Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Light/Dark Button
Live
  • Home
  • WORLD
  • भारत-इंडोनेशिया के बीच 10 से ज्यादा समझौते, चीन को झटका
  • WORLD

भारत-इंडोनेशिया के बीच 10 से ज्यादा समझौते, चीन को झटका

aaptak.co.in1@gmail.com July 7, 2026
PM modi visit indonesia

—ब्रह्मोस, अस्त्र मिसाइल और ईवीएम भारत से खरीदेगा इंडोनेशिया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जकार्ता। एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत तीन देशों की यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी इस यात्रा के पहले ही पड़ाव में चीन को झटका दे दिया है। भारत ने इंडोनेशिया के साथ विकास और तकनीक के क्षेत्र में कई अहम समझौते किए हैं। पीएम मोदी की इस यात्रा पर दोनों देशों के बीच अलग-अलग क्षेत्र में 10 से ज्यादा समझौते हुए हैं। भारत रक्षा और समुद्री क्षेत्र में भी इंडोनेशिया का साझीदार बना है। दोनों देश रेयर अर्थ मटीरियल, स्टील, निकेल और परमानेंट मैग्नेट से जुड़े मामलों में भी ये समझौते हुए हैं। दोनों देशों के बीच हुए ये समझौते सामरिक दृष्टि से कई अहम माने जा रहे हैं।

इंडोनेशिया का सबांग पोर्ट विकसित करेगा भारत
पीएम मोदी और राष्ट्रपति सुबियांतो ने विभिन्न विषयों पर मिलकर चर्चा की और 10 से ज्यादा इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इनमें सबसे अहम यह है कि भारत मलक्का जलडमरू मार्ग (स्ट्रेट ऑफ मलक्का) के पास मौजूद इंडोनेशिया के सबांग पोर्ट को विकसित करेगा. भारत की सामरिक दृष्टि से यह समझौता खास है, जो भारत के ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट से 100 मील की दूरी पर है।

सामरिक दृष्टि से भारत के लिए यह समझौता अहम
स्ट्रेट ऑफ मलक्का मलेशिया और इंडोनेशिया के बीच मौजूद अहम जलमार्ग है, जिसके जरिए चीन अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए 80 फीसदी कच्चा तेल इसी मार्ग से लेकर जाता है। यह दुनिया के सबसे बिजी जलमार्गों में से एक है, जहां वैश्विक व्यापार का 22 फीसदी हिस्सा यहीं से होकर जाता है। समुद्री मार्ग से ढोए जाने वाले वैश्विक कच्चे तेल का 29 फीसदी हिस्सा इसी जलमार्ग से होकर जाता है। यह हिंद महासागर को दक्षिण चीन सागर से होते हुए प्रशांत महासागर से जोड़ता है। यह जलमार्ग एशिया के मैन्यूफैक्चरिंग हब को ऊर्जा संपन्न मध्य-एशिया से जोडऩे वाला अहम मार्ग है।

इंडोनेशिया को ईवीएम बनाने में मदद देगा भारत
इंडोनेशिया में होने वाले आम चुनावों के लिए भारत और इंडोनेशिया मिलकर काम करेंगे। भारत इंडोनेशिया के लिए खासतौर से ईवीएम बनाने में मदद करेगा। यह तकनीकी साझेदारी के रूप में दोनों देशों के बीच बड़ा कदम है।

रक्षा क्षेत्र में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइलें खरीदेगा इंडोनेशिया
अपने रक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में इंडोनेशिया भारत से भारत में बनी हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र खरीदने का फैसला किया है। इंडोनेशिया ने इस मिसाइल की ताकत को भारत के पाकिस्तान पर छेड़े ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखी थी, इसके बाद उसने भी अपने रक्षा बेड़े में इस मिसाइल को शामिल करने का फैसला लिया है। इंडोनेशिया अपने ब्रह्मोस मिसाइल भंडार को बढ़ाने का फैसला किया है। उम्मीद है कि भारत उसे अतिरिक्त कोस्टल डिफेंस बैटरी (तटीय सुरक्षा प्रणालियां) देगा, जिससे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में जकार्ता की समुद्री सुरक्षा क्षमताएं और मजबूत होंगी।

