Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • जानलेवा हाइवे: हर साल डेवलपमेंट, मेटेंनेंस पर 7,740 करोड़ खर्च, फिर भी नहीं थम रहे हादसे
  • NATIONAL
  • MP/CG

जानलेवा हाइवे: हर साल डेवलपमेंट, मेटेंनेंस पर 7,740 करोड़ खर्च, फिर भी नहीं थम रहे हादसे

aaptak.co.in1@gmail.com February 2, 2026
nh in mp average road accident highest & death

भोपाल। देशभर में नेशनल हाइवे का जाल बिछाया जा रहा है, लेकिन मेंटेनेंस और डेवलपमेंट पर रोजाना करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद हाइवे पर मौतों का सि​लसिला थम नहीं रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, लोकसभा में सड़क परिवहन और हाईवे मंत्रालय ने एक सवाल के लिखित जवाब से बताया है कि मध्य प्रदेश में हाईवे के मेंटेनेंस और डेवलपमेंट पर रोजाना औसतन लगभग 21 करोड़ खर्च हो रहे हैं। इसके बावजूद रोजाना एवरेज 33 सड़क एक्सीडेंट होते हैं, जिनमें 10 से 11 लोगों की जान चली जाती है।

सड़क परिवहन और हाईवे मंत्रालय के अनुसार, 2020-21 से 2024-25 तक कुल हाईवे मेंटेनेंस और डेवलपमेंट बजट (MP) लगभग 38,700 करोड़ है, या हर साल एवरेज 7,740 करोड़ रुपए है। सरकार के मुताबिक, यह रकम नेशनल हाईवे के मेंटेनेंस, चौड़ीकरण, अपग्रेडेशन और रोड सेफ्टी पर खर्च की गई।

लोकसभा में पेश किए गए डेटा के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 2021 से 2025 तक पांच सालों में 61,176 एक्सीडेंट और 19,416 मौतें हुईं। औसतन, मध्य प्रदेश में हर साल 12,235 एक्सीडेंट और 3,883 मौतें होती हैं।

केंद्र सरकार के मुताबिक, बजट सड़क चौड़ीकरण, मरम्मत और मेंटेनेंस, सेफ्टी के काम और नए प्रोजेक्ट्स पर खर्च किया जा रहा है। पिछले पांच सालों में मध्य प्रदेश को 4,000 km से ज्यादा नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स भी दिए गए। इसके बावजूद एक्सीडेंट की संख्या यह सवाल उठाती है कि क्या मेंटेनेंस की क्वालिटी, हाईवे का डिजाइन और सेफ्टी के उपाय जमीन पर असरदार हैं?

लोकसभा में अपने जवाब में सड़क परिवहन और हाईवे मंत्रालय ने हादसों के लिए तेज रफ्तार, लापरवाही, ओवरलोडिंग और सड़क और गाड़ी की हालत को जिज्मेदार ठहराया है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि ब्लैक स्पॉट को बेहतर बनाने, साइनेज, लाइटिंग, सर्विस रोड और निगरानी पर होने वाले खर्च की असरदार मॉनिटरिंग भी ज़रूरी है।

वर्षवार डेवलपमेंट और मेंटेनेंस पर खर्च राशि

साल खर्च (करोड़ में)
2020–21 8,250
2021–22 9,006
2022–23 6,210
2023–24 7,447
2024–25 7,799

मप्र में वर्षवार एक्सीडेंट और मौतें

मध्य प्रदेश (मप्र) में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों के हालिया आंकड़े चिंताजनक स्थिति को दर्शाते हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) तथा मप्र पुलिस (PTRI) के अनुसार, राज्य में पिछले 5 वर्षों का विवरण इस प्रकार है।

मप्र में वर्षवार दुर्घटनाएं और मौतें
वर्ष कुल दुर्घटनाएं (लगभग) कुल मौतें वृद्धि/टिप्पणी
2024 56,669 14,791 प्रतिदिन औसतन 41 मौतें
2023 55,327 13,798 राज्य हादसों में देश में दूसरे स्थान पर रहा
2022 54,432 13,427 ओवर-स्पीडिंग मुख्य कारण रही
2021 48,156 12,057 2020 की तुलना में वृद्धि
2020 45,266 11,141 लॉकडाउन के कारण अन्य वर्षों से कम

सबसे खतरनाक जिले: मध्य प्रदेश में इंदौर, भोपाल और सागर सबसे अधिक दुर्घटना संभावित जिले पाए गए हैं।

प्रमुख कारण: अधिकांश मौतें तेज रफ्तार (Over-speeding), हेलमेट न पहनना (2024 में 6,541 मौतें) और सीट बेल्ट का उपयोग न करने के कारण हुईं।

हादसों की दर: राज्य में हर 10 किलोमीटर पर एक सड़क हादसा दर्ज किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्रतिदिन औसतन 33 हादसे होते हैं जिनमें 10-11 लोगों की जान जाती है।

विशेष आंकड़े (2024): केवल भोपाल में 2024 के दौरान 2,900 दुर्घटनाओं में 235 लोगों की मृत्यु हुई, जो पिछले 3 वर्षों में सर्वाधिक है।

