Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • WORLD
  • ईरान पर गिराए 2000 बम: सुप्रीम लीडर खामेनेई, टाप कमांडर सहित 48 नेता मारे गए
  • WORLD

ईरान पर गिराए 2000 बम: सुप्रीम लीडर खामेनेई, टाप कमांडर सहित 48 नेता मारे गए

aaptak.news28@gmail.com March 1, 2026
khaneyi iran supreeme commonder death

तेल अवीव/तेहरान। इजराइली एयर फोर्स का कहना है कि उसने US के साथ मिलकर पिछले 30 घंटे में ईरान पर 2000 से ज्यादा बम गिराए हैं। इन हमलों में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई, रक्षा मंत्री, सेना प्रमुख एवं राष्ट्रीय परिषद प्रमुख, टाप कमांडर सहित 48 नेता मारे गए हैं। शनिवार को उनके ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर 30 मिसाइलें दागी गईं। उनकी बहू, बेटी और पोती के साथ-साथ कॉम्प्लेक्स में मौजूद 40 कमांडर भी मारे गए। हमले के समय खामेनेई कमांडरों के साथ मीटिंग कर रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने शनिवार देर रात खामेनेई की मौत की घोषणा की। इसके कुछ ही देर बाद US प्रेसिडेंट ट्रंप ने भी उनकी मौत का दावा किया। ट्रंप ने कहा कि इजरायल अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले में 48 ईरानी नेता मारे गए हैं। 9 ईरानी जहाजों को भी डुबो दिया गया है। ईरान की सरकारी मीडिया एजेंसी तस्नीम और फार्स ने रविवार सुबह इसकी पुष्टि की।

खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा, “हमने एक महान लीडर खो दिया है, और पूरा देश शोक मना रहा है।” इस बीच, ईरानी सेना ने ऐलान किया कि वह अपना सबसे खतरनाक ऑपरेशन शुरू कर रही है। हमला जल्द ही शुरू होगा और US बेस को टारगेट करेगा।

ईरान में 200 लोग मारे गए, 740 घायल

इजराइल और US ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत 10 बड़े शहरों को टारगेट किया। इन हमलों में अब तक 200 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और 740 से ज़्यादा घायल हुए हैं। एक मिसाइल ने एक स्कूल पर हमला किया, जिसमें 148 छात्राओं की मौत हो गई और 45 घायल हो गईं। ईरान ने दूसरे देशों पर भी जवाबी हमले किए।

अयातुल्ला अली खामेनेई

अयातुल्ला अली खामेनेई का जन्म 19 अप्रैल, 1939 को ईरान के धार्मिक शहर मशहद में एक मौलवी परिवार में हुआ था। उन्होंने शाह खुमैनी की पॉलिसी का विरोध किया और इस्लामिक शासन की वकालत की।

शाह के खिलाफ भाषण देने के लिए उन्हें 1963 में गिरफ्तार कर लिया गया। धीरे-धीरे, वे सरकार विरोधी आंदोलन में एक अहम व्यक्ति बन गए और उन्हें खुमैनी का भरोसेमंद साथी माना जाने लगा।

WhatsApp यूजर्स को झटका

1979 में, ईरान में इस्लामिक क्रांति हुई, जिससे शाह की सरकार गिर गई। खुमैनी देश लौट आए और एक नई इस्लामिक सरकार बनाई। खामेनेई को रिवोल्यूशनरी काउंसिल में शामिल किया गया और बाद में उन्हें डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर बनाया गया।

1981 में, तेहरान की एक मस्जिद में भाषण देते समय खामेनेई पर बम धमाका हुआ। उसी साल, एक और बम धमाके में उस समय के प्रेसिडेंट की मौत हो गई। इसके बाद हुए चुनावों में, खामेनेई ने भारी जीत हासिल की, और ईरान के तीसरे प्रेसिडेंट बने।

1989 में खुमैनी की मौत के बाद, खामेनेई को देश का सुप्रीम लीडर, या “रहबर” बनाया गया। इसके बाद संविधान में बदलाव किए गए। समर्थक उन्हें इस्लामी व्यवस्था का मज़बूत रक्षक मानते हैं, जबकि आलोचक उन पर सख़्त और सख़्त शासन चलाने का आरोप लगाते हैं।

