Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • MP/CG
  • सघन मॉनिटरिंग ही प्रभावी सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की आधारशिला: सुखवीर
  • MP/CG
  • BHOPAL

सघन मॉनिटरिंग ही प्रभावी सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की आधारशिला: सुखवीर

aaptak.co.in1@gmail.com September 7, 2026
ps health sukhveer singh

-प्रमुख सचिव ने मीजल्स, डायरिया, मलेरिया, डेंगू, एसएएम और स्नेक बाइट सहित विभिन्न स्वास्थ्य घटनाओं की रिपोर्टिंग व्यवस्था की समीक्षा की

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भोपाल। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सुखवीर सिंह ने कहा है कि सतत, सघन और समयबद्ध मॉनिटरिंग प्रभावी सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की आधारशिला है। समय पर मिलने वाली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के आधार पर चिकित्सकीय सेवाओं, मानव संसाधन, दवाओं और अन्य संसाधनों की बेहतर योजना बनाई जा सकती है तथा किसी बीमारी या प्रकोप को शुरुआती स्तर पर ही नियंत्रित किया जा सकता है।

सुखवीर सिंह ने मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में विभिन्न बीमारियों की रिपोर्टिंग व्यवस्था और स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मीजल्स, डायरिया, मलेरिया, डेंगू, सीवियर एक्यूट मालन्यूट्रिशन (एसएएम), स्नेक बाइट सहित विभिन्न रोगों और असामान्य स्वास्थ्य घटनाओं की समयबद्ध रिपोर्टिंग, निगरानी, उपचार और नियंत्रण की समीक्षा की गई।

सूचना रोकने के बजाय तत्काल साझा करने के निर्देश

प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि किसी भी असामान्य स्वास्थ्य घटना, रोग क्लस्टर, मृत्यु अथवा मामलों में अचानक वृद्धि की जल्द पहचान सुनिश्चित की जाए। सूचना मिलते ही रिपोर्टिंग, वैज्ञानिक तरीके से आउटब्रेक इन्वेस्टिगेशन, उपचार, नियंत्रण और रोकथाम की गतिविधियां समानांतर रूप से शुरू की जाएं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य संबंधी सूचना को किसी भी स्तर पर रोका नहीं जाना चाहिए। किसी क्षेत्र में असामान्य घटना या मामलों में अचानक वृद्धि की जानकारी मिलते ही जिला सर्विलांस इकाई को तत्काल सूचित किया जाए। पोर्टल पर एंट्री पूरी होने का इंतजार कर सूचना देने में देरी न की जाए। जरूरत पड़ने पर फोन या संदेश के माध्यम से तत्काल सूचना दी जाए और इसके बाद पोर्टल पर आवश्यक प्रविष्टि पूरी की जाए।

गंभीर असामान्य स्वास्थ्य घटना की स्थिति में सत्यापन के साथ स्टेट सर्विलांस यूनिट, आयुक्त कार्यालय और जिला प्रशासन को भी तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए।

पहले 24 घंटे की कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण

सुखवीर सिंह ने संभावित प्रकोप की स्थिति में पहले 24 घंटे की कार्रवाई को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • 0–2 घंटे: क्लिनिकल स्टेबिलाइजेशन, तत्काल सूचना और प्रारंभिक लाइन-लिस्ट तैयार करना।
  • 2–6 घंटे: रैपिड रिस्पॉन्स टीम (आरआरटी) को सक्रिय करना, एक्टिव केस सर्च, सैंपल कलेक्शन और एक्सपोजर की जानकारी जुटाना।
  • 6–12 घंटे: टाइम-प्लेस-पर्सन एनालिसिस, संभावित कारणों की पहचान और कंट्रोल मेजर्स शुरू करना।
  • 12–24 घंटे: अपडेटेड लाइन-लिस्ट, लैबोरेटरी स्टेटस की समीक्षा, प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार करना और अगले 72 घंटे की कार्ययोजना तय करना।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले में “पहचान–सूचना–जांच–नियंत्रण” की प्रक्रिया पहले दिन से ही शुरू होनी चाहिए।

