Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • मप्र में 4.80 लाख करोड़ कर्ज, हर व्यक्ति पर 50,000 का बोझ
  • NATIONAL
  • BHOPAL
  • MP/CG

मप्र में 4.80 लाख करोड़ कर्ज, हर व्यक्ति पर 50,000 का बोझ

aaptak.news28@gmail.com January 10, 2026
loan in mp per person

भोपाल। मध्य प्रदेश में कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। जनवरी 2026 तक ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश सरकार पर कुल कर्ज 4,80,976 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। यह कर्ज राज्य के वित्त वर्ष 2025-26 के वार्षिक बजट (4.21 लाख करोड़ रुपए) से भी अधिक है। देश के कुल कर्ज में मध्य प्रदेश का हिस्सा 5% से ज्यादा है। देश का कुल कर्ज 93,93,317.5 करोड़ है, जिसमें से मध्य प्रदेश का हिस्सा 4,80,976 करोड़ है। कर्ज के मामले में मध्य प्रदेश नौवें स्थान पर है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोहन यादव सरकार ने दिसंबर 2025 के अंत में 3,500 करोड़ का नया कर्ज लिया, जिससे चालू वित्त वर्ष (2025-26) में लिया गया कुल कर्ज 53,100 करोड़ तक पहुंच गया है।

पिछले दो वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, राज्य सरकार औसतन 125 करोड़ प्रतिदिन का कर्ज ले रही है। यही नहीं प्रति व्यक्ति कर्ज की बात करें तो राज्य के बढ़ते ऋण के कारण अनुमानतः मध्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक पर लगभग 50,000 रुपए से अधिक का कर्ज बोझ है।

हर साल 27000 करोड़ से अधिक दे रही ब्याज

मध्य प्रदेश सरकार अपने ऋण पर सालाना लगभग 27,000 करोड़ रुपए से अधिक का ब्याज चुका रही है। हालांकि, इसके पीछे राज्य सरकार का तर्क है कि यह कर्ज बुनियादी ढांचे के विकास (सड़क, सिंचाई, बिजली) और जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे ‘लाड़ली बहना योजना’ के वित्तपोषण के लिए लिया जा रहा है।

कर्ज के बोझ को कम करने ये तरीका

राज्य सरकार अब इस बढ़ते कर्ज के बोझ को कम करने के लिए अपनी अन्य राज्यों (जैसे मुंबई और केरल) में स्थित संपत्तियों को बेचने या किराए पर देने की योजना भी बना रही है। इसके तहत सरकार की संपत्तियों को बेचकर कर्ज का बोझ हल्का करने की कवायद की जा रही है।

फिजूलखर्ची के आरोप

राज्य सरकार का दावा है कि वह डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के लिए लोन लेती है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार फिजूलखर्ची कर रही है। इसमें मंत्रियों के लिए नई कारें खरीदना और बंगलों का रेनोवेशन शामिल है। राज्य सरकार को लाडली बहना योजना स्कीम के लिए हर महीने 1,550 करोड़ रुपए से ज्यादा की जरूरत है।

बढ़ते कर्ज के बावजूद खर्च

बढ़ते कर्ज के बावजूद राज्य सरकार ने एक स्टेट एयरक्राफ्ट खरीदा है, मंत्रियों के लिए नई कारें खरीदी हैं, और मंत्रियों के बंगलों का रेनोवेशन करवाया है। 10 जुलाई को मध्य प्रदेश सरकार ने 230 करोड़ से ज्यादा का एक जेट एयरक्राफ्ट खरीदने का प्रस्ताव पास किया। पिछले साल, मंत्रियों के बंगलों के रेनोवेशन पर कम से कम 18 करोड़ खर्च किए गए थे। मई 2024 में सरकार ने मंत्रियों के लिए लगभग 5 करोड़ की SUV का ऑर्डर दिया। सरकार की बड़ी फाइनेंशियल जिम्मेदारियों में से एक लाडली बहना योजना स्कीम के लिए हर महीने 1,550 करोड़ से ज्यादा की जरूरत है।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts
Post Views: 0

