Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • मोदी ने देश को बेचने की डील की, एपस्टीन-अडानी केस से PM दबाव में: राहुल
  • NATIONAL
  • POLITICS/ADMIN

मोदी ने देश को बेचने की डील की, एपस्टीन-अडानी केस से PM दबाव में: राहुल

aaptak.news28@gmail.com February 24, 2026
Congress kisan chopal in Bhopal

भोपाल। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को अमेरिका को बेचने की डील की। ​​एपस्टीन और अडानी केस की वजह से वे दबाव में हैं। इसी वजह से उन्होंने भारत और किसानों का डेटा अमेरिका को बेच दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राहुल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस के किसान चौपाल में बोल रहे थे। कांग्रेस ने भारत और US के बीच ट्रेड डील का विरोध करने के लिए किसान चौपाल बुलाई थी। इस दौरान राहुल ने कहा, “भारत के इतिहास में पहली बार विपक्ष के नेता को लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया। मैं चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर बोलना चाहता था।”

राहुल ने कहा, “मैंने लोकसभा में पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का मुद्दा उठाया। उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि जब चीनी घुसपैठ हुई, तो भारत सरकार ने उन्हें छोड़ दिया।”

राहुल गांधी के भाषण की अहम बातें

मोदी ने कैबिनेट से बिना सलाह किए US के साथ डील: प्रधानमंत्री ने लोकसभा से निकलते ही ट्रंप को फोन किया और कैबिनेट से सलाह किए बिना डील के लिए अपनी तैयारी का ऐलान किया।

किसानों और देश के हितों से समझौता: सरकार ने अमेरिकी कंपनियों को भारत में सोया, कॉटन और मक्का बेचने की इजाजत देने की तैयारी कर ली है, जिससे भारतीय किसानों को नुकसान होगा।

US के साथ ट्रेड डील दबाव में साइन की गई: US के साथ ट्रेड डील दबाव और धमकियों की वजह से हुई थी। एपस्टीन फाइलों और अडानी स्कैंडल की वजह से सरकार झुक गई।

भारत को कुछ नहीं मिला, बल्कि नुकसान ही होगा: इस डील से भारत को कोई फायदा नहीं हुआ है। भारत को हर साल ज्यादा टैक्स देना होगा और US से बड़ी मात्रा में सामान खरीदना होगा।

देश की इंडस्ट्री और टेक्सटाइल सेक्टर को खतरा: अगर US से कॉटन और दूसरा सामान सस्ते रेट पर इंपोर्ट किया गया, तो भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री और लोकल इंडस्ट्री कमजोर हो जाएंगी।

खड़गे बोले—मोदीजी कांग्रेस राज में पैदा हुए, उन्हें नाम बदल लेना चाहिए

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी किसान चौपाल में संबोधन दिया। खरगे ने कहा, नरेंद्र मोदी सरेंडर मोदी हैं। उन्होंने देश को बेच दिया और किसानों को धोखा दिया। जब मोदीजी रोज उठकर चाय पर बात करते थे, तो क्या वे देश को बेचने की बात करते थे? मोदीजी कांग्रेस के राज में पैदा हुए थे, उन्हें अपना नाम बदल लेना चाहिए।

खरगे के भाषण की अहम बातें

नाम बदलने की पॉलिटिक्स पर तंज: अगर नाम बदलना पॉलिटिक्स है, तो प्रधानमंत्री को अपना नाम बदल लेना चाहिए, क्योंकि वे कांग्रेस के राज में पैदा हुए थे। उन्होंने MNREGA समेत कई स्कीमों के नाम बदलने पर सवाल उठाए।

मोदी में ट्रंप के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं: प्रधानमंत्री अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मजबूती से नहीं बोल पाते और इंटरनेशनल मुद्दों पर दबाव में फैसले लेते हैं।

ट्रेड और तेल पॉलिसी पर हमला: भारत को पहले ट्रेड से फायदा होता था, लेकिन अब पॉलिसी से नुकसान हो रहा है। खरगे के मुताबिक, सरकार अमेरिकी दबाव में फैसले ले रही है, जिससे किसानों के हितों पर असर पड़ रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हाथापाई

