भोपाल। मध्य प्रदेश के एक युवा पुष्कर तिवारी ने हाल ही में जॉइनिंग के दिन ही 26 लाख सालाना (LPA) के पैकेज वाली नौकरी ठुकरा दी। पुष्कर एक वेबसाइट डिजाइनर हैं और उन्होंने एक नियमित कॉर्पोरेट नौकरी के बजाय फ्रीलांसिंग की आजादी को चुना।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट (X पर) में बताया कि उन्हें लगा कि अगर वह इस नौकरी को जॉइन करते तो शायद हर रोज पछताते। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि नियमित नौकरी की स्थिरता के मुकाबले फ्रीलांसिंग का रास्ता अनिश्चित और डरावना लग सकता है, लेकिन उन्होंने अपने जुनून को ऊपर रखा।
उनका यह फैसला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां लोग कॉर्पोरेट जॉब की स्थिरता बनाम फ्रीलांसिंग की स्वतंत्रता पर बहस कर रहे हैं।
