Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • पांच ज़िलों में 66 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 49 पर 2.27 करोड़ का इनाम
  • NATIONAL
  • CG

पांच ज़िलों में 66 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 49 पर 2.27 करोड़ का इनाम

aaptak.co.in1@gmail.com July 25, 2025
naxal

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के पांच ज़िलों में गुरुवार को कुल 66 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें 49 पर कुल 2.27 करोड़ रुपए का इनाम था। बीजापुर में 25 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, दंतेवाड़ा में 15, कांकेर में 13, नारायणपुर में आठ और सुकमा में पाँच नक्सलियों ने हथियार डाले। इनमें 27 महिलाएं भी थीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने खोखली माओवादी विचारधारा, निर्दोष आदिवासियों पर नक्सलियों द्वारा किए जा रहे अत्याचारों और प्रतिबंधित संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेदों से निराशा जताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों के सामने आत्मसमर्पण किया।

उन्होंने कहा, उन्होंने राज्य सरकार की ‘नियाद नेल्लनार’ (आपका अच्छा गांव) योजना से भी प्रभावित होने का दावा किया, जिसका उद्देश्य दूरदराज के गांवों में विकास कार्यों को सुगम बनाना है। इसके अलावा राज्य सरकार की नई आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति और बस्तर रेंज पुलिस द्वारा शुरू की गई पुनर्वास पहल, पूना मार्गम (सामाजिक पुनर्मिलन के लिए पुनर्वास) से भी वे प्रभावित हैं।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बीजापुर में आत्मसमर्पण करने वाले 25 लोगों में से 23 पर कुल 1.15 करोड़ रुपए का इनाम था। इनमें ओडिशा राज्य समिति का सदस्य और माओवादियों की विशेष क्षेत्रीय समिति का सदस्य रमन्ना इरपा (37) और उसकी पत्नी रमे कलमू (30) शामिल हैं, जो प्लाटून पार्टी समिति की सदस्य (पीपीसीएम) है और जिस पर 8 लाख रुपये का इनाम है।

यादव ने बताया कि सुक्कू कल्मू (38), बबलू माडवी (30), कोसी मडकम (28) और रीना वंजाम (28), जो माओवादियों के विभिन्न समूहों में महत्वपूर्ण पदों पर सक्रिय थे, सहित अन्य आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था। दंतेवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर ने बताया कि दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण करने वाले 15 कैडरों में से पांच पर कुल 17 लाख रुपए का इनाम था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 15 नक्सलियों में संभागीय समिति सदस्य बुधराम उर्फ लालू कुहराम और उसकी पत्नी कमली उर्फ मोती पोतावी भी शामिल हैं, जिन पर क्रमशः 8 लाख रुपये और 5 लाख रुपए का इनाम है।

उन्होंने बताया कि इस आत्मसमर्पण के साथ ही, जून 2020 में शुरू किए गए ‘लोन वर्राटू’ (स्थानीय गोंडी बोली में गढ़ा गया शब्द जिसका अर्थ है अपने घर/गांव लौट जाओ) अभियान के तहत अब तक 254 इनामी नक्सलियों सहित 1020 नक्सली हिंसा छोड़ चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि कांकेर में आत्मसमर्पण करने वाले 13 नक्सलियों पर कुल 62 लाख रुपये का इनाम था। स्थानीय पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया ने बताया कि नारायणपुर में आत्मसमर्पण करने वाले आठ नक्सलियों पर कुल 33 लाख रुपए का इनाम था।

गुरिया ने बताया, इनमें से माओवादियों के उत्तर ब्यूरो तकनीकी दल के प्रभारी वट्टी गंगा उर्फ मुकेश (44) पर 8 लाख रुपए का इनाम था। इन अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 50-50 हजार रुपए की सहायता दी गई है और राज्य सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा।

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार चुनाव का बहिष्कार करेगा INDIA ब्लॉक?
Next: Free Trade Agreement: भारत में सस्ते होंगे व्हिसकी, कार और मेडिकल डिवाइस

Related Stories

pm modi meet shivraj datia election
  • POLITICS/ADMIN

दतिया, बांकीपुर में हार पर BJP में घमासान, पूर्व CM से मिले PM

aaptak.co.in1@gmail.com August 4, 2026
datia by election effect bjp
  • NATIONAL

टिकट के साथ रणनीति भी बदली, दतिया नहीं बचा सकी भाजपा

aaptak.co.in1@gmail.com August 3, 2026
by election mp bihar & gujrat
  • Breaking News

उपचुनाव: MP और बिहार में BJP को झटका, गुजरात में राहत

aaptak.co.in1@gmail.com August 3, 2026
  • अनुच्छेद 370 एवं 35A की समाप्ति के 7 साल पूरे
    - 05/08/2026
  • पं. द्वारिका प्रसाद मिश्र का व्यक्तित्व और कतित्व योगदान सदैव रहेगा प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री पंडित द्वारिका प्रसाद मिश्र की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा - 05/08/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मभूषण डॉ. शिवमंगल सिंह सुमन की जयंती पर किया नमन
    - 05/08/2026

Recent Posts

  • आज की टॉप न्यूज
  • दतिया, बांकीपुर में हार पर BJP में घमासान, पूर्व CM से मिले PM
  • मप्र में पटवारियों को बड़ी राहत, कलेक्टरों को लिखा पत्र
  • टिकट के साथ रणनीति भी बदली, दतिया नहीं बचा सकी भाजपा
  • बेमियादी हड़ताल पर पटवारी, ठप पड़ा राजस्व का काम

Recent Comments

  1. बेमियादी हड़ताल पर पटवारी, ठप पड़ा राजस्व का काम - AapTak on PM Kisan: तारीख का ऐलान, इस दिन खाते में आएंगे ₹2,000
  2. Brandoncah on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  3. NEET पेपर लीक विवाद पर घिरी सरकार, प्रधान ने दिया इस्तीफा - AapTak on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  4. Antoniomop on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  5. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

aaptak top 10 news logo new
  • Breaking News

आज की टॉप न्यूज

aaptak.co.in1@gmail.com August 5, 2026
pm modi meet shivraj datia election
  • POLITICS/ADMIN

दतिया, बांकीपुर में हार पर BJP में घमासान, पूर्व CM से मिले PM

aaptak.co.in1@gmail.com August 4, 2026
patwari hadhtal in mp
  • Breaking News

मप्र में पटवारियों को बड़ी राहत, कलेक्टरों को लिखा पत्र

aaptak.co.in1@gmail.com August 4, 2026
datia by election effect bjp
  • NATIONAL

टिकट के साथ रणनीति भी बदली, दतिया नहीं बचा सकी भाजपा

aaptak.co.in1@gmail.com August 3, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.