Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • 27% OBC आरक्षण के लिए प्रदर्शनकारियों पर चलाई वाटर कैनन
  • NATIONAL
  • BHOPAL
  • MP/CG

27% OBC आरक्षण के लिए प्रदर्शनकारियों पर चलाई वाटर कैनन

aaptak.news28@gmail.com July 20, 2026
obc mahasabha

भोपाल। ओबीसी महासभा मप्र के सदस्य 27 फीसदी आरक्षण लागू कराने और 13 फीसदी पदों को होल्ड फ्री करने की मांग को लेकर विधानसभा घेरने निकले हैं। पुलिस ने उन्हें रंगमहल चौराहे पर रोक लिया। प्रदर्शनकारी यहां लगे बैरिकेड्स पर चढ़े तो पुलिस ने वाटर कैनन चला दी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघर ने कहा कि सरकार जातियों को लडऩा चाहती है। ओबीसी को सरकार को 27 परसेंट आरक्षण देना चाहिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ओबीसी महासभा के जीतू लोधी, विश्वजीत रतौनिया, एड़वोकेट धर्मेन्द्र कुशवाह ने बताया कि हमारी सरकार से सीधी मांग है कि ओबीसी वर्ग के युवा मेहनत करके नौकरी का इंतजार करते हुए ओवरएज हो रहे हैं। सरकार को तत्काल मप्र में 13 फीसदी पदों पर लगे होल्ड को हटाकर 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण का लाभ देना चाहिए। घेराव करने जा रहे लोगों को पुलिस ने बस में बैठाया।

ओबीसी महासभा द्वारा आरक्षण में 13 प्रतिशत होल्ड समाप्त करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग सड़कों पर उतरे और मोहन सरकार होश में आओ के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाएं 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के आधार पर आयोजित की जाती हैं और मेरिट सूची भी उसी आधार पर तैयार होती है। इसके बावजूद नियुक्तियां केवल 14 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर दी जा रही हैं, जिससे ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनकी मांग है कि आरक्षण पर लागू 13 प्रतिशत होल्ड को तत्काल हटाया जाए।

ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि वे पिछले आठ वर्षों से इस मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान पांच बार मुख्यमंत्री का घेराव किया जा चुका है, जबकि सैकड़ों सभाएं, धरने और आंदोलन भी आयोजित किए गए हैं। इसके बावजूद सरकार ने अब तक उनकी मांग पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे विधानसभा का घेराव करेंगे और आंदोलन को और अधिक उग्र रूप देंगे।

आरक्षण में होल्ड OBC युवाओं के लिए बड़ा खतरा
ओबीसी महासभा कोर कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि वो इस आंदोलन को तब तक जारी रखेंगे, जब तक कि उन्हें न्याय नहीं मिलता। ओबीसी में ये जो 13 फीसदी आरक्षण होल्ड किया गया है उसे जारी करना ही पड़ेगा। सरकार को इस आरक्षण से जो ओबीसी बच्चा जनरल से ज्यादा अंक ला रहा है उसकी भी नियुक्ति नहीं हो पा रही है। प्रदेश प्रभारी जीतू लोधी ने कहा, भले ही विधानसभा में ओबीसी वर्ग का अच्छा प्रतिनिधित्व है, लेकिन ओबीसी के सभी विधायक आरएसएस के दलाल हैं, वह आरएसएस से डरते हैं और अपने वर्ग के लिए काम नहीं करते हैं, इसलिए आज ओबीसी वर्ग सड़क पर है।

हमें OBC CM नहीं चाहिए
राष्ट्रीय महासचिव कोर कमेटी ओबीसी महासभा लोकेंद्र गुर्जर ने कहा कि हमें ओबीसी सीएम नहीं चाहिए। ओबीसी सीएम होने से क्या होता है। सीएम हमारे लिए कुछ कर नहीं रहे हैं। हमारे बच्चे जो अच्छी-अच्छी परीक्षाओं को पास कर चुके हैं, वह आज घर पर बैठे हैं। ऐसा सीएम का हम क्या करेंगे, जो ओबीसी के लिए कुछ कर ही नहीं रहा है।

हम 27 सहित 52 प्रतिशत आरक्षण देंगे
सपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि अगर मोहन यादव को आरक्षण देना होता तो उन्होंने बहुत पहले ही दे दिया होता। उन्होंने तो डंके की चोट पर कहा था कि वह आरक्षण देंगे, पर वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि वह बीजेपी के ओबीसी हैं। हमारी सरकार आएगी तो हम 27 सहित 52 प्रतिशत आरक्षण देंगे। राजलक्ष्मी कुशवाहा ओबीसी महासभा जिलाध्यक्ष छतरपुर ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री हमारी मांगें नहीं मान सकते तो चूड़ी पहन लें। हम उनके लिए चूड़ी भेंट लाए हैं।

Report: ब्यूरोक्रेसी में OBC, SC, ST अधिकारियों की कितनी हिस्सेदारी?

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts
Post Views: 2

Post navigation

Previous: LPG नहीं, अब एथेनॉल से पकेगा खाना, SUBSIDY भी मिलेगी
Next: भारत में पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA को मंजूरी, इस उम्र के लोग ले सकेंगे डोज

Related Stories

phq mp
  • MP/CG

छुट्टी के दिन ट्रांसफर, टीकमगढ़ और श्योपुर के SP बदले

aaptak.news28@gmail.com July 19, 2026
ucc in mp
  • NATIONAL

UCC मसौदे को मंजूरी, निकाह हलाला होगा दंडनीय अपराध

aaptak.news28@gmail.com July 19, 2026
datia by election
  • MP/CG

उपचुनाव: दतिया में BJP के सामने चुनौती

aaptak.news28@gmail.com July 12, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
    - 20/07/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विधानसभा में मानसून सत्र के पहले दिन आयोजित कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में शामिल हुए।
    - 20/07/2026

Recent Posts

  • भारत में पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA को मंजूरी, इस उम्र के लोग ले सकेंगे डोज
  • 27% OBC आरक्षण के लिए प्रदर्शनकारियों पर चलाई वाटर कैनन
  • LPG नहीं, अब एथेनॉल से पकेगा खाना, SUBSIDY भी मिलेगी
  • छुट्टी के दिन ट्रांसफर, टीकमगढ़ और श्योपुर के SP बदले
  • UCC मसौदे को मंजूरी, निकाह हलाला होगा दंडनीय अपराध

Recent Comments

  1. पेपर लीक के बाद अब किताबें भी लीक: कांग्रेस - AapTak on NEET-PG 2025 स्थगित, NBEMS को SC की मंजूरी का इंतजार
  2. Ptoagek on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  3. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

dengue vaccine qdenga
  • BUSSINESS

भारत में पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA को मंजूरी, इस उम्र के लोग ले सकेंगे डोज

aaptak.news28@gmail.com July 20, 2026
obc mahasabha
  • NATIONAL

27% OBC आरक्षण के लिए प्रदर्शनकारियों पर चलाई वाटर कैनन

aaptak.news28@gmail.com July 20, 2026
lpg gas
  • BUSSINESS

LPG नहीं, अब एथेनॉल से पकेगा खाना, SUBSIDY भी मिलेगी

aaptak.news28@gmail.com July 20, 2026
phq mp
  • MP/CG

छुट्टी के दिन ट्रांसफर, टीकमगढ़ और श्योपुर के SP बदले

aaptak.news28@gmail.com July 19, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.