Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • MP/CG
  • जमीन पर बैठे राहुल बोले—”हमें हिम्मत से लड़ना है, सरकार बनकर रहेगी”
  • MP/CG
  • BHOPAL
  • POLITICS/ADMIN

जमीन पर बैठे राहुल बोले—”हमें हिम्मत से लड़ना है, सरकार बनकर रहेगी”

aaptak.news28@gmail.com November 8, 2025
rahul gandhi mp tour

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में प्रदेश के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मप्र में जमीनी स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने की सलाह दी। उन्होंने किसानों और आम जनता की समस्याओं पर भी बात की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राहुल गांधी के साथ बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और अशोक सिंह मौजूद थे।

समन्वय की कमी

दिग्विजय सिंह ने तीन साल की योजना पेश की। राहुल गांधी के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक में राज्य कांग्रेस के भीतर समन्वय की कमी छाई रही। इस बैठक में, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के सामने तीन साल की योजना पेश की, जिसमें बताया गया कि मध्य प्रदेश में चुनाव जीतने और संगठन को मज़बूत करने के लिए क्या करना होगा।

राहुल गांधी कांग्रेस ज़िला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में भी शामिल हुए, जहां उन्होंने लगभग चार घंटे तक उनसे बातचीत की। उन्होंने उनसे पार्टी संगठन को मजबूत करने और मिशन 2028 के तहत सरकार बनाने की दिशा में काम करने का भी आग्रह किया। उन्होंने बैठक के दौरान कांग्रेस ज़िला अध्यक्षों के परिवार के सदस्यों के साथ रात्रि भोज भी किया और उनसे बातचीत की।

राहुल गांधी पचमढ़ी में रात्रि विश्राम करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी शनिवार दोपहर लगभग 3:30 बजे पचमढ़ी पहुंचे। वे हेलीपैड से सीधे होटल हाईलैंड के लिए रवाना हुए। वे शनिवार और रविवार को पचमढ़ी में लगभग 19 घंटे बिताएंगे। रात्रि विश्राम पहाड़ी पर स्थित रविशंकर भवन (मुख्यमंत्री आवास) में होगा। राहुल गांधी रविवार सुबह 10:20 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना होंगे और फिर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भी पचमढ़ी आने की उम्मीद है। रविशंकर भवन में खड़गे के नाम पर एक कमरा भी बुक किया गया है।

रद्दी कागज पर मिड-डे मील खाते बच्चों का वीडियो पोस्ट किया

दिल्ली रवाना होने से पहले, राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर श्योपुर के विजयपुर में रद्दी कागज़ पर मिड-डे मील खाते बच्चों का एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “ये वो मासूम बच्चे हैं, जिनके सपनों में देश का भविष्य है, और इन्हें सम्मान की थाली भी नसीब नहीं है।”

सत्ता में आने का असली राज़ ‘सिस्टम’ है। राहुल गांधी ने आगे लिखा, “बीजेपी के 20 साल से ज़्यादा का राज… और बच्चों की थाली तक छीन ली गई। इनका ‘विकास’ बस एक छलावा है। सत्ता में आने का असली राज़ ‘सिस्टम’ है। ऐसे मुख्यमंत्रियों और प्रधानमंत्रियों को शर्म आनी चाहिए जो देश के बच्चों, भारत के भविष्य को इतनी दयनीय हालत में पाल रहे हैं।”

सीएम यादव बोले— “घोड़ा तैयार है, दूल्हा भाग गया”

इधर, बिहार में एक चुनावी रैली में शामिल होते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से राहुल गांधी के पचमढ़ी दौरे पर तंज कसा। उन्होंने कहा, “बिहार में चुनाव चल रहे हैं और राहुल गांधी मध्य प्रदेश में अपनी छुट्टियाँ मनाने पचमढ़ी गए हैं।” सीएम ने कहा, “यहाँ घोड़ा तैयार है, बारात तैयार है, लेकिन दूल्हा भाग गया है। उस दूल्हे का नाम राहुल गांधी है।”

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: संसद का शीतकालीन सत्र 1 से 19 दिसंबर तक, होंगी 15 बैठकें
Next: 8 गेंदों में 8 छक्के, 11 गेंदों में अर्धशतक, आकाश ने तोड़ा युवराज-शास्त्री का रिकॉर्ड

Related Stories

tiger in panna
  • MP/CG

पन्ना में रेस्क्यू किए बाघ का मिला शव, इस साल 28 बाघों की मौत

aaptak.news28@gmail.com May 5, 2026 0
Left was left politics in india
  • NATIONAL

इतिहास में वामपंथ: भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक मोड़

aaptak.news28@gmail.com May 5, 2026 0
vijay chandrashekhar tamilnadu tvk
  • NATIONAL

TN: दक्षिण की राजनीति में नया ‘सूर्योदय’

aaptak.news28@gmail.com May 5, 2026 0
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बुराहनपुर के श्री परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम परिसर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे उद्यमियों से संवाद किया।
    - 06/05/2026
  • लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए प्रदेश में 9 मई को नेशनल लोक अदालत
    - 06/05/2026

Recent Posts

  • जागी सरकार, प्रदर्शन खत्म होेते ही 4000 शिक्षकों की नियुक्ति
  • कैंसर मरीजों को संजीवनी, इस दवा से सर्जरी के पहले ट्यूमर गायब
  • पन्ना में रेस्क्यू किए बाघ का मिला शव, इस साल 28 बाघों की मौत
  • इतिहास में वामपंथ: भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक मोड़
  • TN: दक्षिण की राजनीति में नया ‘सूर्योदय’

Recent Comments

  1. चांद पर खोजा नया क्रेटर, टकराने के बाद छोड़ा चमकदार निशान - AapTak on MUSK की स्टारलिंक को लाइसेंस, अब भारत में भी सैटेलाइट नेटवर्क
  2. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

dpi bhopal
  • LIFESTYLE

जागी सरकार, प्रदर्शन खत्म होेते ही 4000 शिक्षकों की नियुक्ति

aaptak.news28@gmail.com May 6, 2026 0
Cancer
  • LIFESTYLE

कैंसर मरीजों को संजीवनी, इस दवा से सर्जरी के पहले ट्यूमर गायब

aaptak.news28@gmail.com May 6, 2026 0
tiger in panna
  • MP/CG

पन्ना में रेस्क्यू किए बाघ का मिला शव, इस साल 28 बाघों की मौत

aaptak.news28@gmail.com May 5, 2026 0
Left was left politics in india
  • NATIONAL

इतिहास में वामपंथ: भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक मोड़

aaptak.news28@gmail.com May 5, 2026 0
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.