Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTAINMENT
    • JOB
    • HEALTH
  • ARTICLES
Light/Dark Button
Live
  • NATIONAL
  • BHOPAL
  • MP/CG

मप्र में ना​बालिग उम्र में पीले हो रहे 20 फीसदी लड़कियों के हाथ

aaptak.co.in1@gmail.com August 28, 2026
child marrige in mp

-आगर मालवा में बाल विवाह सबसे ज्यादा, हरदा में हालात खराब
भोपाल।
मप्र में बाल विवाह रोकने के तमाम प्रयासों के बावजूद कई जिलों में स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। सबसे चिंताजनक तस्वीर आगर मालवा की है, जहां 20 से 24 वर्ष की 49.4 फीसदी महिलाओं का विवाह 18 साल की उम्र से पहले हुआ है। यानी जिले में इस आयु वर्ग की करीब हर दूसरी शादी बालिग होने से पहले हो गई। एनएफएचएस-6 के आंकड़ों के मुताबिक आगर मालवा का यह अनुपात एनएफएचएस-5 के 35.6 फीसदी से बढ़कर 49.4 फीसदी हो गया है। पांच साल में यहां 13.8 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रदेश की कुल तस्वीर में हालांकि कुछ सुधार दिखाई देता है। एनएफएचएस-5 में मप्र में 20-24 वर्ष की 23.1 फीसदी महिलाओं का विवाह 18 साल से पहले हुआ था, जबकि एनएफएचएस-6 में यह अनुपात घटकर 20 फीसदी रह गया। यानी राज्य स्तर पर 3.1 प्रतिशत अंक की कमी आई है। इस लिहाज से प्रदेश में अब भी हर पांच में से एक महिला ऐसी है, जिसकी शादी 18 साल की उम्र से पहले हुई थी। ग्रामीण और शहरी मप्र के बीच भी बड़ा अंतर सामने आया है। एनएफएचएस-6 में शहरी क्षेत्र की 9 फीसदी महिलाओं की शादी 18 साल से पहले हुई, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में यह अनुपात 23.4 फीसदी रहा। यानी गांवों में यह समस्या शहरों के मुकाबले ढाई गुने से भी अधिक है। रिपोर्ट में जिलेवार आंकड़े 20-24 वर्ष की महिलाओं के विवाह की उम्र के आधार पर दिए गए हैं। इसलिए इन्हें किसी एक साल में दर्ज हुए बाल विवाह के मामलों की संख्या नहीं माना जा सकता। एनएफएचएस-6 की फैक्टशीट के नतीजे प्रोविजनल हैं और रिपोर्ट ने छोटे सैंपल वाले कुछ संकेतकों की तुलना में सावधानी बरतने की बात कही है।

गांवों में ढाई गुना से ज्यादा बाल विवाह
मप्र में बाल विवाह की समस्या ग्रामीण इलाकों में शहरी क्षेत्रों की तुलना में कहीं ज्यादा गंभीर है। एनएफएचएस-6 के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र में 23.4 फीसदी, जबकि शहरी क्षेत्र में 9 फीसदी महिलाओं की शादी 18 साल से पहले हुई। कुल राज्य औसत 20 फीसदी है। यानी शहरों की तुलना में गांवों में 18 साल से पहले विवाह का अनुपात करीब 2.6 गुना है।

आगर मालवा में हर दूसरी महिला का विवाह 18 से पहले
आगर मालवा में एनएफएचएस-6 का आंकड़ा 49.4 फीसदी है, जो प्रदेश के 20 फीसदी औसत से करीब ढाई गुना है। एनएफएचएस-5 में यही अनुपात 35.6 फीसदी था। यानी पांच साल में स्थिति में सुधार के बजाय 13.8 प्रतिशत अंक का उलटा उछाल आया। यह प्रदेश के सभी जिलों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी भी है। आगर मालवा में 20-24 वर्ष की करीब आधी महिलाओं की शादी 18 साल की उम्र से पहले हुई। पांच साल में अनुपात 35.6 से बढ़कर 49.4 फीसदी हो गया। बाल विवाह में 13.8 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है।

हरदा में बाल विवाह दोगुने से ज्यादा
हरदा में एनएफएचएस-5 के दौरान 20-24 वर्ष की 10 फीसदी महिलाओं की शादी 18 साल से पहले हुई थी। एनएफएचएस-6 में यह अनुपात बढ़कर 20.8 फीसदी हो गया। यानी पांच साल में 10.8 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई और अनुपात दोगुने से ज्यादा हो गया। खंडवा में 18 साल से पहले विवाह का अनुपात एनएफएचएस-5 में 10.8 फीसदी था। एनएफएचएस-6 में यह बढ़कर 16.9 फीसदी हो गया। यानी जिले में 6.1 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

सतना में 5.5 प्रतिशत अंक का इजाफा
सतना में एनएफएचएस-5 के दौरान 18 साल से पहले शादी का अनुपात 12.9 फीसदी था। एनएफएचएस-6 में यह बढ़कर 18.4 फीसदी हो गया। यानी 5.5 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई। बैतूल में एनएफएचएस-5 में 20-24 वर्ष की 11.2 फीसदी महिलाओं की शादी 18 साल से पहले हुई थी। एनएफएचएस-6 में यह आंकड़ा 16.2 फीसदी हो गया। यानी 5 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई।

