Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • NATIONAL
  • एक दिन की मोहलत में 2500 से अधिक ट्रांसफर
  • NATIONAL
  • BHOPAL
  • MP/CG

एक दिन की मोहलत में 2500 से अधिक ट्रांसफर

aaptak.co.in1@gmail.com June 18, 2026
vallabh bhavan bhopal ias transfer

17 हजार से ज्यादा आदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक जून से 15 तक तबादलों की छूट के बाद प्रदेश में करीब 17 हजार से अधिक अधिकारियों—कर्मचारियों के तबादले हुए। लेकिन सबसे खास बात यह है कि तबादलों में मिली एक दिन की छूट के दौरान आधे दिन से भी कम समय यानी 12 घंटे में ही 2500 से अधिक ट्रांसफर किए गए।

दरअसल, मप्र में तबादला प्रतिबंध में दी गई सीमित छूट के दौरान बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए। राज्य सरकार द्वारा 15 जून को निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद मिली अतिरिक्त एक दिन की राहत का विभागों ने भरपूर उपयोग किया। जानकारी के मुताबिक, पूरे तबादला सत्र में 17 हजार से अधिक स्थानांतरण आदेश जारी हुए, जबकि अकेले 16 जून को ही लगभग 2500 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा मंत्रियों के अनुरोध पर स्थानांतरण के लिए एक दिन की अतिरिक्त अनुमति प्रदान की गई थी। इसके बाद 16 जून की रात तक विभिन्न विभागों में तबादला आदेश जारी करने की प्रक्रिया तेज गति से चलती रही। इस दौरान राज्य और जिला स्तर पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नई पदस्थापनाएं दी गईं।

तबादलों की इस प्रक्रिया में आबकारी, जेल, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वाणिज्यिक कर, पंजीयन एवं मुद्रांक, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, नगरीय विकास एवं आवास, सामान्य प्रशासन, जल संसाधन, लोक निर्माण तथा पर्यावरण विभाग प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा राजस्व, जनजातीय कार्य, महिला एवं बाल विकास, आयुष, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार तथा सहकारिता विभागों में भी व्यापक स्तर पर स्थानांतरण किए गए।

इन विभागों में हुए थोकबंद तबादले
विभागीय जानकारी के अनुसार, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में लगभग 1100, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में करीब 1700, जनजातीय कार्य विभाग में 1200 तथा नगरीय विकास एवं आवास विभाग में लगभग 900 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए। वहीं, राजस्व विभाग में करीब 900, लोक निर्माण विभाग में 500 और वन विभाग में लगभग 200 स्थानांतरण हुए। इसके अतिरिक्त जल संसाधन, सामान्य प्रशासन, वाणिज्यिक कर, आबकारी तथा परिवहन विभाग में भी बड़ी संख्या में स्थानांतरण आदेश जारी किए गए। जिला स्तर पर भी व्यापक पैमाने पर तबादले किए गए।

IPS Transfer: आधी रात को 30 IPS अधिकारियों के तबादले

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: आज की टॉप खबरें-एक नजर
Next: इंतजार खत्म, इस दिन आएगी PM किसान सम्मान निधि की किस्त

Related Stories

pm modi meet shivraj datia election
  • POLITICS/ADMIN

दतिया, बांकीपुर में हार पर BJP में घमासान, पूर्व CM से मिले PM

aaptak.co.in1@gmail.com August 4, 2026
patwari hadhtal in mp
  • Breaking News

मप्र में पटवारियों को बड़ी राहत, कलेक्टरों को लिखा पत्र

aaptak.co.in1@gmail.com August 4, 2026
datia by election effect bjp
  • NATIONAL

टिकट के साथ रणनीति भी बदली, दतिया नहीं बचा सकी भाजपा

aaptak.co.in1@gmail.com August 3, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पार्श्व गायक किशोर कुमार जी की जयंती पर किया नमन
    - 04/08/2026
  • अगस्त और सितम्बर की राशन सामग्री का एकमुश्त वितरण 31 अगस्त तक: खाद्य मंत्री श्री राजपूत
    - 04/08/2026
  • गुणवत्तापूर्ण और संस्कार आधारित शिक्षा राष्ट्र के विकास का आधार : राज्यपाल श्री पटेल
    - 04/08/2026
  • उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट
    उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू से सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने 9 अगस्त से प्रारंभ हो - 04/08/2026

Recent Posts

  • दतिया, बांकीपुर में हार पर BJP में घमासान, पूर्व CM से मिले PM
  • मप्र में पटवारियों को बड़ी राहत, कलेक्टरों को लिखा पत्र
  • टिकट के साथ रणनीति भी बदली, दतिया नहीं बचा सकी भाजपा
  • बेमियादी हड़ताल पर पटवारी, ठप पड़ा राजस्व का काम
  • उपचुनाव: MP और बिहार में BJP को झटका, गुजरात में राहत

Recent Comments

  1. बेमियादी हड़ताल पर पटवारी, ठप पड़ा राजस्व का काम - AapTak on PM Kisan: तारीख का ऐलान, इस दिन खाते में आएंगे ₹2,000
  2. Brandoncah on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  3. NEET पेपर लीक विवाद पर घिरी सरकार, प्रधान ने दिया इस्तीफा - AapTak on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  4. Antoniomop on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  5. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

pm modi meet shivraj datia election
  • POLITICS/ADMIN

दतिया, बांकीपुर में हार पर BJP में घमासान, पूर्व CM से मिले PM

aaptak.co.in1@gmail.com August 4, 2026
patwari hadhtal in mp
  • Breaking News

मप्र में पटवारियों को बड़ी राहत, कलेक्टरों को लिखा पत्र

aaptak.co.in1@gmail.com August 4, 2026
datia by election effect bjp
  • NATIONAL

टिकट के साथ रणनीति भी बदली, दतिया नहीं बचा सकी भाजपा

aaptak.co.in1@gmail.com August 3, 2026
patwari hadhtal in mp
  • MP/CG

बेमियादी हड़ताल पर पटवारी, ठप पड़ा राजस्व का काम

aaptak.co.in1@gmail.com August 3, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.