इध, पाकिस्तान में US एम्बेसी पर हमला, 12 की मौत

US और इजराइल के ईरान पर एयरस्ट्राइक लगातार दूसरे दिन भी जारी हैं। ईरान, इजराइल और मिडिल ईस्ट के नौ देशों में US मिलिट्री बेस पर भी एयरस्ट्राइक कर रहा है। पाकिस्तान के कराची में हजारों की संख्या में शिया मुसलमानों ने खामेनेई की मौत का विरोध किया। इजराइल और US विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने US एम्बेसी पर धावा बोलने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग में 12 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई जवान घायल हुए हैं।

ईरान मिडिल ईस्ट के देशों पर लगातार हमले कर रहा है। आज सुबह से कतर, दुबई और अबू धाबी में मिसाइल और ड्रोन हमले हो रहे हैं। कतर में भारतीयों ने हमलों के वीडियो शेयर किए हैं। इस बीच मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के कारण CBSE ने मिडिल ईस्ट के देशों में 2 मार्च को होने वाली क्लास 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं टाल दी हैं। इनमें बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE शामिल हैं। नई परीक्षा की तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी। वहीं भारत में 350 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं।

दावा: खामेनेई के बेटे बन सकते हैं ईरान के सुप्रीम लीडर

अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनकी जगह कौन लेगा। यह बात इसलिए भी सच है, क्योंकि ईरान का सुप्रीम लीडर प्रेसिडेंट से ज्यादा पावरफुल होता है।

ईरान ने अभी तक नए सुप्रीम लीडर के नाम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन सरकारी फ़ार्स मीडिया समेत कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके बेटे, मोजतबा खामेनेई को इस पद के लिए चुना जा सकता है। उन्हें सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी पिछले दो सालों से चल रही है।

ईरान में, सुप्रीम लीडर को “रहबर” कहा जाता है। “रहबर” का मतलब है “गाइड” या “रास्ता दिखाने वाला”। 88 मौलवियों की एक असेंबली सुप्रीम लीडर को चुनती है। ईरान और वेटिकन सिटी ही दुनिया के ऐसे देश हैं जहाँ धार्मिक नेताओं के पास सबसे ज़्यादा पावर है। ईरान में सुप्रीम लीडर का दर्जा वेटिकन में पोप जैसा ही है।

संकट के दौर से गुजर रहा ईरान

ईरान (आधिकारिक तौर पर इस्लामी गणराज्य ईरान) वर्तमान में एक अत्यंत गंभीर ऐतिहासिक और राजनीतिक संकट से गुजर रहा है। 1 मार्च, 2026 की ताजा रिपोर्टों के अनुसार, देश में बड़े पैमाने पर सैन्य और नेतृत्व परिवर्तन की घटनाएं हुई हैं।

ताजा घटनाक्रम (मार्च 2026)

नेतृत्व संकट: ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की एक सैन्य हमले में मृत्यु की पुष्टि हुई है। देश में 40 दिनों के शोक की घोषणा की गई है।

अंतरिम सरकार: शासन चलाने के लिए एक तीन सदस्यीय अंतरिम नेतृत्व परिषद का गठन किया गया है, जिसमें राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन, न्यायपालिका के प्रमुख और गार्जियन काउंसिल के एक सदस्य शामिल हैं। अलीरेज़ा अराफी को इस परिषद का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया गया है।

सैन्य तनाव: अमेरिका और इजरायल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय गतिविधियों के जवाब में तेहरान सहित कई शहरों पर हवाई हमले किए हैं। इसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल और खाड़ी देशों (दुबई, कतर, बहरीन) में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं।

ईरान के बारे में मुख्य तथ्य

राजधानी: तेहरान।
मुद्रा: ईरानी रियाल (वर्तमान में 1 भारतीय रुपया लगभग 510-513 रियाल के बराबर है)।
अर्थव्यवस्था: भारी प्रतिबंधों और हालिया संघर्षों के कारण मुद्रास्फीति चरम पर है। 1 अमेरिकी डॉलर की कीमत लगभग 14 लाख रियाल तक पहुंच गई है।
भूगोल: यह पश्चिम एशिया में स्थित है और इसकी सीमाएं इराक, तुर्की, अफगानिस्तान और पाकिस्तान जैसे देशों से लगती हैं।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 1HPV: फ्री लगेगी वैक्सीन, 1.15 करोड़ लड़कियों को लाभ
Next: पेंशन खाते से 27.55 लाख उड़ाने वाले बैंक कर्मी को सजा

