Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • 67 प्रतिशत स्टाफ की कमी, 3 साल तक गायब रहीं जरूरी दवाएं
  • NATIONAL
  • BHOPAL
  • MP/CG

67 प्रतिशत स्टाफ की कमी, 3 साल तक गायब रहीं जरूरी दवाएं

aaptak.co.in1@gmail.com July 26, 2026
cag report in mp health scam

-81 मानसिक स्वास्थ्य संस्थान बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित
भोपाल। प्रदेश में सार्वजनिक मानसिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली खस्ताहाल बुनियादी ढांचे और भारी कमियों के सहारे टिकी हुई है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की ताजा ऑल-इंडिया परफॉरमेंस ऑडिट रिपोर्ट ने राज्य की मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश की 13.9 प्रतिशत आबादी मानसिक बीमारियों से पीडि़त है, जो राष्ट्रीय औसत (10.7 प्रतिशत) से काफी अधिक है। इसके बावजूद मरीजों को न तो समय पर दवाएं मिल रही हैं और न ही इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राधिकरण और बजट में लापरवाही
मेंटल हेल्थकेयर एक्ट-2017 के तहत गठित राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण खुद संसाधनों और अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है। अधिनियम लागू होने के 2 साल 7 महीने की देरी से सितंबर 2020 में इसका गठन तो हुआ, लेकिन जुलाई 2025 तक यह आंशिक रूप से ही काम कर सका। स्वीकृत 15 सदस्यों में से 4 साल बाद भी केवल 4 की ही नियुक्ति हो सकी। 2020-24 के दौरान सरकार ने एसएमएचए फंड के लिए 2.40 करोड़ जारी किए, लेकिन पहले दो वर्षों में एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ। वहीं 2022-24 के दौरान जारी बजट का 46 से 89 प्रतिशत हिस्सा बिना इस्तेमाल के वापस लौट गया। इसके अलावा राज्य में न तो मेंटल हेल्थ रिव्यू बोर्ड का गठन किया गया और न ही न्यूनतम मानकों के नियम बनाए गए।

रिपोर्ट की प्रमुख और चिंताजनक बातें
3 साल तक गायब रहीं जरूरी दवाएं:
वर्ष 2021 से 2024 के दौरान जांचे गए सरकारी मानसिक अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक मनोरोग दवाएं 1 महीने से लेकर 36 महीने (3 साल) तक अनुपलब्ध रहीं।
विशेषज्ञों का अकाल: प्रदेश में प्रति लाख आबादी पर महज 0.05 मनोचिकित्सक हैं। संस्थानों में जनशक्ति की कमी 13 से 67 प्रतिशत तक पाई गई।
रेडियोलॉजिस्ट के बिना चल रहे अस्पताल: इंदौर और ग्वालियर के दोनों प्रमुख सरकारी मानसिक अस्पतालों में 2021 से 2024 के बीच एक भी रेडियोलॉजिस्ट तैनात नहीं था। मजबूरी में मनोचिकित्सकों को खुद ही एक्स-रे और डायग्नोस्टिक इमेज देखकर निर्णय लेना पड़ा।
उपकरणों का 100 प्रतिशत तक अभाव: मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के मानदंडों के अनुसार, 5 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जरूरी उपकरणों की कमी 47 से 100 प्रतिशत तक पाई गई।
बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे 81 संस्थान: राज्य के कुल 163 मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों में से केवल 82 के पास ही प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन है, जबकि 81 संस्थान बिना किसी वैध पंजीकरण के धडल्ले से चल रहे हैं।
बुनियादी सुविधाओं और भोजन का बुरा हाल
शौचालय व पेयजल:
पर्याप्त शौचालय, स्वच्छता, पुरुषों-महिलाओं के लिए अलग वार्ड/टॉयलेट, साफ पेयजल और पर्याप्त बेड तक की व्यवस्था नहीं थी।
नाबालिगों के लिए जगह नहीं: किसी भी निरीक्षण किए गए संस्थान में नाबालिगों के लिए अलग रहने की व्यवस्था नहीं पाई गई।
भोजन का बजट बेहद कम: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सिफारिशों के बावजूद इंदौर और ग्वालियर के सरकारी मानसिक अस्पतालों में प्रति मरीज रोजाना भोजन पर क्रमश: 48 और 65.43 रुपए ही खर्च किए गए, जो तय मानकों से काफी कम है।
409 मरीज लापता/भागे : रिपोर्ट में पाया गया कि 4 प्रमुख संस्थानों से 409 मरीज या तो अस्पताल छोड़कर भाग गए या बिना चिकित्सकीय सलाह के चले गए। ऐसे मरीजों को ट्रैक करने या उनका इलाज जारी रखने के लिए अस्पतालों के पास कोई व्यवस्था नहीं थी।