किसन चौपाल के दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता किसान चौपाल की जगह पर जाने को लेकर पुलिस से भिड़ गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। ACP ट्रैफिक अजय वाजपेयी ने बताया कि इवेंट में शामिल होने वालों को प्लैटिनम प्लाजा और VIP रोड डिपो से एंट्री दी गई। ट्रैफिक को जवाहर चौक, माता मंदिर और न्यू मार्केट से डायवर्ट किया गया। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता कई रास्तों पर तैनात रहे।

About the Author

aaptak.news28@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ब्रिटिश सरकार से कर्ज वसूलेंगे सीहोर के एक बुजुर्ग
Next: मोहन कैबिनेट: उड़द किसानों को 600 रुपए मिलेगा बोनस

Related Stories

hike price
  • NATIONAL

11 दिन में 8 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

aaptak.news28@gmail.com May 25, 2026 0
Price hike
  • NATIONAL

9 दिन में तीसरी बार बढ़े ईंधन के दाम

aaptak.news28@gmail.com May 23, 2026 0
conkroch janta party
  • NATIONAL

CJI की टिप्पणी के विरोध में बनी कॉकरोच जनता पार्टी, 5 दिनों में 60 लाख फॉलोअर्स

aaptak.news28@gmail.com May 20, 2026 0
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है अधोसंरचात्मक विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकसित हो रहे आधुनिक अधोसंरचना नेटवर्क ने भारत की विकास यात्रा को नई गति प्रदान की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्र - 29/05/2026
  • मध्यप्रदेश ने गेहूं उपार्जन में नया रिकॉर्ड बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 29/05/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
    - 29/05/2026
  • राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 1 जून को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा
    - 29/05/2026
  • एमपी ट्रांसको के नवागत अभियंताओं को दी जा रही है मेंटोर आधारित रोटेशनल ट्रेनिंग
    मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा नवागत सहायक अभियंता (पारेषण) प्रशिक्षुओं के कौशल विकास और व्यावहारिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से “मेंटोर आधारित रोटेशनल ट्रेनिंग मॉड्यूल” के अंतर्गत उन - 29/05/2026
  • आंधी-पानी से हुए नुकसान का जायजा लेने मैदान में उतरे ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
    - 29/05/2026
  • प्रदेश के बंगला पान की महक पड़ोसी देशों तक
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में किसान कल्याण के लिये निरंतर कार्य किये जा रहे। इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे है। आज मध्यप्रदेश का पान अपनी विशिष्ट सुगंध, कोमलता और - 29/05/2026
  • भगवान बिरसा मुण्डा योजना से झाबुआ के अर्पित बने आत्मनिर्भर
    - 29/05/2026
  • आनंद उत्सवों से प्रदेश में खुशी की लहर
    राज्य आनंद संस्थान द्वारा आयोजित आनंद उत्सव 2026 में प्रदेश के जिलों ने उत्साह के साथ भागीदारी कर खुशी और सकारात्मकता का संदेश दिया। प्रदेशभर में ग्रामीण, नगरीय, विकासखंड और जिला स्तर पर हजार - 29/05/2026

Recent Posts

  • आज की टॉप-10 खबरें-एक नजर
  • CS बोले-ऐसे कैसे कोई ट्रैक्टर या बाइक चढ़ा सकता है
  • आज की टॉप-10 खबरें-एक नजर
  • आज की टॉप-10 खबरें- एक नजर
  • आज की टॉप-10 खबरें-एक नजर

Recent Comments

  1. चांद पर खोजा नया क्रेटर, टकराने के बाद छोड़ा चमकदार निशान - AapTak on MUSK की स्टारलिंक को लाइसेंस, अब भारत में भी सैटेलाइट नेटवर्क
  2. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

aaptak top 10 news logo new
  • Breaking News

आज की टॉप-10 खबरें-एक नजर

aaptak.news28@gmail.com May 28, 2026 0
cs vc confrencing
  • MP/CG

CS बोले-ऐसे कैसे कोई ट्रैक्टर या बाइक चढ़ा सकता है

aaptak.news28@gmail.com May 27, 2026 0
aaptak top 10 news logo new
  • Breaking News

आज की टॉप-10 खबरें-एक नजर

aaptak.news28@gmail.com May 27, 2026 0
aaptak top 10 news logo new
  • Breaking News

आज की टॉप-10 खबरें- एक नजर

aaptak.news28@gmail.com May 26, 2026 0
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.