Skip to content
AapTak

AapTak

सच, बेहिचक

Primary Menu
  • HOME
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTAINMENT
    • JOB
    • HEALTH
  • ARTICLES
Light/Dark Button
Live
  • MP/CG
  • BHOPAL
  • POLITICS/ADMIN

ADG इंटेलिजेंस बने अंशुमन यादव, शेखर के हवाले खेल

aaptak.co.in1@gmail.com August 29, 2026
phq mp

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गृह विभाग ने सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार से जुड़े आदेश जारी किए हैं। 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अंशुमन यादव को नया एडीजी इंटेलिजेंस (गुप्तवार्ता) बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें एडीजी साइबर, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं, 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी चंचल शेखर को एडीजी विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के पद से हटाकर खेल एवं युवक कल्याण विभाग का संचालक बनाया गया है।

अंशुमन यादव को मिली अहम जिम्मेदारी

अंशुमन यादव अब तक खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सरकार ने उन्हें इस पद से हटाकर पुलिस की बेहद संवेदनशील मानी जाने वाली इंटेलिजेंस शाखा की कमान सौंपी है। इसके अलावा एडीजी साइबर, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा।

वर्तमान एडीजी इंटेलिजेंस ए. साईं मनोहर 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट से ठीक पहले सरकार ने इंटेलिजेंस की नई कमान अंशुमन यादव को सौंपने का आदेश जारी किया है।

चंचल शेखर को खेल विभाग

अंशुमन यादव के खेल एवं युवक कल्याण विभाग से हटने के बाद 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी चंचल शेखर को विभाग का नया संचालक बनाया गया है। चंचल शेखर अब तक एडीजी विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के पद पर कार्यरत थे। अब उनकी सेवाएं खेल एवं युवक कल्याण विभाग को सौंप दी गई हैं।

चंचल शेखर के एसएएफ एडीजी रहते हुए पुलिस कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती में कथित तौर पर रुपए लेकर सीट बेचे जाने के आरोप लगे थे। भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठे थे। इसके बाद अब गृह विभाग की तबादला सूची में उनका नाम शामिल किया गया है।

इन अधिकारियों को भी मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार, जो वर्तमान में स्पेशल डीजी महिला सुरक्षा हैं, उन्हें वर्तमान दायित्व के साथ स्पेशल डीजी अजाक (अनुसूचित जाति कल्याण), पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वहीं, 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी डी. श्रीनिवास वर्मा वर्तमान में एडीजी नारकोटिक्स और एडीजी एसटीएफ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब उन्हें चंचल शेखर के स्थान पर एडीजी विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) एवं एसआईएसएफ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

मध्य प्रदेश पुलिस में हुए इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें इंटेलिजेंस, साइबर, एसएएफ और खेल एवं युवक कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

62 IPS के तबादले, 19 जिलों के SP बदले

About the Author

aaptak.co.in1@gmail.com

Administrator

Web News Portal

Visit Website View All Posts
Tags: ADG Cyber MP ADG Intelligence MP Anshuman Yadav Chanchal Shekhar IPS Transfer List MP Madhya Pradesh IPS Transfer MP IPS Transfer 2026 mp police news MP Police Transfer SAF ADG Sports Department MP अंशुमन यादव चंचल शेखर मध्य प्रदेश पुलिस

Post navigation

Previous: मप्र में ना​बालिग उम्र में पीले हो रहे 20 फीसदी लड़कियों के हाथ
Next: आज की टॉप 50 न्यूज

Related Stories

bjp congress in mp
  • POLITICS/ADMIN

BJP के सेवादूत टटोलेंगे विधायकों की ‘जमीन’, हारी हुई 67 सीटों पर भी रहेगा फोकस

aaptak.co.in1@gmail.com November 28, 2026
New District map in mp
  • BHOPAL

परिसीमन से बदलेगा एमपी का राजनीतिक नक्शा, 44 सांसद, 345 विधायक चुने जाएंगे

aaptak.co.in1@gmail.com November 28, 2026
vallabh bhavan bhopal ias transfer
  • BHOPAL

नए साल में मिलेगा कई कलेक्टरों को तोहफा

aaptak.co.in1@gmail.com November 22, 2026
RSS Error: A feed could not be found at `https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml`. Empty body.

Recent Comments

  1. बंगाल में भाजपा मजबूत, तमिलनाडु में विजय की पार्टी का जादू – AapTak on By Election: चार राज्य पांच सीटें, कहीं खुशी कहीं गम
  2. साजिश से गिराई गई थी शेख हसीना की सरकार? - AapTak on PAK आतंकी समूह का दावा, हसीना को हटाने में JUD की भूमिका
  3. पाकिस्तान में बचे सिर्फ 1.7% हिंदू, 1941 में 14.6% थे अल्पसंख्यक - AapTak on US, UK कनाडा नहीं, जर्मनी—रूस में बढ़े भारतीय छात्र
  4. luckycapone-Radmity on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड
  5. twin-Roatomy on 7 राज्यों में 10वीं—12वीं ​के लिए होगा एक समान बोर्ड

Archived

  • November 2026
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • December 2024

You may have missed

bjp congress in mp
  • POLITICS/ADMIN

BJP के सेवादूत टटोलेंगे विधायकों की ‘जमीन’, हारी हुई 67 सीटों पर भी रहेगा फोकस

aaptak.co.in1@gmail.com November 28, 2026
New District map in mp
  • BHOPAL

परिसीमन से बदलेगा एमपी का राजनीतिक नक्शा, 44 सांसद, 345 विधायक चुने जाएंगे

aaptak.co.in1@gmail.com November 28, 2026
Defections in the country indian politics
  • Breaking News

लोकसभा की सीटें 50% बढ़ाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी, क्या-क्या बदलेगा

aaptak.co.in1@gmail.com November 27, 2026
aaptak today news update 1
  • Breaking News

60 सेकंड में आज की बड़ी खबरें

aaptak.co.in1@gmail.com November 24, 2026
Aaptak.co.in @ एक प्रमुख हिंदी न्यूज पोर्टल है। इसमें राजनीतिक-प्रशासनिक और एक्सक्लूसिव खबरों के साथ ट्रेंडिंग न्यूज, बिजनेस, रोजगार तथा तकनीक से जुड़ी अहम खबरों को भी महत्व दिया जाता है।

संपर्क:
संपादक: आर.बी. सिंह
मोबाइल: 9425168479
कार्यालय: Bhopal, MP

Email_id : aaptak.co.in1@gmail.com

सत्ता और कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त पत्रकारिता में आप भी सहयोगी बन सकते हैं।

सत्ता और कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त पत्रकारिता में आप भी सहयोगी बन सकते हैं। मदद कर सकते हैं! 9425168479@upi
  • HOME
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
  • ARTICLES
  • HOME
  • NATIONAL
  • WORLD
  • MP/CG
  • POLITICS/ADMIN
  • BUSINESS
  • SPORTS
  • LIFESTYLE
    • ENTERTAINMENT
    • JOB
    • HEALTH
  • ARTICLES
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.