Related Stories

trump attack
  • WORLD

अमेरिकी राष्ट्रपति पर फिर हमला, पहले भी बाल-बाल बच निकले हैं ट्रंप

aaptak.news28@gmail.com April 26, 2026
strait of hormuz
  • WORLD

होर्मुज पर निर्णायक मूड में ट्रंप, 24 घंटों में 4 बड़े फैसले

aaptak.news28@gmail.com April 24, 2026
trump shares letter decribe india
  • WORLD

ट्रंप ने शेयर की भारत को नरक बताने वाली चिट्ठी, भारत-चीन पर लगाए ये आरोप

aaptak.news28@gmail.com April 23, 2026
  • प्रदेश के चहुँमुखी विकास, जन-कल्याण और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए 21 हजार 485 करोड़ रूपये की स्वीकृति
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के चहुंमुखी विकास, जन-कल्याण और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए 21 हजार - 02/06/2026
  • रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य परिवहन सामान्य जन के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राज्य सरकार न सिर्फ प्रदेश में बेहतर और आधुनिक सड़कों का तेजी से निर्माण कर रही है, बल्कि - 02/06/2026
  • बाबूलाल जी गौर ने जनहितैषी कार्यों से लोगों के दिलों में बनाई जगह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय बाबूलाल गौर की जयंती पर विधानसभा के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके कार्यकाल के स्वर्णिम क्षणों का - 02/06/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तेलंगाना राज्य के स्थापना दिवस की दीं शुभकामनाएं
    - 02/06/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धेय कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर किया नमन
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व सांसद श्रद्धेय कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने अपने संदेश में कहा कि संगठन की मजबूती और समाज की सेवा के लिए श्रद्धेय - 02/06/2026
  • मध्यप्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में मिली एक और बड़ी उपलब्धि
    ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि प्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट पारेषण प्रदर्शन किया है। मध्य प्रदेश पावर - 02/06/2026
  • जनजातीय छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जा रहा जागरूक
    जनजातीय छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से बड़वानी पुलिस द्वारा “रक्षा सखी” अभियान चला रही है। अभियान के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति पोस्ट मैट्र - 02/06/2026
  • मंगोलिया पहुंचे भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अवशेष : श्रद्धा और सम्मान के साथ हुआ भव्य स्वागत
    असम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, भगवान बुद्ध के दो प्रमुख शिष्यों, अरहंत सारिपुत्र एवं अरहंत मौद्गल्यायन के पवित्र अवशेषों को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से मंगोलिया लेकर पहुंच - 02/06/2026

Recent Posts

  • 48.68 लाख लोगों को मुफ्त मिलेगा ‘स्वामित्व’, बच्चों को अब कैश नहीं
  • दक्षिण में BJP को बड़ा झटका: नई पार्टी बनाएंगे अन्नामलाई
  • आज की टॉप-10 खबरें-एक नजर
  • मप्र में घरेलू हिंसा पर स्थिति चिंताजनक
  • चौंकाने वाले आंकड़े, इन राज्यों में सर्वाधिक सिजेरियन: NFHS

Recent Comments

  1. धार भोजशाला वाग्देवी मंदिर: HC फैसले का आधार बनीं यह अहम रिपोर्ट - AapTak on AYODHYA राम मंदिर परिसर में होगी 8 नए देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा
  2. चांद पर खोजा नया क्रेटर, टकराने के बाद छोड़ा चमकदार निशान - AapTak on MUSK की स्टारलिंक को लाइसेंस, अब भारत में भी सैटेलाइट नेटवर्क
  3. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

mohan yadav cabinet
  • MP/CG

48.68 लाख लोगों को मुफ्त मिलेगा ‘स्वामित्व’, बच्चों को अब कैश नहीं

aaptak.news28@gmail.com June 2, 2026
annamalai
  • NATIONAL

दक्षिण में BJP को बड़ा झटका: नई पार्टी बनाएंगे अन्नामलाई

aaptak.news28@gmail.com June 2, 2026
aaptak top 10 news logo new
  • Breaking News

आज की टॉप-10 खबरें-एक नजर

aaptak.news28@gmail.com June 2, 2026
woman heresment in mp
  • NATIONAL

मप्र में घरेलू हिंसा पर स्थिति चिंताजनक

aaptak.news28@gmail.com June 2, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.