Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • WORLD
  • अमेरिकी राजदूत का बड़ा बयान, बोले-J&K भारत का अहम हिस्सा
  • WORLD

अमेरिकी राजदूत का बड़ा बयान, बोले-J&K भारत का अहम हिस्सा

aaptak.co.in1@gmail.com August 19, 2026
Sergio gor us ammbessdor

जम्मू। अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने श्रीनगर पहुंचे। कश्मीर पहुंचने के बाद सर्जियो गोर ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, जम्मू-कश्मीर भारत का एक बेहद अहम हिस्सा है। भारत की लंबे समय से चली आ रही स्थिति पर अमेरिकी दूत का यह बयान काफी मजबूत समर्थन माना जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आर्टिकल 370 हटने और हालिया सुरक्षा घटनाओं के बाद किसी अमेरिकी राजदूत का यह पहला कश्मीर दौरा है। श्रीनगर में गोर ने जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। एक्स पर सर्जियो गोर ने बताया कि इस बैठक का मुख्य केंद्र कश्मीर के विकास से जुड़े मुद्दे और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच आपसी साझेदारी को और मजबूत करने के नए अवसरों पर भी चर्चा की गई है।

श्रीनगर में सीएम अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद गोर ने कहा, यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह भारत का एक अहम हिस्सा है। मैं यहां पहली बार आया हूं। यह जगह बहुत खूबसूरत है। मैं यहां आकर और इस जगह को देखकर बहुत उत्साहित हूं। उन्होंने कहा कि हमारी बहुत अच्छी मुलाकात हुई। कुछ आगे की बातें भी हैं, जिन्हें हम वॉशिंगटन और दिल्ली ले जाएंगे, लेकिन यह मुलाकात बहुत गर्मजोशी भरी और दोस्ताना रही, और हम इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।

अमेरिकी राजदूत का यह दौरा कूटनीतिक रूप से बेहद खास माना जा रहा है। पिछले 15 से अधिक सालों में यह पहला मौका है जब किसी सेवारत अमेरिकी राजदूत और जम्मू-कश्मीर के किसी मुख्यमंत्री के बीच सीधी बैठक हुई है, इससे पहले साल 2011 में तत्कालीन अमेरिकी दूत टिमोथी रोएमर ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की थी। साल 2018 के बाद यह किसी अमेरिकी राजदूत का पहला स्वतंत्र कश्मीर दौरा है, इस यात्रा के बाद अमेरिकी दूत के लद्दाख जाने का भी कार्यक्रम तय किया गया है।

वाशिंगटन हमारी समस्याएं हल नहीं करेगा
एक तरफ जहां इस अमेरिकी दौरे को लेकर कूटनीतिक हलकों में काफी चर्चा हो रही है, वहीं मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने इस पर बहुत अधिक प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है। मीडिया से बातचीत करते हुए उमर अब्दुल्ला ने दो टूक शब्दों में कहा कि वाशिंगटन उनकी समस्याओं को हल नहीं करने वाला है, बल्कि केंद्र सरकार ही उनका समाधान करेगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि वे अमेरिकी दूत के सामने किसी भी तरह की शिकायतें लेकर नहीं जाने वाले हैं। उनका मानना है कि स्थानीय मुद्दों का समाधान देश के अंदर से ही निकलेगा। यह पूरा दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी लगातार गहरी हो रही है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और सुरक्षा के मुद्दों पर दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

मुलाकात के बाद अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा श्रीनगर में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का स्वागत करना उनके लिए बेहद सुखद रहा। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच विशेष रूप से पर्यटन, बागवानी और नई अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में आपसी जुड़ाव को और अधिक बढ़ाने और गहरा करने की संभावनाओं पर बहुत अच्छी चर्चा हुई। उन्होंने इस जुड़ाव को निरंतर जारी रखने और बातचीत को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई।

US, UK कनाडा नहीं, जर्मनी—रूस में बढ़े भारतीय छात्र

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: आज की टॉप न्यूज
Next: आज की टॉप 50 न्यूज

