Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • भारत के 70 प्रतिशत बुजुर्ग आत्मनिर्भर, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक अलगाव बढ़ रहा: रिपोर्ट
  • Health
  • NATIONAL

भारत के 70 प्रतिशत बुजुर्ग आत्मनिर्भर, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक अलगाव बढ़ रहा: रिपोर्ट

aaptak.news28@gmail.com August 2, 2025
pension_to_bank

नई दिल्ली। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत की लगभग 70 प्रतिशत बुजुर्ग आबादी आर्थिक रूप से निर्भर है और कई लोग सेवानिवृत्ति के बाद भी जीविका चलाने के लिए काम करते रहते हैं। “भारत में वृद्धावस्था: चुनौतियां और अवसर” नामक यह अध्ययन संकल्प फाउंडेशन द्वारा नीति आयोग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के साथ साझेदारी में जारी किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह अध्ययन भारत में दीर्घकालिक वृद्धावस्था अध्ययन (LASI) के निष्कर्षों पर आधारित है, जो भारत की तेज़ी से बूढ़ी होती आबादी का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करता है। जीवन प्रत्याशा में सुधार के बावजूद रिपोर्ट इस बात पर प्रकाश डालती है कि कई बुजुर्ग भारतीय आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी असुरक्षाओं के साथ जी रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 6.4 प्रतिशत बुजुर्गों ने अपने भोजन का आकार कम कर दिया, 5.6 प्रतिशत बिना खाए भूखे रह गए और 4.2 प्रतिशत ने पिछले वर्ष में कम से कम एक बार पूरे दिन कुछ नहीं खाया।

ओडिशा (37.1 प्रतिशत) और उत्तर प्रदेश (36.6 प्रतिशत) में कम वजन वाले बुज़ुर्गों की संख्या सबसे ज़्यादा पाई गई, जबकि दादरा और नगर हवेली 40.1 प्रतिशत के साथ केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे आगे रहा।

पंजाब (28 प्रतिशत) और चंडीगढ़ (21.5 प्रतिशत) में ज़्यादा वजन और मोटापा सबसे ज़्यादा पाया गया। 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के 35.6 प्रतिशत लोग हृदय रोग, 32 प्रतिशत उच्च रक्तचाप और 13.2 प्रतिशत मधुमेह से प्रभावित हैं।

गोवा और केरल में हृदय रोग की दर सबसे ज़्यादा (क्रमशः 60 प्रतिशत और 57 प्रतिशत) है, जबकि मधुमेह केरल (35 प्रतिशत), पुडुचेरी (28 प्रतिशत) और दिल्ली (26 प्रतिशत) में सबसे ज़्यादा है।

हड्डियों और जोड़ों की समस्याएं भी चिंता का विषय हैं, जहां 19 प्रतिशत बुज़ुर्ग ऐसी समस्याओं से पीड़ित हैं। तेलंगाना में सबसे ज़्यादा 33 प्रतिशत मामले पाए गए, जबकि गठिया के मामले सबसे ज़्यादा जम्मू और कश्मीर (22 प्रतिशत) और सभी दक्षिणी राज्यों में पाए गए।

मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। 30 प्रतिशत बुज़ुर्ग अवसादग्रस्त लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं और 8 प्रतिशत में संभावित गंभीर अवसाद के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट में स्व-रिपोर्ट किए गए और चिकित्सकीय रूप से जांचे गए मामलों के बीच 10 प्रतिशत का अंतर बताया गया है, जो कम निदान का संकेत देता है।

बुज़ुर्ग महिलाएं, विशेष रूप से विधवाएं और दुर्व्यवहार या गरीबी का सामना करने वाली महिलाएं असमान रूप से प्रभावित होती हैं। सामाजिक अलगाव बढ़ रहा है, 18.7 प्रतिशत बुज़ुर्ग महिलाएं और 5.1 प्रतिशत पुरुष अब अकेले रह रहे हैं। संयुक्त परिवार के ढांचे के क्षरण ने खासकर बुज़ुर्ग महिलाओं में अकेलेपन को और बढ़ा दिया है।

केरल में बुज़ुर्गों के बीच 65 प्रतिशत स्मार्टफ़ोन की पहुंच पाई गई। आयु-आधारित भेदभाव प्रचलित है। खासकर दिल्ली में जहां 12.9 प्रतिशत बुज़ुर्ग उत्तरदाताओं ने एक प्रकार के भेदभाव का अनुभव होने की बात कही और 12.3 प्रतिशत ने दो या दो से अधिक प्रकार के भेदभाव का सामना करने की बात कही।

दस में से एक बुज़ुर्ग को लगता है कि भेदभाव का मुख्य कारण उम्र है, जबकि ग्रामीण और गरीब बुज़ुर्ग ज़्यादा असुरक्षित हैं। 2021 तक केरल 60 वर्ष से अधिक आयु की 16.5 प्रतिशत आबादी के साथ इस सूची में शीर्ष पर बना हुआ है, उसके बाद तमिलनाडु (13.6 प्रतिशत), हिमाचल प्रदेश (13.1 प्रतिशत) और पंजाब (12.6 प्रतिशत) का स्थान है। बिहार (7.7 प्रतिशत), उत्तर प्रदेश (8.1 प्रतिशत) और असम (8.2 प्रतिशत) में यह अनुपात सबसे कम है।

