Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • POLITICS/ADMIN
  • पिता नीतीश के नक्शेकदम पर निशांत…
  • POLITICS/ADMIN

पिता नीतीश के नक्शेकदम पर निशांत…

aaptak.news28@gmail.com March 8, 2026
nishant nitish kumar bihar

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार 8 मार्च यानी रविवार को जनता दल यूनाइटेड यानी जेडीय की सदस्यता ग्रहण कर ली। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद नहीं रहे। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत को पार्टी की सदस्यता दिलाई। ललन सिंह ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निशांत ने कहा, ‘मैं पार्टी के लिए मेहनत से काम करूंगा। मेरे पिताजी ने 20 साल में जो काम किए हैं, मैं उन्हें आगे बढ़ाऊंगा। राज्यसभा जाने का फैसला मेरे पिताजी का है। बिहार की जनता और देश की जनता से अपील करता हूं कि पिताजी पर विश्वास बनाए रखें। इससे पहले निशांत में अपने पिता नीतीश की स्टाइल में हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। वे सफेद कुर्ते और क्रॉक्स चप्पल में पहुंचे।

नारे लगाते-लगाते झूमाझटकी, मारपीट की नौबत

इस दौरान नीतीश कुमार और निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगते रहे। बिहार का सीएम कैसा हो निशांत कुमार जैसा हो के भी नारे लगे। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता ललन सिंह जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिर्फ निशांत कुमार के समर्थन में नारे लगेंगे। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और ललन सिंह समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई।

कार्यकर्ताओं में मारपीट के दौरान जदयू ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हंगामे के दौरान विधायक नचिकेता मंडल के साथ भी मारपीट की कोशिश की गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

इससे पहले जब उनकी गाड़ी पार्टी ऑफिस पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए। जदयू ऑफिस में कार्यकर्ताओं की भीड़ दिखाई दी। कार्यकर्ता हाथी, घोड़ा और ऊंट लेकर निशांत के स्वागत में पहुंचे थे। बाहुबली अनंत सिंह के समर्थक भी मोकामा से पटना पहुंचे थे।

10 मार्च से समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे नीतीश

बेटे निशांत कुमार की जदयू में एंट्री के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे। समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत 10 मार्च से होगी और 14 मार्च तक चलेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय और शेखपुरा का दौरा करेंगे।

निशांत कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते पुत्र हैं। वे हाल ही में अपनी सादगी और सक्रिय राजनीति में प्रवेश की खबरों के कारण चर्चा में आए हैं।
व्
यक्तिगत विवरण और प्रारंभिक जीवन

जन्म: उनका जन्म 20 जुलाई 1975 को बिहार के बख्तियारपुर (पटना के पास) में हुआ था।

माता-पिता: उनके पिता नीतीश कुमार (बिहार के मुख्यमंत्री) और माता मंजू सिन्हा (एक शिक्षिका) थीं। उनकी माता का निधन 2007 में निमोनिया के कारण हो गया था।

वैवाहिक स्थिति: वे अविवाहित हैं और एक बहुत ही सरल और निजी जीवन जीना पसंद करते हैं।

शिक्षा और करियर

स्कूली शिक्षा: उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पटना के सेंट कैरन्स स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने मसूरी के मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल और पटना के केंद्रीय विद्यालय से भी पढ़ाई की।

उच्च शिक्षा: उन्होंने झारखंड के रांची स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT), मेसरा से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है।

व्यवसाय: राजनीति में आने से पहले उन्होंने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में अपनी पहचान बनाई।

स्वभाव और जीवनशैली
निशांत को उनके शांत, सौम्य और आध्यात्मिक स्वभाव के लिए जाना जाता है। उन्होंने दशकों तक खुद को लाइमलाइट और राजनीतिक बयानबाजी से दूर रखा है। उनकी सादगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे अक्सर साधारण कुर्ता-पायजामा और चप्पल (क्रॉक्स) में सार्वजनिक स्थानों पर देखे जाते हैं।