राजगढ़ में सबसे बड़ी गिरावट
राजगढ़ में एनएफएचएस-5 के दौरान 20-24 वर्ष की 46 फीसदी महिलाओं का विवाह 18 साल से पहले हुआ था। एनएफएचएस-6 में यह घटकर 23 फीसदी रह गया। यानी पांच साल में 23 प्रतिशत अंक की सबसे बड़ी कमी दर्ज हुई। छतरपुर में 18 साल से पहले विवाह का अनुपात एनएफएचएस-5 में 39.2 फीसदी था, जो एनएफएचएस-6 में घटकर 22.5 फीसदी रह गया। यानी 16.7 प्रतिशत अंक की कमी आई। श्योपुर में एनएफएचएस-5 के 39.5 फीसदी के मुकाबले एनएफएचएस-6 में 18 साल से पहले विवाह का अनुपात 25.3 फीसदी रह गया। इस तरह जिले में 14.2 प्रतिशत अंक की कमी दर्ज हुई।

रीवा में बाल विवाह आधे के करीब
रीवा में एनएफएचएस-5 में 18 साल से पहले विवाह का अनुपात 28.2 फीसदी था। एनएफएचएस-6 में यह घटकर 14.9 फीसदी रह गया। यानी 13.3 प्रतिशत अंक की कमी आई। इंदौर में एनएफएचएस-5 के दौरान 18 साल से पहले विवाह का अनुपात 21.7 फीसदी था। एनएफएचएस-6 में यह घटकर 10.6 फीसदी रह गया। यानी 11.1 प्रतिशत अंक की कमी हुई। दतिया में एनएफएचएस-5 के 27.7 फीसदी के मुकाबले एनएफएचएस-6 में 18 साल से पहले विवाह का अनुपात 17 फीसदी रह गया। जिले में 10.7 प्रतिशत अंक की कमी दर्ज हुई।

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts
Tags: 18 साल से पहले शादी Child Marriage in Madhya Pradesh MP Child Marriage mp news NFHS 6 रिपोर्ट NFHS-6 Rural Child Marriage आगर मालवा न्यूज आगर मालवा बाल विवाह इंदौर न्यूज खंडवा न्यूज ग्रामीण क्षेत्र बाल विवाह छतरपुर न्यूज दतिया न्यूज नाबालिग विवाह बाल विवाह बाल विवाह के आंकड़े बैतूल न्यूज मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश बाल विवाह महिला एवं बाल विकास राजगढ़ न्यूज रीवा न्यूज शहरी क्षेत्र बाल विवाह श्योपुर न्यूज सतना न्यूज हरदा न्यूज हरदा बाल विवाह

Post navigation

Previous: आज की टॉप 50 न्यूज
Next: ADG इंटेलिजेंस बने अंशुमन यादव, शेखर के हवाले खेल

Related Stories

bjp congress in mp
  • POLITICS/ADMIN

BJP के सेवादूत टटोलेंगे विधायकों की ‘जमीन’, हारी हुई 67 सीटों पर भी रहेगा फोकस

aaptak.co.in1@gmail.com November 28, 2026
New District map in mp
  • BHOPAL

परिसीमन से बदलेगा एमपी का राजनीतिक नक्शा, 44 सांसद, 345 विधायक चुने जाएंगे

aaptak.co.in1@gmail.com November 28, 2026
Defections in the country indian politics
  • Breaking News

लोकसभा की सीटें 50% बढ़ाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी, क्या-क्या बदलेगा

aaptak.co.in1@gmail.com November 27, 2026
RSS Error: A feed could not be found at `https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml`. Empty body.

Recent Comments

  1. बंगाल में भाजपा मजबूत, तमिलनाडु में विजय की पार्टी का जादू – AapTak on By Election: चार राज्य पांच सीटें, कहीं खुशी कहीं गम
  2. साजिश से गिराई गई थी शेख हसीना की सरकार? - AapTak on PAK आतंकी समूह का दावा, हसीना को हटाने में JUD की भूमिका
  3. पाकिस्तान में बचे सिर्फ 1.7% हिंदू, 1941 में 14.6% थे अल्पसंख्यक - AapTak on US, UK कनाडा नहीं, जर्मनी—रूस में बढ़े भारतीय छात्र
  4. luckycapone-Radmity on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  5. twin-Roatomy on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड

Archived

  • November 2026
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

bjp congress in mp
  • POLITICS/ADMIN

BJP के सेवादूत टटोलेंगे विधायकों की ‘जमीन’, हारी हुई 67 सीटों पर भी रहेगा फोकस

aaptak.co.in1@gmail.com November 28, 2026
New District map in mp
  • BHOPAL

परिसीमन से बदलेगा एमपी का राजनीतिक नक्शा, 44 सांसद, 345 विधायक चुने जाएंगे

aaptak.co.in1@gmail.com November 28, 2026
Defections in the country indian politics
  • Breaking News

लोकसभा की सीटें 50% बढ़ाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी, क्या-क्या बदलेगा

aaptak.co.in1@gmail.com November 27, 2026
aaptak today news update 1
  • Breaking News

60 सेकंड में आज की बड़ी खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com November 24, 2026
Aaptak.co.in @ एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक-प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव खबरों के साथ ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Bhopal, MP

Email_id : aaptak.co.in1@gmail.com

सत्ता और कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त पत्रकारिता में आप भी सहयोगी बन सकते हैं।

सत्ता और कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त पत्रकारिता में आप भी सहयोगी बन सकते हैं। मदद कर सकते हैं! 9425168479@upi
  • HOME
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • ARTICLES
  • HOME
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTAINMENT
    • JOB
    • HEALTH
  • ARTICLES
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.