Skip to content
October 6, 2025
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS

Aaptak

Breaking News Exclusive News

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • MP
  • Atal Pension योजना में टॉप टेन में 10 जिले
  • MP
  • BHOPAL

Atal Pension योजना में टॉप टेन में 10 जिले

aaptak.news28@gmail.com July 20, 2025
union_money_-transfer_epf_goi

बालाघाट देश में अटल पेंशन योजना में पहले स्थान पर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भोपाल। देश में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को 60 वर्ष की आयु के बाद एक निश्चित पेंशन राशि प्रदान करने के लिए चलाई जा रही अटल पेंशन योजना में मध्य प्रदेश ने बड़ी छलांग लगाई है। योजना में अधिक से अधिक असंगठित क्षेत्र के लोगों को जोड़ने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा इस वर्ष 1 मई से 15 जुलाई 2025 तक पूरे देश में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में नए लोगों को जोड़ने और उनका पंजीयन कराने में मध्यप्रदेश के 10 जिलों ने देश के टॉप टेन जिलों में स्थान बनाया है। इसमें बालाघाट जिले ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि राज्य के साथ ही बालाघाट के लिए भी बड़ी उपलब्धि है। इस अभियान का फाइनल स्कोर पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण के द्वारा 18 जुलाई को जारी किया गया।

इस अभियान में बालाघाट जिले ने 2992 लक्ष्य के विरूद्ध 12 हजार 507 लोगों को अटल पेंशन योजना से जोड़कर 418 प्रतिशत उपलब्धि हासिल किया है। अभियान के अंतर्गत अटल पेंशन योजना में अधिक से अधिक लोगों के नाम जोड़ने मे देश में प्रथम 10 स्थान पर रहे इन जिलों को अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस प्रदान किया जाएगा।

टॉपटेन में मप्र के ये जिले
श्योपुर 836 के विरूद्ध 2538 लोगों को जोड़कर 304 प्रतिशत उपलब्धि के साथ दूसरा
अलीराजपुर 880 के विरूद्ध 1705 लोगों को जोड़कर 194 प्रतिशत तीसरा
उज्जैन 5676 के विरूद्ध 10813 लोगों को जोड़कर 191 प्रतिशत के साथ चौथा
अनूपपुर 1342 के विरूद्ध 2542 लोगों को जोड़कर 189 प्रतिशत के साथ पांचवां
उमरिया 990 के विरूद्ध 1819 लोगों को जोड़कर 184 प्रतिशत के साथ छठवां
छिंदवाड़ा 4994 के विरूद्ध 9148 लोगों को जोड़कर 183 प्रतिशत के साथ सातवां
डिंडोरी 946 के विरूद्ध 1720 लोगों को जोड़कर 182 प्रतिशत के साथ आठवां
शहडोल 1936 के विरूद्ध 3445 लोगों को जोड़कर 178 प्रतिशत के साथ नौवां
दमोह 1870 के विरूद्ध 3314 लोगों को जोड़कर 177 प्रतिशत के साथ दसवां

विशेष अभियान चलाया

बालाघाट जिले में कलेक्टर मृणाल मीणा के नेतृत्व एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ के साथ समन्वय कर इस योजना में लोगों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अग्रणी बैंक प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि सम्पूर्ण देश में अटल पेंशन योजना में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। बालाघाट जिले में अभियान के बाद भी जिले में पात्र लोगों को इस योजना से जोड़ने का काम निरंतर जारी रहेगा और 50 हजार के लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास किया जाएगा।

क्या है अटल पेंशन योजना

अटल पेंशन योजना भारत सरकार की एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जो मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए तैयार की गई है। यह योजना उन लोगों को पेंशन प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जो रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रूप से सुरक्षित रहना चाहते हैं। इसके लिए 18 से 40 वर्ष की आयु के भारतीय नागरिक, जो असंगठित क्षेत्र के कामगार जैसे दिहाड़ी मजदूर, छोटे व्यापारी, घरेलू कामगार, रेहड़ी-पटरी वाले, किसान, आदि पात्र हैं।

योजना के लिए ये जरूरी

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का किसी बैंक या डाकघर में बचत खाता होना चाहिए, जो आधार से लिंक हो। इस योजना का लाभ उन लोगों को दिया जाता है, जो आयकर दाता नहीं हैं। इसी के साथ आवेदक को किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना जैसे एनपीएस, ईपीएस का लाभार्थी नहीं होना चाहिए। यह योजना 1,000 रुपए से 5,000 रुपए तक की मासिक पेंशन प्रदान करती है, जो 60 वर्ष की आयु के बाद मिलती है।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Spain visit: MP के विकास में भागीदार बनें NRI: CM
Next: अप्रैल-जून में भारत से ऑटोमोबाइल निर्यात में 22% की वृद्धि

Related Stories

Coldrif cough syrup
  • MP
  • JABALPUR

मप्र में अब तक 13 बच्चों की मौत, कोल्ड्रिफ लिखने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

aaptak.news28@gmail.com October 5, 2025
Coldrif cough syrup
  • MP

9 बच्चों की मौत के बाद ‘कोल्ड्रिफ’ पर बैन, सीएम बोले-दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

aaptak.news28@gmail.com October 5, 2025
vallabh bhavan bhopal ias transfer
  • JOB
  • BHOPAL
  • MP