रेयर अर्थ मटीरियल प्रोजेक्ट
दोनों देशों के बीच क्रिटिकल मिनरल्स और स्टील सेक्टर की सप्लाई चेन को मजबूत बनाने को लेकर डील हुई। भारत, इंडोनेशिया में इन रेयर अर्थ मटीरियल्स को निकालने में निवेश करेगा।

यूपीआई पेमेंट सिस्टम
भारतीय बाजारों में कैश की किल्लत को दूर करने वाली यूपीआई सर्विस अब इंडोनेशिया में भी अपना कमाल दिखाएगी, इससे दोनों देशों के बीच कारोबार और यात्राएं बहुत आसान हो जाएंगी। इसके अलावा कई अहम समझौतों को अंजाम दिया गया है।

ट्रंप का यूटर्न: बोले-PM मोदी से बात करना सम्मान की बात

भारत-इंडोनेशिया संबंध

भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक रूप से अत्यधिक प्रगाढ़ हैं। ये दो प्रमुख राष्ट्र हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सीमा साझा करते हैं। हाल ही में जुलाई 2026 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जकार्ता यात्रा के दौरान व्यापक रणनीतिक साझेदारी को एक नई ऊर्जा मिली है, जहां रक्षा, व्यापार, महत्वपूर्ण खनिजों और खाद्य सुरक्षा पर महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं।

रणनीतिक और रक्षा सहयोग समुद्री सुरक्षा
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह इंडोनेशिया के आचे प्रांत से मात्र 160 किमी दूर हैं। भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और इंडोनेशिया के ‘ग्लोबल मैरीटाइम फुलक्रम’ के बीच गहरा तालमेल है।

रक्षा सौदे
दोनों देशों के बीच रक्षा संबंध तेजी से बढ़े हैं। इंडोनेशिया भारतीय अस्त्र (मिसाइल) और ब्रह्मोस मिसाइलों के अधिग्रहण को लेकर भारत के प्रमुख रक्षा भागीदार के रूप में उभरा है।

आर्थिक और व्यापारिक संबंध द्विपक्षीय व्यापार
आसियान (ASEAN) क्षेत्र में इंडोनेशिया भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।

आयात-निर्यात
भारत इंडोनेशिया से कोयला और कच्चे पाम तेल का सबसे बड़ा आयातक है। इसके विपरीत, भारत रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों, कृषि वस्तुओं और स्टील उत्पादों का निर्यात करता है।

सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध साझा विरासत
दोनों देशों के संबंध दो हजार वर्षों से भी अधिक पुराने हैं। इंडोनेशिया की संस्कृति और भाषा में भारतीय संस्कृति की गहरी छाप है। उदाहरण के लिए, इंडोनेशिया का राष्ट्रीय प्रतीक ‘गरुड़’ है और उनकी राष्ट्रीय भाषा ( Bahasa Indonesia ) में हजारों संस्कृत शब्द शामिल हैं।

मंदिर परियोजना
भारत और इंडोनेशिया ने मिलकर योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर के पुनर्निर्माण की प्रमुख परियोजनाएं शुरू की हैं।

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय ने तोड़ी चुप्पी
Next: दतिया उपचुनाव के सियासी मायने

Related Stories

Sergio gor us ammbessdor
  • WORLD

अमेरिकी राजदूत का बड़ा बयान, बोले-J&K भारत का अहम हिस्सा

aaptak.co.in1@gmail.com August 19, 2026
us president donald trump appeal indian election system
  • WORLD

