Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • Breaking News
  • प्रिज्म सीमेंट में बड़ा हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Breaking News
  • MP/CG
  • SATNA

प्रिज्म सीमेंट में बड़ा हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

aaptak.news28@gmail.com June 11, 2026
pcl manakahari accident

सतना। जिले के रामपुर बाघेलान तहसील अंतर्गत प्रिज्म जॉनसन सीमेंट लिमिटेड मनकहरी में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है, जिससे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल स्थित गंभीर है। घायल को सतना से जबलपुर रेफर कर दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक, प्रिज्म सीमेंट प्लांट में गुरुवार दोपहर विक्रम सिंह और दादूलाल साकेत एसी रिपेयरिंग का काम कर रहे थे। इस दौरान एसी के कंप्रेसर में तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि एक के चिथड़े उड़ गए, जबकि दूसरे गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि अत्यधिक चोट आने के कारण विक्रम सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दादूलाल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

हादसे में जान गंवाने वाले की पहचान विक्रम सिंह पिता प्रकाश​ सिंह उम्र 38 साल निवासी डढ़िया के रूप में हुई हैै, जबकि दादूलाल ​साकेत पिता शिवचरण साकेत उम्र 44 साल निवासी हिनौती गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन आनन—फानन में गंभीर रूप से घायल दादूलाल को सतना स्थित बिरला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां से उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है दादूलाल को गंभीर चोटें हैं। फिलहाल हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, मृतक विक्रम सिंह और गंभीर रूप से घायल दादूलाल साकेत प्रिज्म जॉनसन सीमिट प्लांट में मुखर्जी कॉस्ट्रक्शन के ठेके पर काम कर रहे थे।

सुरक्षा नियमों की अनदेखी
सूत्रों के मुताबिक, प्रिज्म सीमेट प्लांट में सुरक्षा प्रबंधकों की अनदेखी का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी सीमेंट प्लांट में कई हादसे हो चुके हैं, जिसमें कई कर्मचारी जान गंवा चुके हैं।

प्रशासन के संरक्षण में ​प्रिज्म सीमेंट प्रबंधन की गुंडागर्दी, किसानों की जमीनों पर जबरन चलाया बुलडोजर

पहले भी हो चुके हैं हादसे

प्रिज्म सीमेंट (प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड), मनकहरी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के चलते अब तक कई दर्दनाक हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में कई मजदूरों की जान जा चुकी है।

16 मार्च 2021 (साइलो हादसा): प्लांट की यूनिट नंबर-1 में साइलो (सीमेंट स्टोर करने वाला टावर) की सफाई के दौरान अचानक पाइप फटने और मलबा गिरने से बड़ा हादसा हुआ। गर्म सीमेंट और डस्ट के गुबार में दबने से दो ठेका मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी, और उन्हें चीखने तक का मौका नहीं मिला।

28 जनवरी 2022 (क्रशर हादसा): क्रशर प्लांट नंबर-1 में काम करते समय एक कर्मचारी अचानक मशीन के पट्टे (बेल्ट) में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित मजदूरों ने भारी हंगामा किया था।

मार्च 2022 (हड़ताल और विवाद): लगातार हो रहे हादसों, सुरक्षा में कोताही और मजदूरों के पारिश्रमिक न बढ़ने के खिलाफ कर्मचारियों ने फैक्टरी के तीनों गेट बंद कर सड़क पर प्रदर्शन किया था।

अन्य घटनाएं: मनकहरी प्लांट में इसके अलावा भी मशीनों की चपेट में आने और दम घुटने से कई छोटे-बड़े हादसे हुए हैं।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जल्द हटाए जाएंगे ऐसे पंचायत सचिव, रिश्तेदार प्रतिनिधि तो भी कार्रवाई

Related Stories

vallabh bhavan bhopal ias transfer
  • MP/CG

जल्द हटाए जाएंगे ऐसे पंचायत सचिव, रिश्तेदार प्रतिनिधि तो भी कार्रवाई

aaptak.news28@gmail.com June 10, 2026
aaptak top 10 news logo new
  • Breaking News