Post navigation

Previous: इन विभागों के अफसर वसूलते हैं सबसे ज्यादा रिश्वत
Next: नेताओं को डबल पेंशन, 2 लाख आदिवासी महिलाएं लाड़ली के फायदे से दूर

Related Stories

datia by election
  • MP/CG

उपचुनाव: दतिया में BJP के सामने चुनौती

aaptak.news28@gmail.com July 12, 2026
ashutosh tiwari bjp candidate
  • NATIONAL

नरोत्तम को झटका, आशुतोष को बनाया उम्मीदवार

aaptak.news28@gmail.com July 10, 2026
sardar sarovar dam
  • NATIONAL

पटवारी ने पूछा सवाल-सरदार सरोवर समझौते में 7,669 करोड़ क्यों छोड़ा

aaptak.news28@gmail.com July 9, 2026
  • प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 17/07/2026
  • टीकमगढ़ में बनेगा सर्व सुविधायुक्त मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार बुंदेलखंड क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है। बुंदेलखंड एक नए निवेश केंद्र के रूप में उभर रहा है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल - 17/07/2026
  • विद्यार्थी निजी विद्यालयों से निकलकर शासकीय सांदीपनि विद्यालयों में प्रवेश ले रहे हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सनातन संस्कृति सभी के प्रति मैत्री और कल्याण का भाव रखने का संदेश देती है। कृष्ण-सुदामा का प्रसंग भी हमें मैत्री के भाव को पूर्ण गरिमा और आत्मीयता के साथ - 17/07/2026
  • स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री डॉ यादव
    - 17/07/2026
  • बुंदेलखंड अब बदल रहा है, केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से आएगी हरियाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन से देश के 20 राज्यों में विकसित किए गए 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का शुभारंभ किया। इनमें मध्यप्रदेश के पुनर्विकसित ट - 17/07/2026
  • रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई
    पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जाग - 17/07/2026
  • बालाघाट के डायल-112 हीरोज
    बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही से घर का रास्ता भटक गए 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया गया। समय पर की गई सहायता से - 17/07/2026
  • नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत प्रदेशभर में जारी व्‍यापक जनजागरूकता
    मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” के अंतर्गत प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अभियान का उद्देश्य - 17/07/2026
  • लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति
    मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को गति देते हुए लगभग 10 वर्ष बाद विभाग के 40 अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए गए - 17/07/2026
  • भोपाल केंद्रीय जेल में गूंजे संगीत के सुर
    जेल विभाग द्वारा बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में भोप - 17/07/2026

Recent Posts

  • उपचुनाव: दतिया में BJP के सामने चुनौती
  • वैज्ञानिकों ने खोज निकाला, आखिर सोने में क्यों नहीं लगता जंग
  • नरोत्तम को झटका, आशुतोष को बनाया उम्मीदवार
  • पटवारी ने पूछा सवाल-सरदार सरोवर समझौते में 7,669 करोड़ क्यों छोड़ा
  • WHO रिपोर्ट में खुलासा, 92% लोगों को जीवन में एक बार होगा कैंसर

Recent Comments

  1. पेपर लीक के बाद अब किताबें भी लीक: कांग्रेस - AapTak on NEET-PG 2025 स्थगित, NBEMS को SC की मंजूरी का इंतजार
  2. Ptoagek on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  3. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

datia by election
  • MP/CG

उपचुनाव: दतिया में BJP के सामने चुनौती

aaptak.news28@gmail.com July 12, 2026
gold
  • LIFESTYLE

वैज्ञानिकों ने खोज निकाला, आखिर सोने में क्यों नहीं लगता जंग

aaptak.news28@gmail.com July 12, 2026
ashutosh tiwari bjp candidate
  • NATIONAL

नरोत्तम को झटका, आशुतोष को बनाया उम्मीदवार

aaptak.news28@gmail.com July 10, 2026
sardar sarovar dam
  • NATIONAL

पटवारी ने पूछा सवाल-सरदार सरोवर समझौते में 7,669 करोड़ क्यों छोड़ा

aaptak.news28@gmail.com July 9, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.