Related Stories

us president donald trump appeal indian election system
  • WORLD

अमेरिका में भारत जैसा चुनावी सिस्टम हो: ट्रंप

aaptak.co.in1@gmail.com August 18, 2026
opration_sindoor_pak1
  • WORLD

ऑपरेशन सिंदूर का सीक्रेट, पहली बार सामने आई अहम जानकारी

aaptak.co.in1@gmail.com August 15, 2026
britain-war-loan-sehore-ruthia-family-109-year-old-claim
  • WORLD

ब्रिटिश सरकार ने मांगे 109 साल पुराने वॉर लोन के सबूत

aaptak.co.in1@gmail.com August 6, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होमगार्ड आपदा प्रबंधन यंत्रों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत होमगार्ड द्वारा प्रदर्शित किए गए आपदा प्रबंधन उपकरणों एवं बचाव कार्य में उपयोग होने वाले आधुनिक संसाधनों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस द - 19/08/2026
  • मां शारदा लोक निर्माण से मैहर में धार्मिक तीर्थाटन में वृद्धि होगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगारों का सृजन होगा-मुख्यमंत्री डॉ यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर स्थित विश्वप्रसिद्ध मां शारदा माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधानपूर्वक मां शारदा का पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां शारदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की - 19/08/2026
  • बहनों का सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बहन-बेटियां हमारे घर-आंगन की रौनक हैं। बहन-बेटियों का मान-सम्मान और इनका आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन तो साल म - 19/08/2026
  • कई घरों के लिए लाड़ली बहना योजना की राशि बहुत महत्व रखती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम सभी जानते हैं कि कई घरों के लिए लाड़ली बहना योजना की राशि बहुत महत्व रखती है। इस राशि से कई घरों में सकारात्मकता और सुविधा का संचार हुआ है। कई बहनों ने - 19/08/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की जयंती पर नमन किया
    - 19/08/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर किया नमन
    - 19/08/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सचिव सहकारिता भारत सरकार डॉ. आशीष कुमार भूटानी तथा राष्ट्रीय डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष श्री मीनेश शाह ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की।
    - 19/08/2026
  • बांधवगढ़ बफर जोन में हरियाली से लगा सैलानियों का मेला
    मानसूनी बारिश के साथ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का प्राकृतिक सौंदर्य और अधिक निखर उठा है। हरे-भरे जंगल, कल-कल करते झरने जल संरचनाओं में बढ़ा हुआ जल स्तर और खुशनुमा मौसम का आनंद लेने सक्रिय हुए वन्यज - 19/08/2026
  • टाइम ऑफ डे टैरिफ के तहत 9 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिली 109 करोड़ से अधिक की छूट
    मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के जिलों के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को टाइम ऑफ डे (ToD) टैरिफ व्यवस्था के तहत सोलर आवर्स (सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक) में बिजली की खपत पर 20 प् - 19/08/2026
  • उपभोक्ता सेवाओं को मिला नया विस्तार
    मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि उपभोक्ता सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, सुगम एवं प्रभावी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। उपभोक्ताओं की सुव - 19/08/2026

Recent Posts

  • आज की टॉप 50 न्यूज
  • अमेरिकी राजदूत का बड़ा बयान, बोले-J&K भारत का अहम हिस्सा
  • आज की टॉप न्यूज
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत को क्लीनचिट, सिर्फ 8 दोषी
  • रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को गिफ्ट, खाते में आएंगे 1750 रुपए

Recent Comments

  1. Brandoncah on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  2. NEET पेपर लीक विवाद पर घिरी सरकार, प्रधान ने दिया इस्तीफा - AapTak on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  3. Antoniomop on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  4. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

today top news aaptak
  • Breaking News

आज की टॉप 50 न्यूज

aaptak.co.in1@gmail.com August 20, 2026
Sergio gor us ammbessdor
  • WORLD

अमेरिकी राजदूत का बड़ा बयान, बोले-J&K भारत का अहम हिस्सा

aaptak.co.in1@gmail.com August 19, 2026
today top news aaptak
  • Today Top-10 News

आज की टॉप न्यूज

aaptak.co.in1@gmail.com August 19, 2026
ram mandir ayodhya chanda chori
  • NATIONAL

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत को क्लीनचिट, सिर्फ 8 दोषी

aaptak.co.in1@gmail.com August 18, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.