Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • टोल वाली सड़कें मानकों के अनुरूप नहीं तो ठेकेदार पर कार्रवाई: गडकरी
  • NATIONAL
  • MP/CG

टोल वाली सड़कें मानकों के अनुरूप नहीं तो ठेकेदार पर कार्रवाई: गडकरी

aaptak.co.in1@gmail.com January 6, 2026
nitin gadkari

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को मध्य प्रदेश में नेशनल हाइवे परियोजनाओं की समीक्षा की। गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के अंतर्गत ब्यूटीफिकेशन, ब्रिज निर्माण, पुलिया निर्माण तथा ब्लैक स्पॉट रेक्टिफिकेशन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा, सड़कें केवल यातायात का माध्यम नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास और जनसुविधा का आधार होती हैं, इसलिए इनके सौंदर्यीकरण और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर सुधारात्मक कार्य किए जाएं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, सड़क परियोजनाओं में वृक्ष कटाई को न्यूनतम रखते हुए आधुनिक तकनीकों के माध्यम से ट्री ट्रांसप्लांट को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जिससे विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कॉन्ट्रैक्टर्स से सीधे संवाद कर प्रत्येक परियोजना की समीक्षा की और कहा कि सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप ही किए जाएं।

गडकरी ने पेचवर्क सहित सड़क रख-रखाव कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि टोल टैक्स वाली सड़कों की स्थिति उत्कृष्ट होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि किसी टोल रोड पर सड़क की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाती है, तो संबंधित टोल संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।

गडकरी ने खंडवा बायपास, जबलपुर रिंग रोड, इंदौर-हरदा, रीवा बायपास सहित प्रदेश की सभी प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि वर्तमान में MP में NHAI के अंतर्गत 33 तथा MoRTH-PWD के अंतर्गत 28 NH परियोजनाएं प्रगतिरत हैं। इस प्रकार कुल 61 परियोजनाएं विभिन्न चरणों में क्रियान्वयन की अवस्था में हैं।

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts
Post Views: 0

Post navigation

Previous: मंत्रियों को देनी होगी पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की डिटेल
Next: Video: मंत्री बागरी ने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों पर साधी चुप्पी, झटका माइक

Related Stories

kisan samman nidhi
  • NATIONAL

प्रदेश के किसानों को सौगात

aaptak.co.in1@gmail.com July 27, 2026
neet paper leak fullproof speak pm modi
  • NATIONAL

पेपरलीक रोकने कठोर कानून लाएंगे : PM

aaptak.co.in1@gmail.com July 26, 2026
datia by election police officers action
  • NATIONAL

ECI के निर्देश पर दतिया में बड़ा फेरबदल

aaptak.co.in1@gmail.com July 26, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं
    - 27/07/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री राजा मुथुपांडी को सिल्वर मैडल जीतने पर दी बधाई
    - 27/07/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में बलराम कृषि महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया ।
    - 27/07/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
    - 27/07/2026
  • प्रदेश के 68 महाविद्यालयों में AI और फिनटेक विथ एआई सर्टिफिकेट कोर्स की होगी नि: शुल्क पढ़ाई
    - 27/07/2026
  • श्रीरामानुज संस्कृत परिसर रीवा में नए शैक्षणिक सत्र से सभी पाठ्यक्रमों का संचालन सुनिश्चित किया जाए : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
    - 27/07/2026

Recent Posts

  • ई-फाइलिंग से चूके तो सिर्फ जुर्माना नहीं, ये 5 बड़े नुकसान
  • आज की टॉप 10 न्यूज
  • प्रदेश के किसानों को सौगात
  • पेपरलीक रोकने कठोर कानून लाएंगे : PM
  • ECI के निर्देश पर दतिया में बड़ा फेरबदल

Recent Comments

  1. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

itr return
  • BUSSINESS

ई-फाइलिंग से चूके तो सिर्फ जुर्माना नहीं, ये 5 बड़े नुकसान

aaptak.co.in1@gmail.com July 27, 2026
aaptak top 10 news logo new
  • Breaking News

आज की टॉप 10 न्यूज

aaptak.co.in1@gmail.com July 27, 2026
kisan samman nidhi
  • NATIONAL

प्रदेश के किसानों को सौगात

aaptak.co.in1@gmail.com July 27, 2026
neet paper leak fullproof speak pm modi
  • NATIONAL

पेपरलीक रोकने कठोर कानून लाएंगे : PM

aaptak.co.in1@gmail.com July 26, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.