भोपाल। मध्यप्रदेश के खनिज विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने कई खनिज अधिकारियों (एमओ) के तबादले किए हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विभागीय स्तर पर किए गए इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
खनिज विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद जिलों में अवैध खनन, परिवहन और खनिजों की रॉयल्टी से जुड़े मामलों की निगरानी और कार्रवाई में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। अधिकारियों की नई पदस्थापना के साथ विभागीय कामकाज में तेजी लाने पर भी जोर रहेगा।