आज की टॉप खबरें-एक नजर

aaptak.news28@gmail.com June 10, 2026
betul lakkadsaam
  • MP/CG

झूठी शिकायत पर ग्रामीण पहुंचे कलेक्टोरट, अब नहीं रुकेगा कम्यूनिटी सेंटर का काम

aaptak.news28@gmail.com June 9, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्विरोध निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों को दी बधाई
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रत्याशियों श्री तरुण चुघ, श्री रजनीश अग्रवाल और श्री महेश केवट को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यम - 11/06/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव को "ट्रेजर्स ऑफ ताप्ती वैली एण्ड बुरहानपुर" की प्रति भेंट
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पुस्तक ''ट्रेजर्स ऑफ ताप्ती वैली एण्ड बुरहानपुर'' की प्रति, पूर्व मंत्री तथा बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने मंत्रालय में गत दिवस भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ - 11/06/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पं. रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती पर किया नमन
    - 11/06/2026
  • महिला बंदियों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता : आयोग अध्यक्ष श्रीमती यादव
    सुधार गृह केवल दंड का स्थान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास और पुनर्वास का केंद्र होना चाहिए। महिला बंदियों को सम्मानजनक वातावरण, आवश्यक सुविधाएं और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध करान - 11/06/2026
  • मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी में 61 संयंत्र सहायक प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र जारी
    मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) द्वारा कंपनी की कार्यक्षमता को और अधिक सुदृढ़ बनाने व युवा एवं दक्ष प्रशिक्षुओं को अवसर प्रदान करने की दिशा में भर्ती प्रक्रिया निरंतर जारी है। - 11/06/2026
  • चार वर्षों में सब्जी उत्पादन में 21.58 लाख मीट्रिक टन की हुई अभूतपूर्व वृद्धि
    मध्यप्रदेश आज कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी सशक्त पहचान बना चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में वर्ष 2026 को “किसान कल्याण वर्ष” के रूप में मनाय - 11/06/2026
  • हायर सेकंडरी द्वितीय परीक्षा 2026 का परिणाम 12 जून को
    माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकंडरी द्वितीय परीक्षा वर्ष-2026 का परीक्षा परिणाम 12 जून 2026 को घोषित किया जाएगा। यह परिणाम शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी - 11/06/2026
  • छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने "मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना" का किया अध्ययन
    "मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना" के क्रियान्वयन संबंधी जानकारी लेने और इसमें विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने के लिये छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन के अधिकारियों का एक दल मध्यप्रदेश भ्रम - 11/06/2026
  • चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा-भाव, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय मूल्यों का समावेश अत्यंत आवश्यक : आयुष मंत्री श्री परमार
    उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि होम्योपैथी केवल एक चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और समर्पण का माध्यम है। चिकित्सकों का दायित्व केवल रोगों - 11/06/2026
  • भगवान बुद्ध के करुणा, शांति और वैश्विक बंधुत्व के संदेश को विश्वभर में आगे बढ़ा रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी : मंत्री श्री परमार
    भगवान गौतम बुद्ध के परम शिष्यों श्री सारिपुत्र एवं श्री महामोद्गलायन के पवित्र अस्थि अवशेष मंगोलिया के दस दिवसीय आध्यात्मिक प्रवास के उपरांत गुरुवार को भोपाल स्थित राजा भोज विमानतल पहुंचे। इस - 11/06/2026

Recent Posts

  • प्रिज्म सीमेंट में बड़ा हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • जल्द हटाए जाएंगे ऐसे पंचायत सचिव, रिश्तेदार प्रतिनिधि तो भी कार्रवाई
  • आज की टॉप खबरें-एक नजर
  • झूठी शिकायत पर ग्रामीण पहुंचे कलेक्टोरट, अब नहीं रुकेगा कम्यूनिटी सेंटर का काम
  • सरकारी नौकरी में अब संतानें नहीं बनेंगी बाधा

Recent Comments

  1. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

pcl manakahari accident
  • Breaking News

प्रिज्म सीमेंट में बड़ा हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

aaptak.news28@gmail.com June 11, 2026
vallabh bhavan bhopal ias transfer
  • MP/CG

जल्द हटाए जाएंगे ऐसे पंचायत सचिव, रिश्तेदार प्रतिनिधि तो भी कार्रवाई

aaptak.news28@gmail.com June 10, 2026
aaptak top 10 news logo new
  • Breaking News

आज की टॉप खबरें-एक नजर

aaptak.news28@gmail.com June 10, 2026
betul lakkadsaam
  • MP/CG

झूठी शिकायत पर ग्रामीण पहुंचे कलेक्टोरट, अब नहीं रुकेगा कम्यूनिटी सेंटर का काम

aaptak.news28@gmail.com June 9, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.