28.8 c Bhopal

ये आदतें आपको बना सकती हैं बीमारियों का शिकार 

हेल्थ डेस्क. आधुनिक जीवनशैली और भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच हर कोई अपने आप को स्वस्थ और सेहतमंद रखने की चाहत रखता है। इसके बावजूद व्यक्ति आधुनिक खान—पान के चलते खुद को बीमारियों से बचा नहीं पाता। भागदौड़ भरे जीवन में खुद को फिट रखने के लिए लोग स्वस्थ आहार अपनी डाइट में शामिल करते हैं। हालांकि, इसके लिए सिर्फ अच्छा खाना जरूरी नहीं है, बल्कि कुछ आदतें भी जरूरी हैं। अगर आप खुद को हेल्दी रखना चाहते हैं तो डिनर के बाद की इन बुरी आदतों का दरकिनार कर दें। 

फ्रिजर में जमाकर खाएं नींबू, फायदे ही फायदे

दरअसल, व्यस्त शेड्यूल के साथ कामकाज के बढ़ते बोझ और अन्य जिम्मेदारियों के चलते आजकल लोगों की लाइफस्टाइल चेंज हो चुकी है। खानपान हो या सोने की आदत में तेजी से हो रहे लगातार बदलावों के कारण आज लोग कई तरह की समस्याओं की जकड़ में आते जा रहे हैं। यही नहीं आफिस हो या घर बढ़ते वर्कलोड़ के कारण लोगों के पास सिर्फ घर जाने और खाने का समय बचता है।

ऐसे में दिनभर की थकान के बाद शाम को घर आने के बाद लोग अक्सर खाना खाकर सो जाते हैं। हालांकि, डिनर के बाद तुरंत सोना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। सिर्फ सोना ही नहीं, डिनर के बाद की ऐसी कई आदतें हैं, जो आपको बीमारी बना सकती हैं। अगर आप भी इनमें से किसी आदत के शिकार हैं, तो समय रहते इसमें तुरंत बदलाव कर लें।

1. लेटनाइट भोजन करना

अक्सर अपना काम खत्म करने के बाद लोग काफी थक जाते हैं। ऐसे में लोग अक्सर देर से डिनर करते हैं। हालांकि, रात में देर से भोजन करना सबसे गलत आदत है। देर रात जगने और लेट खाना खाने से शरीर में मौजूद विभिन्न हार्मोन्स में बदलाव होने लगते हैं,सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसकी वजह से डाइजेशन बिगड़ सकता है। साथ ही आपका मेटोबोलिज्म भी स्लो हो सकता है, जिससे आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं।

2. खाने के तुरंत बाद लेटना

अक्सर लोगों की खाने के तुरंत बाद लेटने की आदत होती है। हालांकि, आपकी यह हालत आपकी सेहत पर नकारात्मक असर डालती है। खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से खाना पचाने के लिए जरूरी एंजाइम निकल नहीं पाते, जिससे कई परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप खाने का बाद तुरंत लेटने की अपनी आदत को बदल लें। कोशिश करें कि रात में खाना खाने के करीब एक घंटे तक बेड पर न जाएं।

3. खाने के बाद मोबाइल आदि चलाना

आज के दौर में मोबाइल, लैपटॉप आदि लाइफ का अहम हिस्सा बन चुके हैं। यही कारण है कि लोग अक्सर अपना ज्यादातर समय स्क्रीन पर ही गुजार देते हैं, लेकिन अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो खाना खाने के तुरंत बाद स्क्रीन पर अपनी नजरें गड़ा लेते हैं, तो ये आदत सेहत के लिए ठीक नहीं है। दरअसल, सोते समय स्क्रीन का इस्तेमाल बायलॉजिकल क्लॉक में गड़बड़ियां होने लगती हैं। इसके कारण कॉर्टिसोल हार्मोन रिलीज होता है, जो तनाव और डिप्रेशन की समस्या बढ़ा सकता है। साथ ही इससे स्लीप साइकिल भी खराब होती है।

4. नशा यानि सिगरेट-शराब पीना

नशा को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया गया है। सिगरेट और शराब हर तरह से सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं, लेकिन अगर आप खाने के बाद इन्हें पीते हैं, तो तुरंत इस आदत को बदल दें। ऐसा करने से आप कई तरह की बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। डिनर के बाद सिगरेट-शराब पीने से पेट में एसिड रिफलेक्स, हार्ट बर्न, अपच जैसा समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं लंबे समय तक ऐसा करना कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है।

5. खाने के बाद वॉक न करना

भोजन करने के बाद कुछ देर वॉक करना सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है, लेकिन यदि आप ऐसा करने की बजाय खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं, तो यह काफी गलत है। अगर आप फिट और हेल्दी रहना चाहे हैं, तो डिनर के बाद रोजाना करीब 10 मिनट वॉक करने की आदत जरूर डालें।

डायबिटीज को जड़ से खत्म कर देंगे ये 5 फल

Comments

Add Comment

Most Popular