राजनीतिक सफर

औपचारिक प्रवेश: लंबे समय तक राजनीति से दूर रहने के बाद, निशांत कुमार ने 8 मार्च 2026 को आधिकारिक तौर पर जनता दल (यूनाइटेड) यानी JDU की सदस्यता ली। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सदस्यता दिलाई।

भविष्य की भूमिका: राजनीतिक हलकों में उन्हें नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है और अटकलें हैं कि वे भविष्य में बिहार के उपमुख्यमंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

संपत्ति : निशांत कुमार की कुल संपत्ति लगभग 4 करोड़ रुपये बताई जाती है, जो विरासत में मिली संपत्ति और उनके व्यक्तिगत निवेश का हिस्सा है।

पृष्ठभूमि: निशांत कुमार (50 वर्ष) पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वे अब तक राजनीति से दूर एक निजी जीवन व्यतीत कर रहे थे।

संभावित भूमिका: उनकी एंट्री के साथ ही बिहार की राजनीति में अटकलें तेज हो गई हैं कि उन्हें राज्य का उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) बनाया जा सकता है या भविष्य में वे पार्टी की कमान संभाल सकते हैं।

नीतीश कुमार का रुख: यह कदम तब आया है जब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाएं जोरों पर हैं, जिससे बिहार में सत्ता हस्तांतरण के संकेत मिल रहे हैं। निशांत कुमार ने पार्टी में शामिल होने के बाद कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और अपने पिता के प्रति अटूट विश्वास बनाए रखने की अपील की।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: स्पीकर को हटाने की विपक्ष की कोशिश, ​4 दशक में पहली बार
Next: इस जिले में पकड़े गए सबसे ज्यादा मुन्नाभाई

Related Stories

Ias transfer
  • POLITICS/ADMIN

26 IAS के तबादले, भोपाल, रीवा सहित कई कलेक्टर बदले

aaptak.news28@gmail.com April 9, 2026 0
umang sighar horse treding
  • POLITICS/ADMIN

राज्यसभा चुनाव में BJP पर हॉर्स-ट्रेडिंग का आरोप, पहले भी गरमा चुकी सियासत

aaptak.news28@gmail.com April 7, 2026 0
mp bjp toli meeting
  • POLITICS/ADMIN

ठंडी पड़ी BJP की टोली मुहिम

aaptak.news28@gmail.com April 7, 2026 0
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट बैठक की शुरुआत वंदे-मातरम् गान के साथ हुई।
    - 13/04/2026

Recent Posts

  • कैबिनेट: 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज की मंजूरी
  • इम्युनिटी से बच निकलनी हैं ब्रेस्ट कैंसर सेल्स, वैज्ञानिकों ने खोजा
  • बीपी के मरीजों को राहत, वैज्ञानिकों ने खोजा कंट्रोल का नया तरीका
  • आज की ताजा खबरें -एक नजर
  • पल भर में दुश्मनों के टैंकों को कर देगी सर्वनाश, ‘ध्रुवास्त्र मिसाइल’ मचाएगी तबाही

Recent Comments

  1. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

mohan yadav ips transfer katni datia sp
  • MP

कैबिनेट: 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज की मंजूरी

aaptak.news28@gmail.com April 13, 2026 0
Breast Cancer Cells
  • LIFESTYLE

इम्युनिटी से बच निकलनी हैं ब्रेस्ट कैंसर सेल्स, वैज्ञानिकों ने खोजा

aaptak.news28@gmail.com April 13, 2026 0
bp machine
  • LIFESTYLE

बीपी के मरीजों को राहत, वैज्ञानिकों ने खोजा कंट्रोल का नया तरीका

aaptak.news28@gmail.com April 13, 2026 0
today news update_Breaking news1
  • Breaking News

आज की ताजा खबरें -एक नजर

aaptak.news28@gmail.com April 13, 2026 0
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.