देश में वर्षवार एक्सीडेंट और मौतें

भारत में सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मौतों के आंकड़े चिंताजनक रूप से बढ़ रहे हैं। Ministry of Road Transport and Highways (MoRTH) और संसद में दी गई हालिया जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में देश में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों का आंकड़ा अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

वर्षवार सड़क दुर्घटनाओं और मौतों का विवरण
वर्ष कुल सड़क दुर्घटनाएं कुल मौतें प्रतिदिन औसत मौतें
2024 4,73,000+ (प्रारंभिक) 1,77,177 (सबसे अधिक) 485
2023 4,80,583 1,72,890 474
2022 4,61,312 1,68,491 461
2021 4,12,432 1,53,972 422
2020 3,66,138 1,31,714 361
2014 4,89,400 1,39,671 382
(स्रोत: MoRTH, NCRB और संसद की रिपोर्ट)

सबसे घातक वर्ष: 2024 में सड़क हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या 1.77 लाख से अधिक रही, जो अब तक का रिकॉर्ड है।

प्रमुख कारण: लगभग 71.2% मौतों का मुख्य कारण ओवरस्पीडिंग (तेज रफ्तार) है।

प्रभावित वर्ग: मरने वालों में लगभग 66.4% लोग 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के हैं।

राज्यवार स्थिति: दुर्घटनाओं के मामले में तमिलनाडु सबसे ऊपर है, जबकि सड़क हादसों में सबसे अधिक मौतें उत्तर प्रदेश में होती हैं।

वाहन का प्रकार: कुल मौतों में लगभग 45% हिस्सेदारी दोपहिया वाहन चालकों की है।

सरकार ने यूएन (UN) के साथ मिलकर 2030 तक सड़क हादसों में होने वाली मौतों को 50% तक कम करने का लक्ष्य रखा है।

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बजट : रील बनाना सिखाएंगे 15 हजार स्कूल
Next: टाइगर स्टेट: शहडोल में बाघ-बाघिन करंट मरे मिले, 1 माह में 8 मौतें

Related Stories

today top news aaptak
  • Today Top-10 News

मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com September 9, 2026
bjp & congress chanda
  • NATIONAL

चुनावी राज्यों में BJP को INC से 7 गुना ज्यादा चंदा

aaptak.co.in1@gmail.com September 9, 2026
ps health sukhveer singh
  • MP/CG

सघन मॉनिटरिंग ही प्रभावी सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की आधारशिला: सुखवीर

aaptak.co.in1@gmail.com September 7, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 के शुभारंभ पर भारतीय दल को दीं शुभकामनाएं
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आइची-नागोया, जापान में एशियन गेम्स-2026 के शुभारंभ पर भारतीय दल के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर अपने संदेश में कह - 19/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को बोत्सवाना से आई मादा चीता सीसीबी2 को गांधीसागर के जंगलों में करेंगे विमुक्त
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का "प्रोजेक्ट चीता'' मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में लगातार फल-फूल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को बोत्सवाना से भारत लाई गई चीता - 19/09/2026
  • युवा धर्म संसद ने हमें समझाया है धर्म का वास्तविक महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 19/09/2026
  • सूर्य देवता की भाँति अग्निवर्ण वस्त्र धारण कर संत स्वयं कुछ नहीं चाहते, किंतु सभी वर्गों के कल्याण की करते हैं कामना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 19/09/2026
  • किसानों को सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों को सिंचाई के लिए दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर - 19/09/2026
  • सबका जीवन बचा सकें, यही सबका धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी में जे.के. लाइफकेयर सेंटर प्रा.लि. की नई औद्योगिक इकाई का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जीवन अनमोल - 19/09/2026
  • विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को सरकार है संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों को पुरस्कृत करना परिवार , समाज और सरकार का दायित्व है। विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन और अ - 19/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राधा अष्टमी की दीं शुभकामनाएं
    - 19/09/2026
  • घटना अत्यंत दुःखद - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में हुए सड़क हादसे पर गहन दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर ओडिशा से मध्यप्रदेश में धार्मिक यात्रा पर आए यात्रियों की सड़क हादस - 19/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने मुख्यमंत्री स्कूटी योजना अंतर्गत भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट उ.मा.वि. में मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण समारोह में स्कूटी की चाबी सौपी।
    - 19/09/2026

Recent Posts

  • आज की टॉप खबरें
  • आज की टॉप 50 खबरें
  • आज की टॉप 50 न्यूज
  • आज की टॉप 50 खबरें
  • आज की टॉप 50 खबरें

Recent Comments

  1. Robertcealo on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  2. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  3. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  4. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  5. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

today top news aaptak
  • Breaking News

आज की टॉप खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com September 18, 2026
today top news aaptak
  • Breaking News

आज की टॉप 50 खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com September 17, 2026
today top news aaptak
  • Breaking News

आज की टॉप 50 न्यूज

aaptak.co.in1@gmail.com September 16, 2026
today top news aaptak
  • Breaking News

आज की टॉप 50 खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com September 15, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.