नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ से जुड़े लोगों के लिए बड़ी खुशखबर है। PF खाते में जमा पैसा अब ATM और UPI के जरिए निकालने का रास्ता साफ हो गया है, जून खत्म होने से पहले ही EPFO सदस्यों को ये सुविधा दी जा सकती है। श्रम मंत्रालय की ओर से गुरुवार को ये गुड न्यूज आई है, इसमें कहा गया है कि EPFO ATM CARD और UPI से PF का पैसा निकालने की योजना इसी महीने से लागू करेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लेबर मिनिस्ट्री की ओर से आए बड़े अपडेट पर नजर डालें, तो कहा गया है कि ATM और UPI से PF का पैसा निकालने की सुविधा आखिरी चरण में है और ये योजना चालू जून महीने के खत्म होने से पहले यानी इसी महीने से लागू होगी। इसमें आगे कहा गया है कि 2.01 सर्वर शुरू होते ही नई योजना शुरू हो जाएगी, इसके बाद यूपीआई के जरिए सीधे पीएफ अकाउंट से पैसे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जा सकेंगे और फिर इस पैसे को एटीएम कार्ड के जरिए निकाला जा सकता है। श्रम मंत्रालय की ओर से अगले कुछ दिनों में इसे शुरू करते की तैयारी पूरी है।
मंत्री ने पहले ही दिए थे संकेत
ईपीएफओ की ओर से आए इस बड़े अपडेट से पहले केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बीते मई महीने में इसके संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि अगले महीने यानी जून से आप अपना पीएफ अमाउंट यूपीआई का इस्तेमाल कर एटीएम से निकाल पाएंगे. केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि ईपीएफओ को पूरी तरह से डिजिटलाइज किया जा रहा है, जिससे पीएफ निकालना और भी आसान हो जाएगा, सरकार का लक्ष्य है कि पीएफ खाताधारकों को अपना ही पैसा निकालने के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और न ही लंबे-चौड़े फॉर्म भरने पड़ें।
कितनी होगी यूपीआई लिमिट?
इस संबंध में बीते कुछ दिनों में आईं रिपोर्ट्स को देखें, तो एटीएम या यूपीआई के जरिए विड्रॉल की सीमा कस्टमर्स के कुल पीएफ बैलेंस के 50 फीसदी तक सीमित हो सकती है, इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए सदस्यों को आधार, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल और आईएफएससी कोड से जुड़ा एक एक्टिव यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) चाहिए होगा।
पीएफ खाते को यूपीआई से जोडऩे के लिए यूएएन का एक्टिव होना सबसे जरूरी शर्त होगी, इसके साथ ही सदस्य का आधार, बैंक अकाउंट और पैन को यूएएन से लिंक होना अनिवार्य रहेगा। मोबाइल नंबर भी आधार और बैंक खाते से लिंक होना चाहिए, क्योंकि पूरी प्रक्रिया ओटीपी आधारित वेरिफिकेशन पर होगी।
ये अनुमान भी लगाया जा रहा है कि ईपीएफओ पोर्टल या उमंग ऐप में लॉग-इन करने पर वहां एक नया ऑप्शन दिखाई देगा, उदाहरण के लिए लिंक पीएफ विद यूपीआई या फिर पीएफ विदड्रावल वॉया यूपीआई इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद सदस्य को अपनी यूपीआई आईडी दर्ज करनी होगी, इसके बाद संबंधित यूपीआई ऐप जैसे कि गूगल पे, फोन पे, पेटीएम और भीम या भीम पर एक नोटिफिकेशन आएगा, जहां से पीएफ अकाउंट को जोडऩे की अनुमति देनी होगी।
कब निकलेगा पीएफ का पूरा पैसा?
बता दें कि 55 साल की उम्र में रिटायर्ड होने पर पूरी पीएफ का अमाउंट निकाल सकते हैं। विकलांगता, छंटनी, सेल्फ रिटायरमेंट, विदेश में स्थायी ट्रांसफर, रिटायरमेंट फंड सेफ्टी जैसे मामलों में पूरा पीएफ निकाल सकते हैं।
