Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • HEALTH
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • WORLD

23 साल बाद दुश्मन ने मार गिराया अमेरिकी फाइटर जेट, अब तक 7 US एयरक्राफ्ट तबाह

aaptak.co.in1@gmail.com April 4, 2026
us fiterjet shutdown in iran

वॉशिंगटन, DC/तेहरान। ईरान युद्ध के एक महीना से अधिक समय बीत चुका है। इस युद्ध में अब तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है। हालांकि, एक माह अवधि बीतने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को अमेरिकी जनता को संबोधित करते हुए 19 मिनट के भाषण में दावा किया कि US ने ईरान की एयरफोर्स को तबाह कर दिया है और ईरान के पास जवाबी कार्रवाई करने की कोई ताकत नहीं है। ट्रंप ने यह भी कहा कि US ने ईरान के एयरस्पेस पर कब्जा कर लिया है। उनके प्लेन तेहरान के ऊपर उड़ रहे थे, और ईरान कुछ नहीं कर पा रहा था। सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने भी ऐसे ही दावे किए थे, लेकिन अब जमीनी हालात कुछ और दास्तां बयां कर रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, पिछले 24 घंटों में, सर्च ऑपरेशन में लगे दो अमेरिकी मिलिट्री एयरक्राफ्ट और दो ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर ईरानी हमलों की चपेट में आ गए। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, 23 साल में यह पहली बार है, जब दुश्मन की फायरिंग में US के फाइटर जेट मार गिराए गए हैं। इससे पहले 2003 में इराक युद्ध के दौरान ऐसा हुआ था।

ईरान युद्ध में अब तक सात US एयरक्राफ्ट नष्ट
2 मार्च: कुवैत में फ्रेंडली फायर में तीन F-15s को मार गिराया गया, जिसमें सभी छह क्रू मेंबर सुरक्षित बच निकले।
12 मार्च: इराक में एक KC-135 टैंकर क्रैश हो गया, जिसमें छह US एयरक्रू मारे गए। 27 मार्च: सऊदी प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर एक E-3 सेंट्री नष्ट हो गया, और एक टैंकर एयरक्राफ्ट को भी नुकसान हुआ।
3 अप्रैल: एक F-15 और एक A-10 नष्ट हो गए, यह पहली बार था, जब दुश्मन की फायरिंग में US एयरक्राफ्ट को मार गिराया गया।

24 घंटे में दो US जेट मार गिराए गए, दो रेस्क्यू हेलीकॉप्टर पर भी हमला
ईरानी मीडिया के मुताबिक, सबसे पहले एक अमेरिकन F-15E फाइटर जेट को मार गिराया गया। यह साउथ-वेस्ट ईरान के ऊपर उड़ रहा था। एक अमेरिकन A-10 अटैक एयरक्राफ्ट F-15E फाइटर जेट के क्रू को ढूंढने पहुंचा और उस पर भी हमला हुआ। हमले के बाद A-10 कुवैती एयरस्पेस में पहुंचा, जहां पायलट सुरक्षित निकल गया। पायलट सुरक्षित है, हालांकि प्लेन कुवैत में क्रैश हो गया।

CBS के मुताबिक, F-15E में दो क्रू मेंबर थे। उनमें से एक को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि दूसरा लापता है। ईरान की सरकारी मीडिया का कहना है कि पैराशूट से इजेक्ट हुआ क्रू मेंबर देश के दक्षिणी हिस्से में उतरा है। F-15E फाइटर जेट को बचाने के लिए दो ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर भेजे गए थे। उन पर भी हमला हुआ। हालांकि, उसमें सवार सभी अमेरिकी सैनिक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

ईरान की स्ट्रैटेजी को समझ नहीं पा रहा है अमेरिका
एक्सपर्ट्स का कहना है कि ईरान के आसमान में US को फायदा है, लेकिन उसका पूरा कंट्रोल नहीं है। ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम कमजोर हुआ है, लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में सवाल यह है कि ईरान ने अपने कमजोर एयर डिफेंस के बावजूद इतने एडवांस्ड अमेरिकी एयरक्राफ्ट को कैसे टारगेट किया?

इसका जवाब ईरान की “एसिमेट्रिक वॉरफेयर” की स्ट्रैटेजी में है, यानी अलग तरीके से युद्ध लड़ने की स्ट्रैटेजी। ईरान जानता है कि सीधे युद्ध में US का सामना करना मुश्किल है, इसलिए वह कम रिसोर्स में ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने की स्ट्रैटेजी अपना रहा है। वह अक्सर US पर अचानक हमले कर रहा है। यही वजह है कि युद्ध शुरू होने के 35 दिन बाद भी, US अभी भी ईरान की स्ट्रैटेजी को पूरी तरह से समझ नहीं पाया है।

एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि US प्लेन और हेलीकॉप्टर पर हुए हमलों के पीछे मजीद एयर डिफेंस सिस्टम या कंधे पर रखकर दागी जाने वाली मिसाइलें हो सकती हैं। माना जा रहा है कि US प्लेन कम ऊंचाई पर उड़ रहे थे, इसीलिए वे इन मिसाइलों की रेंज में आ गए।