सरकारी नौकरी: खत्म होगा ये नियम, अब दो से ज्यादा बच्चे भी अच्छे

aaptak.news28@gmail.com October 4, 2025
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. सरमा से की सौजन्य भेंट
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने असम राज्य के दो दिवसीय प्रवास के दौरान रविवार की शाम असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा से गुवाहाटी स्थित मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव - 05/10/2025
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर में करेंगे 2 महाविद्यालयों के नवीन शैक्षणिक भवन का लोकार्पण
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 अक्टूबर को जबलपुर में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल महाविद्यालय के 13 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन शैक्षणिक भवन और शासकीय विज्ञान मह - 05/10/2025
  • उद्योग स्थापना के लिए मध्यप्रदेश बन चुका है देश का आइडियल डेस्टिनेशन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 05/10/2025
  • मध्यप्रदेश और असम के बीच वन्य जीव पर्यटन में साझेदारी के लिए होगी विशेष पहल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने असम प्रवास के दौरान रविवार को विश्व प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और चाय बागान का भ्रमण किया। उन्होंने बागान में चाय उत्पादन की प्रक्रिया का अवलोकन कर स्थानीय किसान - 05/10/2025
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर छिंदवाड़ा प्रकरण में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी निलम्बित
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सिविल अस्पताल परासिया, जिला छिंदवाड़ा में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही डॉक्टर सोनी और दवा निर्माता कंपनी के - 05/10/2025
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर किया नमन
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अदम्य शौर्य और साहस की प्रतिमूर्ति वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि अपनी वीरता, दृढ़ता और साहस से अमर शौर्य गाथा लिख - 05/10/2025
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में वन्यजीव जीवन का नजदीक से अवलोकन किया।
    - 05/10/2025
  • शिक्षा के साथ संस्कारों के संरक्षण की महती आवश्यकता : डॉ. सिंह
    मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के सदस्य डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों के संरक्षण की महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश के विकास के लिये शिक्षकों का अहम योगदा - 05/10/2025
  • वन्य जीव संरक्षण के लिये हुई रन फॉर वाइल्ड लाइफ
    वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्य जीव सप्ताह में 5 अक्टूबर को 5वें दिन वन्य जीव संरक्षण के लिये विभिन्न अशासकीय संस्थाओं एवं पर्यावरण में रुचि रखने वाले लगभग 600 लोगों ने सहभागिता की। द - 05/10/2025
  • बनखेड़ी में पदस्थ सहायक प्रबंधक संदीप कुमार नामदेव निलंबित
    मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत पिपरिया संभाग के वितरण केन्द्र बनखेडी में सहायक प्रबंधक के पद पर पदस्थ श्री संदीप कुमार नामदेव को निलंबित कर दिया गया है। उप महाप् - 05/10/2025

Recent Posts

  • मप्र में अब तक 13 बच्चों की मौत, कोल्ड्रिफ लिखने वाला डॉक्टर गिरफ्तार
  • आधार बायोमेट्रिक अपडेट अब फ्री, अभिभावकों को बड़ी राहत
  • मैं इस प्रारूप से संन्यास नहीं लूंगा: रोहित शर्मा
  • 1700 की SIP…, शून्य हो जाएगा होम लोन का ब्याज
  • 416 रुपए की बचत, आपको दिलाएगी 61,500 की पेंशन

Recent Comments

  1. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

Categories

  • BHOPAL
  • Bihar
  • Breaking News
  • BUSSINESS
  • CG
  • EDUCATION
  • ENTERTANMENT
  • Gwalior
  • Health
  • INDORE
  • J&K
  • JABALPUR
  • JOB
  • LIFESTYLE
  • Maharastra
  • MP
  • NATIONAL
  • Odisha
  • POLITICS/ADMIN
  • SATNA
  • Science & Technology
  • SPORTS
  • UP
  • WORLD

You may have missed

Coldrif cough syrup
  • MP
  • JABALPUR

मप्र में अब तक 13 बच्चों की मौत, कोल्ड्रिफ लिखने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

aaptak.news28@gmail.com October 5, 2025
ekyc
  • BUSSINESS

आधार बायोमेट्रिक अपडेट अब फ्री, अभिभावकों को बड़ी राहत

aaptak.news28@gmail.com October 5, 2025
rohit sharma odi retire massege
  • SPORTS

मैं इस प्रारूप से संन्यास नहीं लूंगा: रोहित शर्मा

aaptak.news28@gmail.com October 5, 2025
bank money fraud
  • BUSSINESS

1700 की SIP…, शून्य हो जाएगा होम लोन का ब्याज

aaptak.news28@gmail.com October 5, 2025
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • BUSSINESS
  • MP
  • LIFESTYLE
  • ENTERTANMENT
  • POLITICS/ADMIN
  • JOB
  • SPORTS
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.