अमेरिका में भारत जैसा चुनावी सिस्टम हो: ट्रंप

aaptak.co.in1@gmail.com August 18, 2026
opration_sindoor_pak1
  • WORLD

ऑपरेशन सिंदूर का सीक्रेट, पहली बार सामने आई अहम जानकारी

aaptak.co.in1@gmail.com August 15, 2026
  • निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 08/10/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एयर मार्शल श्री आशुतोष दीक्षित को दी बधाई
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का प्रमुख नियुक्त होने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि एयर मार्शल श्री दीक्षित का अनुभव - 08/10/2026
  • फार्मा, बायोटेक और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में निवेश का प्रमुख केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 08/10/2026
  • मध्यप्रदेश में सरलीकृत 25 नीतियों से बढ़ रही विकास की गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ऐसा एकमात्र राज्य है, जहां उद्योगों की स्थापना के लिए अनेक तरह की अनुकूलताएं मौजूद हैं। जनवरी 2025 में भोपाल में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट क - 08/10/2026
  • ठोस परियोजनाओं से मजबूत होगी मध्यप्रदेश की वैश्विक साझेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    - 08/10/2026
  • मध्यप्रदेश में 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव
    मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को नई गति देने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार मुंबई में देश के प्रमुख उद्योग समूहों के शीर्ष नेतत्व के साथ वन-टू-वन बैठकें की। फार्मा, टेक्सटाइल, से - 08/10/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 अक्टूबर को हरदा में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान कार्यक्रम में करेंगे सहभागिता
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 9 अक्टूबर को हरदा में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अन्तर्गत कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्यमी संवाद, यशस्वी संवाद, अग्रणी कृषि सं - 08/10/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय वायु सेना दिवस के वीर योद्धाओं को शुभकामनाएं दीं
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समस्त वीर योद्धाओं को भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि भारत माता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर, साहस और शौर - 08/10/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती रूपी सोरेन के निधन पर दुख व्यक्त किया
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की माताजी श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय समाज के सशक्तिकरण और क - 08/10/2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित "इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी इन मध्यप्रदेश" अन्तर्गत भिलोसा इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक श्री संदीप जैन से वन-टू -वन चर्चा की।
    - 08/10/2026

Recent Posts

  • पतंजलि घी पर बड़ा एक्शन! जांच में असुरक्षित मिला 200 ML का पैक, पूरे प्रदेश में बैच वापस लेने के आदेश
  • 60 सेकंड में आज की टॉप न्यूज
  • 60 सेकंड में आज की बड़ी खबरें
  • राहुल के बालाघाट दौरे में कलेक्टर-एसपी पर बड़ा आरोप, शाह को लिखा पत्र
  • 60 सेकंड में आज की बड़ी खबरें

Recent Comments

  1. राहुल के बालाघाट दौरे में कलेक्टर-एसपी पर बड़ा आरोप, शाह को लिखा पत्र - AapTak on अंग्रेजी ‘शर्मनाक’ नहीं, बल्कि सशक्तीकरण करती है : राहुल
  2. कांग्रेस नेता ने की सिंधिया की तारीफ, पूर्व मंत्री ने याद दिलाया वादा - AapTak on सिंधिया का कांग्रेस पर निशाना, बोले— ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’
  3. Robertcealo on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  4. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार
  5. MarvinMep on 18 लाख की नकली मुद्रा जब्त, बीबीए छात्र समेत 6 गिरफ्तार

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

Screenshot_2026-10-09-05-53-36-38_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12
  • BUSSINESS

पतंजलि घी पर बड़ा एक्शन! जांच में असुरक्षित मिला 200 ML का पैक, पूरे प्रदेश में बैच वापस लेने के आदेश

aaptak.co.in1@gmail.com October 9, 2026
aaptak news update logo
  • Breaking News

60 सेकंड में आज की टॉप न्यूज

aaptak.co.in1@gmail.com October 7, 2026
aaptak news update logo
  • Breaking News

60 सेकंड में आज की बड़ी खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com October 3, 2026
rahul gandhi tour balaghat in mp without protocol
  • POLITICS/ADMIN

राहुल के बालाघाट दौरे में कलेक्टर-एसपी पर बड़ा आरोप, शाह को लिखा पत्र

aaptak.co.in1@gmail.com October 2, 2026
हमारे बारे में…
आपतक एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक—प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव समाचारों को प्रमुखता दी जाती है। ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Katara Hills Bhopal, MP

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
Email_id: aaptak.news28@gmail.com

  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • Artical
  • Home
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTANMENT
    • JOB
    • LIFESTYLE
  • Artical
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.