ईरानी हमले में E-3 सेंट्री ‘AWACS’ तबाह, खाड़ी में US की हवाई ताकत को बड़ा झटका

अमेरिकी वायुसेना

अमेरिकी वायुसेना (USAF) दुनिया की सबसे शक्तिशाली वायु सेना है। 2026 के आंकड़ों के अनुसार, इसके सक्रिय बेड़े में कुल 5,004 विमान शामिल हैं। यदि पूरी अमेरिकी सेना (वायुसेना, नौसेना, मरीन और आर्मी) के सभी विमानों को मिला दिया जाए, तो यह संख्या लगभग 13,000 से 14,000 के बीच पहुंच जाती है।

विमानों का वर्गीकरण (प्रमुख श्रेणियां)

लड़ाकू विमान (Fighters): इनमें F-35 लाइटनिंग II, F-22 रैप्टर, F-15 ईगल और F-16 फाइटिंग फाल्कन जैसे अत्याधुनिक जेट शामिल हैं।

बमवर्षक (Bombers): इसमें B-2 स्पिरिट, B-1 लांसर और B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस जैसे भारी जेट विमान आते हैं।

टैंकर और परिवहन (Tankers & Transport): अमेरिकी वायुसेना के पास दुनिया का सबसे बड़ा हवाई ईंधन भरने वाला बेड़ा है, जिसमें लगभग 650 टैंकर विमान शामिल हैं।

विशेष मिशन और ट्रेनर: इसमें टोही विमान, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विमान और प्रशिक्षण के लिए उपयोग किए जाने वाले जेट शामिल हैं।

प्रमुख लड़ाकू जेट और उनकी ताकत
जेट का नाम प्रकार/विशेषता
F-35 Lightning II दुनिया का सबसे उन्नत 5वीं पीढ़ी का मल्टीरोल स्टेल्थ फाइटर।
F-22 Raptor हवाई श्रेष्ठता (Air Superiority) के लिए दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्टेल्थ जेट।
F-15 Eagle अत्यधिक शक्तिशाली और तेज गति वाला इंटरसेप्टर जेट।
F-16 Fighting Falcon बहुमुखी और दुनिया भर में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला लड़ाकू जेट।

महत्वपूर्ण तथ्य: अमेरिकी वायुसेना न केवल संख्या में, बल्कि तकनीक में भी दुनिया में पहले स्थान पर है। इसके पास 2,227 नए विमानों के ऑर्डर भी हैं, जिनमें B-21 रेडर जैसे भविष्य के विमान शामिल हैं।

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts
Tags: After 23 years so far 7 US aircraft have been destroyed the enemy shot down an American fighter jet

Post navigation

Previous: वैज्ञानिकों ने खोजा बुजुर्गों को क्यों ज्यादा प्रभावित करता है FLU और COVID
Next: वैज्ञानिकों ने खोजा ब्लड प्रेशर का नया क्रांतिकारी इलाज

Related Stories

us president trump setback
  • Breaking News

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव हारे ट्रंप, दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स का कब्जा

aaptak.co.in1@gmail.com November 4, 2026
shekh_hasina_ex_pm_bangladesh_jud_pak_terror
  • WORLD

साजिश से गिराई गई थी शेख हसीना की सरकार?

aaptak.co.in1@gmail.com October 29, 2026
Pakistan Hindu Population INSIGHT UK Report
  • WORLD

पाकिस्तान में बचे सिर्फ 1.7% हिंदू, 1941 में 14.6% थे अल्पसंख्यक

aaptak.co.in1@gmail.com October 29, 2026
RSS Error: A feed could not be found at `https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml`. Empty body.

Recent Comments

  1. साजिश से गिराई गई थी शेख हसीना की सरकार? - AapTak on PAK आतंकी समूह का दावा, हसीना को हटाने में JUD की भूमिका
  2. पाकिस्तान में बचे सिर्फ 1.7% हिंदू, 1941 में 14.6% थे अल्पसंख्यक - AapTak on US, UK कनाडा नहीं, जर्मनी—रूस में बढ़े भारतीय छात्र
  3. luckycapone-Radmity on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  4. twin-Roatomy on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  5. luckycapone-flitabs on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड

Archived

  • November 2026
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

cheeta kuno
  • MP/CG

कूनो के डायरेक्टर शर्मा का सरकार पर तंज, बार-बार तबादलों पर उठाए सवाल

aaptak.co.in1@gmail.com November 9, 2026
Sonia gandhi book Belonging a journy of love
  • NATIONAL

सोनिया गांधी ने 2004 में पीएम बनने से इनकार पर भी खोले राज

aaptak.co.in1@gmail.com November 7, 2026
aaptak today news update 1
  • Breaking News

60 सेकंड में आज की टॉप खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com November 6, 2026
mp vidhansabha session
  • NATIONAL

विस का शीत सत्र 7 से, गूंजेंगे शराब कांड सहित अन्य मुदृे

aaptak.co.in1@gmail.com November 6, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक-प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव खबरों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Bhopal, MP

Email_id : aaptak.co.in1@gmail.com

सत्ता और कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त पत्रकारिता के लिए आप भी सहयोगी बन सकते हैं।
हमारी मदद कर सकते हैं...
9425168479@upi

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • HEALTH
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.