जिला से मैदानी स्तर तक जिम्मेदारियां तय

बैठक में रोग निगरानी और रिपोर्टिंग व्यवस्था में विभिन्न स्तरों की जिम्मेदारियां भी स्पष्ट की गईं। जिला स्तर पर कलेक्टर के मार्गदर्शन में सीएमएचओ/डीएसओ द्वारा समग्र निगरानी, विभागीय समन्वय, आरआरटी को सक्रिय करने और दैनिक समीक्षा की जाएगी।

ब्लॉक स्तर पर बीएमओ केस सत्यापन, लाइन-लिस्टिंग, एक्टिव केस सर्च, सैंपल कलेक्शन, उपचार/रेफरल और आवश्यक लॉजिस्टिक्स की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। स्वास्थ्य संस्थाओं में संस्था प्रभारी या नोडल अधिकारी केस की पहचान, उपचार, आइसोलेशन, पोर्टल एंट्री, सैंपलिंग और रेफरल की जिम्मेदारी संभालेंगे।

मैदानी स्तर पर एएनएम, सीएचओ, एमपीडब्ल्यू, आशा और एएमडब्ल्यू द्वारा घर-घर निगरानी, जोखिम की पहचान, स्वास्थ्य शिक्षा और फॉलो-अप किया जाएगा।

जननी सुरक्षा और प्रसूति सहायता योजनाओं की समीक्षा

प्रमुख सचिव ने जननी सुरक्षा योजना और प्रसूति सहायता योजना के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत करना है और पात्र हितग्राहियों को समय पर आर्थिक सहायता मिलना इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उन्होंने सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर हितलाभ अंतरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लंबित प्रेग्नेंसी एंट्री के मामलों पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने इन्हें प्राथमिकता से पूरा करने को कहा। प्रत्येक लंबित मामले के कारणों की समीक्षा कर जल्द निराकरण और पात्र हितग्राहियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सभी स्वास्थ्य संस्थानों में पानी की गुणवत्ता जांचने के निर्देश

सुखवीर सिंह ने प्रदेश के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में एक सप्ताह के भीतर पानी की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता बेहद महत्वपूर्ण है।

जिन संस्थानों में पानी की गुणवत्ता या संबंधित व्यवस्था में कमी मिले, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने और इसकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।

आउटसोर्स कर्मचारियों के भुगतान में देरी न हो

बैठक में स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के भुगतान की भी समीक्षा हुई। प्रमुख सचिव ने कर्मचारियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने और लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासनिक और वित्तीय स्तर पर आवश्यक समन्वय कर भुगतान प्रक्रिया में अनावश्यक देरी रोकने को कहा।

बैठक में आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा धनराजू एस, एमडी एनएचएम डॉ. सलोनी सिडाना, मेडिकल कॉलेजों के डीन, अधीक्षक, क्षेत्रीय संचालक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा संबंधित विभागीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

बर्णवाल के CS बनने के बाद IAS सुखवीर सिंह को बड़ी जिम्मेदारी

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: आज की टॉप 50 न्यूज
Next: आज की टॉप 50 न्यूज

Related Stories

jabalpur high court
  • NATIONAL

मप्र में OBC को 27% नहीं, 14% आरक्षण, HC ने रद्द किया कानून

aaptak.co.in1@gmail.com October 9, 2026
osd duepty cm dewda
  • Breaking News

डिप्टी CM के OSD पर 1 करोड़ रिश्वत का आरोप, जांच के आदेश

aaptak.co.in1@gmail.com October 9, 2026
Screenshot_2026-10-09-05-53-36-38_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12
  • BUSSINESS

पतंजलि घी पर बड़ा एक्शन! जांच में असुरक्षित मिला 200 ML का पैक, पूरे प्रदेश में बैच वापस लेने के आदेश