वित्तीय, लेखा अधूरे, 34 विभाग CAG को नहीं दे रहे जानकारी

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: आज की प्रमुख खबरें
Next: ECI के निर्देश पर दतिया में बड़ा फेरबदल

Related Stories

today top news aaptak
  • Today Top-10 News

मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com September 9, 2026
bjp & congress chanda
  • NATIONAL

चुनावी राज्यों में BJP को INC से 7 गुना ज्यादा चंदा

aaptak.co.in1@gmail.com September 9, 2026
ps health sukhveer singh
  • MP/CG

सघन मॉनिटरिंग ही प्रभावी सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की आधारशिला: सुखवीर

aaptak.co.in1@gmail.com September 7, 2026
  • आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, सागर के अवैध शराब मामले की होगी न्यायिक जांच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 09/09/2026
  • पेसा मोबिलाइज़र्स के प्रति हमारी सद्भावना, समाधान जरूर निकालेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 09/09/2026
  • जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई की जाए सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब से लोगों की हुई मृत्यु के प्रकरण में कठोरतापूवर्क कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाए। - 09/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं रेलमंत्री श्री वैष्णव का म.प्र. को सौगात देने के लिये माना आभार
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की केन्द्रीय मंत्रिमंडलीय समिति ने बुधवार को पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य के 14 जिलों को लाभान्वित - 09/09/2026
  • किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, गुणवत्तापूर्ण बीज और बेहतर कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि की जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    बलराम कृषि महोत्सव के अवसर पर निवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कृषि विकास, - 09/09/2026
  • दुबई के निवेशकों को भाया मध्यप्रदेश
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 6 से 8 सितंबर का दुबई दौरा मध्यप्रदेश की निवेश रणनीति को वैश्विक मंच पर नए विस्तार देने वाला रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशा निवेश के साथ तकनीक, बाजार, निर्यात औ - 09/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश में ‘श्वेत क्रांति’ के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि सहकारिता से भारत को दुग्ध उत् - 09/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर किया नमन
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कारगिल युद्ध के वीर योद्धा, परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि कैप्टन विक्रम बत् - 09/09/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतेन्दु हरिश्चंद्र की जयंती पर किया नमन
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी नाटक एवं रंगमंच के पितामह एवं राष्ट्रीय नवजागरण के प्रखर पुरोधा स्व. भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हिंदी साहित्य - 09/09/2026
  • मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के मामले में बड़ी कार्रवाई
    मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण, तस्करी, परिवहन एवं अवैध रूप से हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और मजबूत स - 09/09/2026

Recent Posts

  • आवासीय भूखंडों पर मॉल-होटल, 7 दिन में दिखानी होगी अनुमति, वरना बीएमसी का चलेगा डंडा
  • मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें
  • चुनावी राज्यों में BJP को INC से 7 गुना ज्यादा चंदा
  • आज की टॉप 50 न्यूज
  • सघन मॉनिटरिंग ही प्रभावी सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की आधारशिला: सुखवीर

Recent Comments

  1. Robertcealo on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  2. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  3. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  4. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  5. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

jabalpur high court
  • Breaking News

आवासीय भूखंडों पर मॉल-होटल, 7 दिन में दिखानी होगी अनुमति, वरना बीएमसी का चलेगा डंडा

aaptak.co.in1@gmail.com September 9, 2026
today top news aaptak
  • Today Top-10 News

मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com September 9, 2026
bjp & congress chanda
  • NATIONAL

चुनावी राज्यों में BJP को INC से 7 गुना ज्यादा चंदा

aaptak.co.in1@gmail.com September 9, 2026
today top news aaptak
  • Breaking News

आज की टॉप 50 न्यूज

aaptak.co.in1@gmail.com September 9, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.