MP में 15 हजार से ज्यादा बसें चलाने की तैयारी
सरकार का लक्ष्य प्रदेश की 75% ग्राम पंचायतों को बस सेवा से जोड़ना है। इलेक्ट्रिक बसों और PPP मॉडल पर भी जोर रहेगा।
इंटर्न डॉक्टरों की मांग मानी गई
मध्य प्रदेश सरकार ने MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड 50% बढ़ाने की घोषणा की। आंदोलन खत्म हो गया, वहीं लाठीचार्ज करने वाले दो पुलिसकर्मियों को हटाया गया।
दुबई से MP के लिए 53 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव
मुख्यमंत्री मोहन यादव के UAE दौरे के दौरान विभिन्न कंपनियों और निवेशकों से महत्वपूर्ण बातचीत हुई।
उज्जैन में हनुमान प्रतिमा को लेकर विवाद
सिंहस्थ की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण में मंदिर का भवन तो हटाया गया, लेकिन करीब 170 साल पुरानी हनुमान प्रतिमा को हटाने की कोशिश सफल नहीं हुई। श्रद्धालुओं ने विरोध किया।
सीहोर में क्लोरीन गैस का रिसाव
पानी के फिल्टर प्लांट में गैस लीक होने से कई लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हुई। प्रभावित लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।
सागर जहरीली शराब कांड के बाद शाजापुर में बड़ी कार्रवाई
पुलिस और आबकारी विभाग ने छापेमारी कर करीब 5,600 लीटर लहान जब्त किया।
इंदौर में बुलडोजर कार्रवाई के दौरान हंगामा
रिमूवल कार्रवाई का विरोध कर रही भीड़ ने एडिशनल DCP के साथ धक्का-मुक्की की। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया।
भोपाल में चोरी की स्कूटी पुलिसकर्मी के पास मिली
17 दिन पहले चोरी हुई स्कूटी का ई-चालान कटने के बाद मामला सामने आया। CCTV में महिला पुलिसकर्मी स्कूटी चलाती दिखी।
नरसिंहपुर में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
पुलिस ने सुबह करीब 4 बजे कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में महुआ लहान और शराब बरामद की तथा तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
श्योपुर में 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा सांड
करीब 42 घंटे तक टंकी पर फंसे सांड को पुलिस, प्रशासन और पशुपालन विभाग की टीम ने क्रेन की मदद से सुरक्षित नीचे उतारा।
