भोपाल। मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए एक दर्जन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!तबादला सूची में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
सरकार के इस प्रशासनिक बदलाव के बाद संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के विभाग बदलने से शासन की कई महत्वपूर्ण योजनाओं और नीतिगत कार्यों के क्रियान्वयन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
इन अफसरों को दी नई जिम्मेदारी
अनिल सुचारी — प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश भंडार गृह निगम, भोपाल
दिलीप कुमार — आयुक्त, सागर संभाग अनुभा श्रीवास्तव — सचिव, मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग
नरेन्द्र सिंह — सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
नेहा मारव्या सिंह — प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम
सृष्टि निधि निवेदिता — आयुक्त, महिला एवं बाल विकास
अनुराग वर्मा — प्रबंध संचालक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम
मयंक अग्रवाल — मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकसित भारत-रोजगार गारंटी योजना
संदीप जी. आर. — विभिन्न अतिरिक्त विभागीय जिम्मेदारियां
अमित प्रसाद — प्रबंध संचालक, MP Public Health Services Corporation
सुधी नेहा जैन — मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी उज्जैन



6 जिला पंचायत सीईओ भी बदले
आईएएस अधिकारियों के तबादलों के साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग ने 6 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले भी किए हैं। इन अधिकारियों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी और अपर मेला अधिकारी, सिंहस्थ उज्जैन के पद पर पदस्थ किया गया है। इस बदलाव को सिंहस्थ की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