हालांकि केंद्र सरकार ने 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत कवरेज का विस्तार करने जैसे कदम उठाए हैं। रिपोर्ट में अधिक अंतर-मंत्रालयी समन्वय, घर-आधारित देखभाल में निवेश और आयु-अनुकूल बुनियादी ढाँचे की आवश्यकता पर बल दिया गया है। इसमें आयुवाद को चुनौती देने और वृद्ध नागरिकों के सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक अभियानों की भी वकालत की गई है।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: भारत में संस्थागत प्रसव बढ़े, लेकिन पहले घंटे में स्तनपान अभी भी कम: रिपोर्ट
Next: देशभर में फास्ट-ट्रैक कोर्ट में 3.25 लाख से ज्यादा बाल शोषण मामलों का निपटारा, टॉप पर UP : GOI

Related Stories

pm modi ask Congress committed foeticide
  • Breaking News

PM MODI ने क्यों कहा, कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने की भ्रूणहत्या?

aaptak.news28@gmail.com April 18, 2026 0
artificial neuronce
  • LIFESTYLE

मस्तिष्क की गतिविधि को ट्रिगर करते हैं आर्टिफिशियल न्यूरॉन्स: रिसर्च

aaptak.news28@gmail.com April 18, 2026 0
Bhopal Metropolitan Region will be bigger than Mumbai
  • NATIONAL

मायानगरी मुंबई से बड़ा होगा भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन

aaptak.news28@gmail.com April 18, 2026 0
  • प्रदेश में पहली बार विद्यार्थियों को मिल रहा द्वितीय परीक्षा का अवसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में 10वीं और 12वीं के अनुपस्थित, अनुत्तीर्ण और अंक सुधार के इच्छुक परीक्षार्थीयों के लिए पूरक परीक्षा के स्थान पर पहली बार द्वितीय परीक्षा देने का अवसर प - 18/04/2026
  • प्रदेश में पहली बार विद्यार्थियों को मिल रहा द्वितीय परीक्षा का अवसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में 10वीं और 12वीं के अनुपस्थित, अनुत्तीर्ण और अंक सुधार के इच्छुक परीक्षार्थीयों के लिए पूरक परीक्षा के स्थान पर पहली बार द्वितीय परीक्षा देने का - 18/04/2026
  • जानापाव में बनेगा भव्य और दिव्य श्रीपरशुराम-श्रीकृष्ण लोक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव में भव्य और दिव्य श्रीपरशुराम-श्रीकृष्ण लोक विकसित किया जा रहा है। इसकी लागत 17.41 करोड़ रूपये है। भगवान परशुराम और भगव - 18/04/2026
  • जनगणना एक राष्ट्रीय कार्य, इसमें सबका सक्रिय सहयोग बेहद जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश की जनसंख्या के आंकड़े ही केंद्र सरकार द्वारा नीति निर्माण एवं मानव संसाधन के नियोजन का पहला आधार होते हैं। देश की आबादी की गणना के लिए राष्ट्रीय जनगणना - 18/04/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को ओरछा-चंदेरी के लिये "पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा" का करेंगे शुभारंभ
    - 18/04/2026
  • एमपी ई-सेवा’ से डिजिटल गवर्नेंस को मिला सशक्त आधार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ‘एमपी ई-सेवा पोर्टल और मोबाइल ऐप’ के माध्यम से प्रदेश में डिजिटल गवर्नेंस को सशक्त आधार मिला है। इससे नागरिक सेवाएँ अब अधिक सरल, सुगम और सुलभ हुई हैं। डि - 18/04/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को विश्व धरोहर दिवस की शुभकामनाएं दीं
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व धरोहर दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरें गौरवशाली इतिहास के ज्ञान, कला और गौरव की ज - 18/04/2026
  • 10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व और स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचारों के परिणामस्वरूप प्रदेश के बच्चों ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार - 18/04/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरू अंगद देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परम श्रद्धेय गुरु अंगद देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिख धर्म के द्वितीय गुरु श्री अंगद देव जी का जीवन तथा शिक्ष - 18/04/2026
  • हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
    - 18/04/2026

Recent Posts

  • गैलप सर्वे: 8% से 40% पहुंचा एआई का दैनिक उपयोग, कर्मचारियों की बढ़ी चिंता
  • सर्वे में खुलासा, जीवन में क्या चाहते हैं Gen Z और मिलेनियल्स
  • AI “जानता है” कि वह क्या कर रहा है? वैज्ञानिकों ने बताई गहराई
  • चार्जिंग के बाद खुद हट जाएगी फोन केबल, नो टेंशन
  • अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, रिकार्ड गेंदों पर लगाई फिफ्टी

Recent Comments

  1. चांद पर खोजा नया क्रेटर, टकराने के बाद छोड़ा चमकदार निशान - AapTak on MUSK की स्टारलिंक को लाइसेंस, अब भारत में भी सैटेलाइट नेटवर्क
  2. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

Gallup Survey Daily AI Usage Jumps1
  • LIFESTYLE

गैलप सर्वे: 8% से 40% पहुंचा एआई का दैनिक उपयोग, कर्मचारियों की बढ़ी चिंता

aaptak.news28@gmail.com April 19, 2026 0
gen z millenials
  • LIFESTYLE

सर्वे में खुलासा, जीवन में क्या चाहते हैं Gen Z और मिलेनियल्स

aaptak.news28@gmail.com April 19, 2026 0
Does AI Know What It Is Doing1
  • LIFESTYLE

AI “जानता है” कि वह क्या कर रहा है? वैज्ञानिकों ने बताई गहराई

aaptak.news28@gmail.com April 19, 2026 0
auto phone charging cable
  • LIFESTYLE

चार्जिंग के बाद खुद हट जाएगी फोन केबल, नो टेंशन

aaptak.news28@gmail.com April 19, 2026 0
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.