Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • BUSSINESS
  • 7 करोड़ लोगों के लिए गुड न्यूज, इसी महीने से ATM से निकलेगा पैसा
  • BUSSINESS

7 करोड़ लोगों के लिए गुड न्यूज, इसी महीने से ATM से निकलेगा पैसा

aaptak.co.in1@gmail.com June 18, 2026
union_money_-transfer_epf_goi

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ से जुड़े लोगों के लिए बड़ी खुशखबर है। PF खाते में जमा पैसा अब ATM और UPI के जरिए निकालने का रास्ता साफ हो गया है, जून खत्म होने से पहले ही EPFO सदस्यों को ये सुविधा दी जा सकती है। श्रम मंत्रालय की ओर से गुरुवार को ये गुड न्यूज आई है, इसमें कहा गया है कि EPFO ATM CARD और UPI से PF का पैसा निकालने की योजना इसी महीने से लागू करेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लेबर मिनिस्ट्री की ओर से आए बड़े अपडेट पर नजर डालें, तो कहा गया है कि ATM और UPI से PF का पैसा निकालने की सुविधा आखिरी चरण में है और ये योजना चालू जून महीने के खत्म होने से पहले यानी इसी महीने से लागू होगी। इसमें आगे कहा गया है कि 2.01 सर्वर शुरू होते ही नई योजना शुरू हो जाएगी, इसके बाद यूपीआई के जरिए सीधे पीएफ अकाउंट से पैसे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जा सकेंगे और फिर इस पैसे को एटीएम कार्ड के जरिए निकाला जा सकता है। श्रम मंत्रालय की ओर से अगले कुछ दिनों में इसे शुरू करते की तैयारी पूरी है।

मंत्री ने पहले ही दिए थे संकेत

ईपीएफओ की ओर से आए इस बड़े अपडेट से पहले केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बीते मई महीने में इसके संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि अगले महीने यानी जून से आप अपना पीएफ अमाउंट यूपीआई का इस्तेमाल कर एटीएम से निकाल पाएंगे. केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि ईपीएफओ को पूरी तरह से डिजिटलाइज किया जा रहा है, जिससे पीएफ निकालना और भी आसान हो जाएगा, सरकार का लक्ष्य है कि पीएफ खाताधारकों को अपना ही पैसा निकालने के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और न ही लंबे-चौड़े फॉर्म भरने पड़ें।

कितनी होगी यूपीआई लिमिट?

इस संबंध में बीते कुछ दिनों में आईं रिपोर्ट्स को देखें, तो एटीएम या यूपीआई के जरिए विड्रॉल की सीमा कस्टमर्स के कुल पीएफ बैलेंस के 50 फीसदी तक सीमित हो सकती है, इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए सदस्यों को आधार, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल और आईएफएससी कोड से जुड़ा एक एक्टिव यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) चाहिए होगा।

पीएफ खाते को यूपीआई से जोडऩे के लिए यूएएन का एक्टिव होना सबसे जरूरी शर्त होगी, इसके साथ ही सदस्य का आधार, बैंक अकाउंट और पैन को यूएएन से लिंक होना अनिवार्य रहेगा। मोबाइल नंबर भी आधार और बैंक खाते से लिंक होना चाहिए, क्योंकि पूरी प्रक्रिया ओटीपी आधारित वेरिफिकेशन पर होगी।

ये अनुमान भी लगाया जा रहा है कि ईपीएफओ पोर्टल या उमंग ऐप में लॉग-इन करने पर वहां एक नया ऑप्शन दिखाई देगा, उदाहरण के लिए लिंक पीएफ विद यूपीआई या फिर पीएफ विदड्रावल वॉया यूपीआई इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद सदस्य को अपनी यूपीआई आईडी दर्ज करनी होगी, इसके बाद संबंधित यूपीआई ऐप जैसे कि गूगल पे, फोन पे, पेटीएम और भीम या भीम पर एक नोटिफिकेशन आएगा, जहां से पीएफ अकाउंट को जोडऩे की अनुमति देनी होगी।

कब निकलेगा पीएफ का पूरा पैसा?

बता दें कि 55 साल की उम्र में रिटायर्ड होने पर पूरी पीएफ का अमाउंट निकाल सकते हैं। विकलांगता, छंटनी, सेल्फ रिटायरमेंट, विदेश में स्थायी ट्रांसफर, रिटायरमेंट फंड सेफ्टी जैसे मामलों में पूरा पीएफ निकाल सकते हैं।

EPFO: 7 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को तोहफा, अब मिलेगा 100%

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: इंतजार खत्म, इस दिन आएगी PM किसान सम्मान निधि की किस्त
Next: आज की टॉप खबरें-एक नजर

Related Stories

indian railway
  • BUSSINESS

रेलवे में तत्काल टिकट में बदलाव, कल से लागू

aaptak.co.in1@gmail.com July 30, 2026
itr return
  • BUSSINESS

ई-फाइलिंग से चूके तो सिर्फ जुर्माना नहीं, ये 5 बड़े नुकसान

aaptak.co.in1@gmail.com July 27, 2026
dengue vaccine qdenga
  • BUSSINESS

भारत में पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA को मंजूरी, इस उम्र के लोग ले सकेंगे डोज

aaptak.co.in1@gmail.com July 20, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पार्श्व गायक किशोर कुमार जी की जयंती पर किया नमन
    - 04/08/2026
  • अगस्त और सितम्बर की राशन सामग्री का एकमुश्त वितरण 31 अगस्त तक: खाद्य मंत्री श्री राजपूत
    - 04/08/2026
  • गुणवत्तापूर्ण और संस्कार आधारित शिक्षा राष्ट्र के विकास का आधार : राज्यपाल श्री पटेल
    - 04/08/2026
  • उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट
    उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू से सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने 9 अगस्त से प्रारंभ हो - 04/08/2026

Recent Posts

  • दतिया, बांकीपुर में हार पर BJP में घमासान, पूर्व CM से मिले PM
  • मप्र में पटवारियों को बड़ी राहत, कलेक्टरों को लिखा पत्र
  • टिकट के साथ रणनीति भी बदली, दतिया नहीं बचा सकी भाजपा
  • बेमियादी हड़ताल पर पटवारी, ठप पड़ा राजस्व का काम
  • उपचुनाव: MP और बिहार में BJP को झटका, गुजरात में राहत

Recent Comments

  1. बेमियादी हड़ताल पर पटवारी, ठप पड़ा राजस्व का काम - AapTak on PM Kisan: तारीख का ऐलान, इस दिन खाते में आएंगे ₹2,000
  2. Brandoncah on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  3. NEET पेपर लीक विवाद पर घिरी सरकार, प्रधान ने दिया इस्तीफा - AapTak on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  4. Antoniomop on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  5. RAVI KHAVSE on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

pm modi meet shivraj datia election
  • POLITICS/ADMIN

दतिया, बांकीपुर में हार पर BJP में घमासान, पूर्व CM से मिले PM

aaptak.co.in1@gmail.com August 4, 2026
patwari hadhtal in mp
  • Breaking News

मप्र में पटवारियों को बड़ी राहत, कलेक्टरों को लिखा पत्र

aaptak.co.in1@gmail.com August 4, 2026
datia by election effect bjp
  • NATIONAL

टिकट के साथ रणनीति भी बदली, दतिया नहीं बचा सकी भाजपा

aaptak.co.in1@gmail.com August 3, 2026
patwari hadhtal in mp
  • MP/CG

बेमियादी हड़ताल पर पटवारी, ठप पड़ा राजस्व का काम

aaptak.co.in1@gmail.com August 3, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.