aaptak.co.in1@gmail.com October 9, 2026
  • न्यायालय के निर्णय के संदर्भ में आगामी विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि माननीय उच्‍च न्‍यायालय ने ओबीसी को 27% आरक्षण देने से जुड़े प्रकरण में वर्ष 2019-22 के बीच की गई नियुक्तियों के संबंध में महत्‍वपूर्ण निर्णय दिया है। राज - 09/10/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का व्यापारी महासंघ ने माना आभार
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास में भोपाल व्यापारी महासंघ के पदाधिकारीगण ने भेंट कर भोपाल के मास्टर प्लान के प्रकाशन के लिए आभार व्यक्त किया। व्यापारी महासंघ के पदाधिकारी श्री आ - 09/10/2026
  • स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग करेंगे पटवारी
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में मध्यप्रदेश पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री श्री रमेश शर्मा - 09/10/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीणों को वितरित किये रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को हरदा जिले में आयोजित कार्यक्रम में स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के हस्तांतरण विलेख के निष्पादन योजना के अंतर्गत वर्ष 2026 के हितग्राहियों को रजिस्ट्री प् - 09/10/2026
  • जीएसटी में किए गए सुधार व्यापारिक गतिविधियों को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जीएसटी में किए गए सुधार व्यापारिक गतिविधियों को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। मु - 09/10/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 अक्टूबर को नरसिंहपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2024-25 की फीस प्रतिपूर्ति राशि का सिंगल क्लिक के माध् - 09/10/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाधान ऑनलाइन में समस्याएं सुनकर किया निराकरण
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा में समाधान ऑनलाइन में जनसमस्याओं के निराकरण की समीक्षा करते हुए पाँच आवेदकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्र - 09/10/2026
  • हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खड़ी है और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से जनविश्वास अभियान के माध्यम से - 09/10/2026
  • आगर में 3800 करोड़ की मैक्‍केन फूड परियोजना होगी शुरू : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियों कॉन्‍फ्रेसिंग से आगर में शुक्रवार को आयोजित बलराम कृषि महोत्‍सव में सहभागिता करते हुए किसानों से सीधा संवाद किया। उन्‍होंने कृषक कल्‍याण वर्ष के तहत् आयोज - 09/10/2026
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत प्रवेश कर चुका है नए दौर में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 09/10/2026

Recent Posts

  • मप्र में OBC को 27% नहीं, 14% आरक्षण, HC ने रद्द किया कानून
  • डिप्टी CM के OSD पर 1 करोड़ रिश्वत का आरोप, जांच के आदेश
  • बंगाल में भाजपा मजबूत, तमिलनाडु में विजय की पार्टी का जादू
  • पतंजलि घी पर बड़ा एक्शन! जांच में असुरक्षित मिला 200 ML का पैक, पूरे प्रदेश में बैच वापस लेने के आदेश
  • 60 सेकंड में आज की टॉप न्यूज

Recent Comments

  1. बंगाल में भाजपा मजबूत, तमिलनाडु में विजय की पार्टी का जादू - AapTak on By Election: चार राज्य पांच सीटें, कहीं खुशी कहीं गम
  2. राहुल के बालाघाट दौरे में कलेक्टर-एसपी पर बड़ा आरोप, शाह को लिखा पत्र - AapTak on अंग्रेजी ‘शर्मनाक’ नहीं, बल्कि सशक्तीकरण करती है : राहुल
  3. कांग्रेस नेता ने की सिंधिया की तारीफ, पूर्व मंत्री ने याद दिलाया वादा - AapTak on सिंधिया का कांग्रेस पर निशाना, बोले— ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’
  4. Robertcealo on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  5. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

jabalpur high court
  • NATIONAL

मप्र में OBC को 27% नहीं, 14% आरक्षण, HC ने रद्द किया कानून

aaptak.co.in1@gmail.com October 9, 2026
osd duepty cm dewda
  • Breaking News

डिप्टी CM के OSD पर 1 करोड़ रिश्वत का आरोप, जांच के आदेश

aaptak.co.in1@gmail.com October 9, 2026
assemblly & loksabha by election analisys
  • Breaking News

बंगाल में भाजपा मजबूत, तमिलनाडु में विजय की पार्टी का जादू

aaptak.co.in1@gmail.com October 9, 2026
Screenshot_2026-10-09-05-53-36-38_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12
  • BUSSINESS

पतंजलि घी पर बड़ा एक्शन! जांच में असुरक्षित मिला 200 ML का पैक, पूरे प्रदेश में बैच वापस लेने के आदेश

aaptak.co.in1@gmail.com October 9, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.