अचानक परिपक्व हो जाए। मस्तिष्क का विकास एक दीर्घकालिक प्रक्रिया है, जो दशकों तक चलती है, इसलिए अभी दिमाग पूरी तरह विकसित नहीं हुआ, जैसी धारणा को सरल निष्कर्ष की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। जैविक विकास एक सतत निर्माण परियोजना की तरह है।

गलतियां करना स्वाभाविक है, लेकिन यह भी सच है कि जीवन के शुरुआती दशकों में लिए गए निर्णय और अपनाई गई आदतें मस्तिष्क की संरचना और दक्षता पर गहरा प्रभाव डाल सकती हैं।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: AI इम्पैक्ट समिट: 88 देशों ने AI पर नई दिल्ली घोषणा को अपनाया
Next: SIR: MP में फाइनल वोटर लिस्ट जारी, इतने बचे कुल Voter

Related Stories

music with run
  • LIFESTYLE

सहनशक्ति को 20% तक बढ़ा सकता है संगीत

aaptak.news28@gmail.com May 10, 2026 0
egg
  • LIFESTYLE

अंडे से 27% तक कम होता है अल्जाइमर का खतरा

aaptak.news28@gmail.com May 8, 2026 0
dpi bhopal
  • LIFESTYLE

जागी सरकार, प्रदर्शन खत्म होेते ही 4000 शिक्षकों की नियुक्ति

aaptak.news28@gmail.com May 6, 2026 0
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है अधोसंरचात्मक विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकसित हो रहे आधुनिक अधोसंरचना नेटवर्क ने भारत की विकास यात्रा को नई गति प्रदान की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्र - 29/05/2026
  • मध्यप्रदेश ने गेहूं उपार्जन में नया रिकॉर्ड बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 29/05/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
    - 29/05/2026
  • राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 1 जून को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा
    - 29/05/2026
  • एमपी ट्रांसको के नवागत अभियंताओं को दी जा रही है मेंटोर आधारित रोटेशनल ट्रेनिंग
    मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा नवागत सहायक अभियंता (पारेषण) प्रशिक्षुओं के कौशल विकास और व्यावहारिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से “मेंटोर आधारित रोटेशनल ट्रेनिंग मॉड्यूल” के अंतर्गत उन - 29/05/2026
  • आंधी-पानी से हुए नुकसान का जायजा लेने मैदान में उतरे ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
    - 29/05/2026
  • प्रदेश के बंगला पान की महक पड़ोसी देशों तक
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में किसान कल्याण के लिये निरंतर कार्य किये जा रहे। इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे है। आज मध्यप्रदेश का पान अपनी विशिष्ट सुगंध, कोमलता और - 29/05/2026
  • भगवान बिरसा मुण्डा योजना से झाबुआ के अर्पित बने आत्मनिर्भर
    - 29/05/2026
  • आनंद उत्सवों से प्रदेश में खुशी की लहर
    राज्य आनंद संस्थान द्वारा आयोजित आनंद उत्सव 2026 में प्रदेश के जिलों ने उत्साह के साथ भागीदारी कर खुशी और सकारात्मकता का संदेश दिया। प्रदेशभर में ग्रामीण, नगरीय, विकासखंड और जिला स्तर पर हजार - 29/05/2026

Recent Posts

  • आज की टॉप-10 खबरें-एक नजर
  • CS बोले-ऐसे कैसे कोई ट्रैक्टर या बाइक चढ़ा सकता है
  • आज की टॉप-10 खबरें-एक नजर
  • आज की टॉप-10 खबरें- एक नजर
  • आज की टॉप-10 खबरें-एक नजर

Recent Comments

  1. चांद पर खोजा नया क्रेटर, टकराने के बाद छोड़ा चमकदार निशान - AapTak on MUSK की स्टारलिंक को लाइसेंस, अब भारत में भी सैटेलाइट नेटवर्क
  2. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

aaptak top 10 news logo new
  • Breaking News

आज की टॉप-10 खबरें-एक नजर

aaptak.news28@gmail.com May 28, 2026 0
cs vc confrencing
  • MP/CG

CS बोले-ऐसे कैसे कोई ट्रैक्टर या बाइक चढ़ा सकता है

aaptak.news28@gmail.com May 27, 2026 0
aaptak top 10 news logo new
  • Breaking News

आज की टॉप-10 खबरें-एक नजर

aaptak.news28@gmail.com May 27, 2026 0
aaptak top 10 news logo new
  • Breaking News

आज की टॉप-10 खबरें- एक नजर

aaptak.news28@gmail.com May 26, 2026 0
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.